best buses - Rokthok Lekhani

परल स्टेशन के पास से जाने वाली बेस्ट बसें बंद... यात्रियों को हो रही परेशानी
मुंबई : मध्य रेलवे पर परल (पूर्व) स्टेशन के बाहर से बस संख्या 163 और 177 को BEST द्वारा छोड़ा जाता था। बेस्ट प्रशासन द्वारा अचानक इन बसों को बंद करने से यात्री नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. यात्रियों की मांग है कि इस रूट पर चलने वाली बसें तुरंत शुरू की जाएं। ये बसें मरीजों और मरीजों के रिश्तेदारों के लिए वाडिया हॉस्पिटल फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन, टाटा कैंसर हॉस्पिटल, केईएम जनरल हॉस्पिटल, पराल जाने के लिए सुविधाजनक हैं।

स्टेशन के पास कोई सार्वजनिक परिवहन नहीं था। इसके चलते मरीजों और उनके साथ आए लोगों के पास टैक्सी लेने के अलावा कोई चारा नहीं था। टैक्सियाँ भी समय पर नहीं मिलती थीं। इसके चलते कई लोग दादर से सीधे टैक्सी से अस्पताल पहुंचते थे। .कुछ समय बाद यहां से शेयरिंग टैक्सी की सुविधा शुरू की गई; लेकिन कई मरीज़ यह सुविधा नहीं खरीद पाते थे।

सीमित टैक्सी सुविधाओं के कारण मरीजों को अक्सर इंतजार करना पड़ता था। इसके समाधान के रूप में, BEST प्रशासन ने परल (पूर्व) स्टेशन और शिवडी स्टेशन के बीच एक बस सुविधा शुरू की। .मिनी बस भी वातानुकूलित थी इसलिए मरीजों और अन्य यात्रियों को काफी आराम मिला। इससे यात्रियों में संतुष्टि का माहौल बना रहा. बेस्ट प्रशासन द्वारा इन बसों को अचानक बंद करने से गरीब मरीजों और यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। छह रुपये में बस से यात्रा की जा सकती थी। इसलिए, टैक्सियों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

मुंबई वालों की लोकल के बाद दूसरी लाइफ लाइन बेस्ट की बसें... बढ़ रहा यात्रियों का इंतजार
मुंबई : बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों को मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कहते हैं, क्योंकि रोज़ाना क़रीब 32 लाख यात्री इससे ट्रैवल करते हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इन यात्रियों का इंतज़ार बढ़ रहा है, क्योंकि बेस्ट की बसों की संख्या में लगातार कम हो रही है। पूर्व में बेस्ट के महाप्रबंधकों द्वारा किए गए वादों के अनुसार मार्च, 2024 तक बेस्ट के बेड़े में क़रीब 5 हज़ार बसें होनी थीं। इसके विपरीत बसों की संख्या में कम हो रही हैं और इनकी संख्या 3 हज़ार से नीचे चली गई है।

बेस्ट में फ़िलहाल 50 से ज्यादा डबल डेकर एसी बसें चल रहीं हैं, लेकिन मुंबईकरों को ढंग की बस सर्विस देने के लिए बेस्ट को क़रीब 7 हज़ार बसों की ज़रूरत है। अब केवल 2,965 बसें बची हैं। पिछले महीने बीएमसी द्वारा बजट पेश किया, जिसमें बेस्ट को ₹928.65 करोड़ की मदद राशि दी गई।

समीकरण कुछ ऐसा है, जिसमें बेस्ट की मालिकाना हक़ की 3,337 बसें होनी चाहिए। बेस्ट ने अब तक 1,725 बसें पुरानी होने के कारण सर्विस से हटाई हैं। ऐसे में बीएमसी द्वारा मिली राशि का स्थिति बदलने में कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। पिछले साल भी बेस्ट को ₹800 करोड़ की अनुदान राशि मिली थी।

बेस्ट के पास फिलहाल केवल 519 इलेक्ट्रिक बसें हैं। जो कुल बसों का केवल 17% प्रतिशत है। मुंबई में लगातार प्रदूषण बढ़ने की ख़बरें आ रहीं हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ानी होगी। अभी 1300 लोगों के लिए एक बस उपलब्ध है। बेस्ट का लक्ष्य है कि प्रति 500 व्यक्ति एक बस उपलब्ध हो, इसके लिए क़रीब 7 हज़ार बसों की ज़रूरत होगी।

भविष्य में डीजल और सीएनजी की बसें फेज आउट होंगी। मुंबई में फिलहाल क़रीब 50 एसी डबल डेकर बसों सर्विस में शामिल होना शुरू हो गई है। बेस्ट के पास 48 डबल डेकर एसी बसें आ चुकी हैं। इन बसों की सप्लाई करने वाली स्विच कंपनी से जल्द ही बसों की डिलिवरी तेज़ करने की मांग की जाएगी।

