Footpath - Rokthok Lekhani

मुंबई: फुटपाथ पर सो रहे 65 वर्षीय बेघर व्यक्ति की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या
मुंबई: सीबीडी बेलापुर के शाहबाज गांव के पास फुटपाथ पर सो रहे 65 वर्षीय बेघर व्यक्ति की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान अभिषेक पाल (35) के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रकाश लोखंडे शाहबाज गांव के पास एक पुल के नीचे रह रहा था।

करीब 3:30 बजे एपीएमसी मार्केट इलाके में रहने वाले पाल ने कथित तौर पर सोते समय लोखंडे के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। हंगामा सुनकर, स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पाल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सीबीडी पुलिस जल्द ही पहुंची, आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक स्थल निरीक्षण के बाद लोखंडे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मुंबई : चर्चगेट के फुटपाथ पर सोते समय किडनैप हुई एक साल की बच्ची जयपुर में मिली... आरोपी महिला गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई से 11 सितंबर को किडनैप हुई एक साल की बच्ची को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने जयपुर से ढूंढ निकाला है. पुलिस ने इस मामले में आोरपी महिला पायल लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का किडनैप चर्चगेट के इरोस थिएटर के बाहर फुटपाथ से उस समय हुआ जब वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी.

क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की इंस्पेक्टर रोहिणी पोतदार ने बताया, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में 11 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था. शिकायत के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को सोते समय ले जाती हुई दिखाई दी. महिला को सीएसटी स्टेशन के फुटेज में भी देखा गया और बाद में वह बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन में चढ़ गई थी. वहीं एक अन्य फुटेज से पता चला कि वह ट्रेन से जयपुर गई थी.

इसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की एक टीम महिला को पकड़ने के लिए जयपुर गई. पुलिस टीम वहां 15 दिन तक महिला की खोज बीन करती रही, लेकिन महिला लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी. तब क्राइम ब्रांच ने जयपुर में अपने मुखबिर लगाए. वहीं टीम के मुंबई लौटने के बाद एक मुखबिर ने उन्हें बताया कि महिला और बच्चा जयपुर में एक एटीएम के अंदर सो रहे हैं.

इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया और महिला और बच्चे की तस्वीरें भेजीं. जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला की पहचान 23 वर्षीय प्रीति (पायल लक्ष्मण सिंह) के रूप में हुई है. वह शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग रहती है. फिलहाल अभी किडनैपिंग के कारणो का पता नहीं चल सका है.

मुंबई में बीएमसी ने मरीन ड्राइव पर करीब 1.07 किमी लंबे फुटपाथ को खोल दिया, ...अब पूरे मरीन ड्राइव की सैर कर सकेंगे टूरिस्ट
मुंबई : कोस्टल रोड के दक्षिणी हिस्से की खुदाई के लिए बीएमसी ने मरीन ड्राइव पर करीब 1.07 किमी लंबे फुटपाथ को बंद कर दिया था। फुटपाथ बंद होने की वजह से पर्यटक जी.डी. सोमानी चौक से सावित्री बाई फुले गर्ल्स हॉस्टल के बीच मरीन ड्राइव की सैर नहीं कर पा रहे थे। अब बीएमसी ने इसे खोल दिया है, इसके खुलने से लोग अब पूरी मरीन ड्राइव की सैर कर सकेंगे।

मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा भी 10 जून, 2024 को खोला जा चुका है। यह मरीन ड्राइव से हाजी अली तक जाता है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने इस एरिया में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को देखते हुए शौचालयों एवं फुटपाथों के नियमित रख-रखाव के निर्देश दिए हैं।

कोस्टल रोड निर्माण के दौरान मरीन ड्राइव के आसपास की सड़क को चौड़ा किया गया है। प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से मफतलाल क्लब सिग्नल के बीच 10.56 मीटर चौड़ी और 1 किलोमीटर की औसत लंबाई वाली सड़क भी उपयोग के लिए उपलब्ध हो गई है।

प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर को कोस्टल रोड के उत्तरी हिस्से के रैंप से जोड़ने वाली 400 मीटर की सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क का निर्माण मौजूदा फुटपाथ का उपयोग करके किया गया है। प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से सटे इस अतिरिक्त सर्विस रोड का उपयोग नॉर्थ टनल तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है।

अंधेरी कुर्ला मार्ग फुटपाथ पर बोलार्ड... परेशानी का सबब
मुंबई: फुटपाथों पर लगे स्टील के खंभों (बोल्लार्ड) को लेकर हाई कोर्ट ने नगर पालिका को फटकार लगाई है. इस बोलार्ड से अंधेरी के नागरिकों को भी परेशानी हो रही है. ये बोलार्ड अंधेरी कुर्ला मार्ग पर चकला से जेबी नगर तक जगह-जगह लगे हुए हैं और इससे विकलांगों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी परेशानी होती है।

फुटपाथ पर लगे स्टील पोस्ट (बोल्लार्ड) के बीच की दूरी कम होने के कारण व्हीलचेयर चलाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस मामले को हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है और पिछले हफ्ते कोर्ट ने नगर निगम प्रशासन को कड़े शब्द सुनाए हैं. नगर निगम की ओर से कोर्ट में गारंटी दी गई कि इन बोलार्ड के बीच की दूरी एक मीटर रखी जाएगी. शिवाजी पार्क के करण शाह ने जज को बताया कि किस तरह फुटपाथ पर लगे बोल्डर विकलांगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। शाह जन्म से ही विकलांग हैं।

शाह के ई-मेल के चलते कोर्ट ने ये जनहित याचिका दायर की थी. इसलिए मुंबई के फुटपाथों पर बोलार्ड का मुद्दा सामने आया है. सामाजिक कार्यकर्ता पिमेंटा गॉडफ्रे ने शिकायत की है कि मुंबई में कई जगहों पर ऐसे बोलार्ड लगाए गए हैं और इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है.

उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है. पिमेंटा ने शिकायत की है कि अंधेरी ईस्ट इलाके में चकला से जेबी नगर तक एक किलोमीटर के इलाके में कई जगहों पर ऐसे बोलार्ड लगाए गए हैं और इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है. उन्होंने इस बोलार्ड को हटाने की भी मांग की है.