Praful Patel - Rokthok Lekhani News

राज्यसभा सीट पर NCP में मंथन, प्रफुल पटेल के घर हुई अहम बैठक
महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-अजित पवार गुट) में उम्मीदवार चयन को लेकर गहन मंथन हुआ। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से ठीक पहले मुंबई में वरिष्ठ नेता Praful Patel के आवास पर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में Chhagan Bhujbal, Dilip Walse Patil, Parth Pawar समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उस समय राज्यसभा सीट के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी और भुजबळ का नाम प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा था।

हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व ने पूर्व एमएलसी और प्रफुल पटेल के करीबी सहयोगी Rajendra Jain को राज्यसभा उपचुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट पूर्व सांसद Sunetra Pawar के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद भुजबळ ने अपनी नाराजगी छिपाई नहीं और कहा कि उन्हें भी लंबे सार्वजनिक जीवन के बाद राज्यसभा का अवसर मिलना चाहिए था। उनके बयान के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक चर्चाओं को और बल मिला।

पार्टी अध्यक्ष Sunil Tatkare ने कहा कि राजेंद्र जैन को विदर्भ क्षेत्र में पार्टी को मजबूत प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से उम्मीदवार बनाया गया है।

इंडिया अलायंस में सिर्फ डॉट ही डॉट है, स्पीड ब्रेकर है - प्रफुल्ल पटेल
मुंबई : NCP के वरिष्ठ नेता संसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA में आते हैं तो उनका स्वागत है, बहुत खुशी होगी पहले भी वो NDA के घटक रहे हुए हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बारे में हरदम अच्छे भाव रखते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल मोदी जी के विरोध में जुटा है, मोदी जी को हटाना यह कोई मकसद नहीं होता है। ठबंधन का इंडिया का जो नाम दिया है उसमें सिर्फ डॉट ही डॉट है, स्पीड ब्रेकर है। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि नीतीश जी यह फैसला जल्द से जल्द लेते हैं तो और बेहतर होगा।

NCP के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि इंडिया अलायंस की पहली बैठक नीतीश जी के निमंत्रण पर वह पटना गए थे लेकिन वहां पर जो बातचीत हो रही थी उससे ऐसा नजर आ रहा था कि केवल मोदी जी का विरोध करने के लिए बैठक है। एकमात्र मकसद था कि मोदी हटाओ ।

ये देश को क्या बताना चाहते हैं? देश का विकास कैसे होगा, देश की समस्या कैसे दूर होगी, इसमें किसी को इंटरेस्ट नहीं था, बस फोटो खिंचवाओ, देश के सामने पॉजिटिव एजेंडा कुछ नहीं था। इस संबंध में किसी की रुचि नहीं थी। मोदी जी को हटाओ, बस एक यही एजेंडा था।

वहीं राम मंदिर के सवाल पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि रामजी का मंदिर वहां पर बनना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था जिसे सभी समुदाय ने स्वीकार किया। कुछ भी गलत नहीं है। अब स्वाभाविक है मोदी जी हैं तभी यह सब संभव हो रहा है।

महाराष्ट्र के गठबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी के बीच कोई औपचारिक बैठक सीटों के बंटवारे में अभी नहीं हुई है लेकिन आने वाले दिनों में हो जाएगी। महाराष्ट्र में महायुति के बीच अच्छे तरीके से समन्वय रखते हुए सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

मराठा आरक्षण के संबंध में बोलते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जरागे पाटिल का आंदोलन मराठा समाज को न्याय दिलाने के लिए था ,इसमें दो राय नहीं है। सरकार की भूमिका पहले से स्पष्ट थी, कुछ तकनीकी बातें थी, कुछ न्यायिक बातें थी, उसका कैसे समाधान करना यही प्रश्न था। सरकार ने उस प्रश्न का समाधान कर दिया है, बहुत ही अच्छी बात है।

NCP के 51 विधायक 2022 में भाजपा के साथ जाना चाहते थे : प्रफुल्ल पटेल
मुंबई : राकांपा में अजीत पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को कहा कि वह राकांपा प्रमुख शरद पवार को अपना गुरु मानते हैं।
'हमारे गुरु हैं शरद पवार' प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'शरद पवार हमारे गुरु हैं... हम हमेशा उनका और उनके पद का सम्मान और आदर करेंगे। वह हम सभी के लिए पिता तुल्य हैं। हम उनकी तस्वीर का इस्तेमाल अनादर के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं।'

उन्होंने जोर देकर कहा, '2022 में जब एकनाथ शिंदे 40 विधायकों को सूरत और गुवाहाटी ले गए थे तो यह निश्चित हो गया था कि एमवीए सरकार गिर जाएगी। परिणामस्वरूप उस समय राकांपा के 51 विधायक स्पष्ट रूप से मानते थे कि हमें सरकार का हिस्सा होना चाहिए... कोई वैचारिक मतभेद नहीं है, क्योंकि अगर हम शिवसेना के साथ जा सकते थे तो हम निश्चित रूप से भाजपा के साथ भी जा सकते थे।'

अजित गुट के पास कितने विधायकों का समर्थन? प्रफुल्ल पटेल ने दावा किया कि उनके गुट के पास 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है और इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि राजनीति पारिवारिक रिश्तों के आड़े न आए, मैं पवार परिवार को बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मैं खुद को भी पवार परिवार का एक हिस्सा मानता हूं... हम केवल शरद पवार से इसे स्वीकार करने की अपील कर सकते हैं... वह जो सबसे अच्छा समझते हैं, उसके अनुसार निर्णय ले सकते हैं।'