2100 बसें खरीदेगी बेस्ट, आरामदायक होगा मुंबईकरों का सफर, अभी 1100 यात्रियों के लिए है सिर्फ 1 BUS
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों की सेवा लेने वाले करीब 35 लाख लोगों के लिए राहत की खबर है कि अगले साल मार्च तक उन्हें बसों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बेस्ट द्वारा वेट लीज पर 2100 बसें खरीदी जा रही हैं, जिनकी सप्लाई मार्च, 2024 तक होने का दावा किया जा रहा है। अभी बेस्ट के पास 3,155 बसें हैं। मार्च, 2024 तक बेस्ट के पास करीब 5 हजार बसें होंगी। बेस्ट के पास फिलहाल 410 इलेक्ट्रिक बसें हैं। भविष्य में सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी। ऐसे में, अगले साल मार्च तक बेस्ट के काफिले में करीब 2,500 इलेक्ट्रिक बसें होंगी और सभी वातानुकूलित होंगी। इस साल के अंत तक बेस्ट की सर्विस से करीब 300 नॉन एसी बसें बाहर हो जाएंगी। बेस्ट के पास फिलहाल 2,197 सीएनजी, 548 डीजल और 410 इलेक्ट्रिक बसें हैं। बेस्ट की ऑनरशिप वाली बसों की संख्या 1,526 है, जबकि अब वेट लीज बसों की संख्या बढ़कर 1,629 हो गई हैं...Best will buy 2100 buses...

7 हजार बसों का है लक्ष्य
फिलहाल, 1100 यात्रियों के लिए एक बस उपलब्ध है। यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी, तो अगले साल तक 700 लोगों पर एक बस रहेगी। बेस्ट का लक्ष्य है कि प्रति 500 व्यक्ति पर एक बस उपलब्ध हो, इसके लिए करीब 7 हजार बसों की जरूरत होगी। बेस्ट के अनुसार, मार्च 2024 तक 2100 बसें मिलने के बाद 2,400 और बसें खरीदी जाएंगी। साथ ही, कई डीजल और सीएनजी बसें फेजआउट होंगी। मुंबई में फिलहाल डीजल से चल रहीं सभी डबल डेकर बसें सेवा से बाहर हो जाएंगी। इनकी जगह एसी डबल डेकर बसों की सर्विस शुरू हो गई है। बेस्ट के पास 14 डबल डेकर एसी बसें आ चुकी हैं। इन बसों की सप्लाई करने वाली स्विच कंपनी से बसों की डिलिवरी जल्द बढ़ाने की मांग की जाएगी।

डेपो से मिलेगा रेवेन्यू
बेस्ट में बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही डेपो में क्षमता वृद्धि भी करनी होगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट यूनिट चलती रहे, इसके लिए रेवेन्यू मॉडल भी विकसित करना होगा। इसके लिए बेस्ट द्वारा जल्द ही इंटरनैशनल फाइनैंस कॉर्पोरेशन (IFC) को बतौर सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। ये कॉर्पोरेशन विश्व बैंक ग्रुप का सदस्य है।

बेस्ट अपने डेपो का व्यवसायी उपयोग कर फंड जुटाना चाहती है। इसके तहत डेपो का आधुनिकीकरण कर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि वित्तीय तौर पर बेस्ट आत्मनिर्भर हो। इस प्रस्तावित योजना के लिए विश्व बैंक की वित्तीय मदद ली जाएगी, जिसमें IFC मददगार होगा....Best will buy 2100 buses....

एनबीटी लेंस
मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन मानी जाने वाली बेस्ट की बसों का काफिला मार्च तक 66 प्रतिशत बढ़कर 5,000 से ज्यादा का हो जाएगा। मुंबई की रेंगती ट्रैफिक में बसों की संख्या बढ़ाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने का निर्णय निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है। इन एसी बसों के जरिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाकर लोगों को कार की बजाय बसों की और आकर्षित करने में भी सफलता मिलना मुमकिन है, क्योंकि इन बसों में लोग डिजिटल प्लैटफॉर्म के जरिए टिकट भी निकाल सकेंगे। फिर इन बसों के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड से संचालित होने की वजह से सघन आबादी वाले इस महानगर में प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी...Best will buy 2100 buses....

हालांकि, वेट लीज यानी ठेका पद्धति पर आने वाली इन बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेस्ट प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में वेट लीज बसों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं और प्राइवेट ड्राइवरों के जरिए होने वाले संचालन के बाद ऐक्सिडेंट की शिकायतें भी बढ़ी हैं...Best will buy 2100 buses....