ransom - Rokthok Lekhani News

मुंबई: म्यांमार में बंधक भारतीय युवक, मां ने गहने बेचकर दी 8 लाख फिरौती
मुंबई:  विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं को ठगने और मानव तस्करी के जाल में फंसाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक और मामला सामने आया है। मुंबई के तलोजा निवासी 23 वर्षीय साहिल तिवारी कथित तौर पर म्यांमार में ‘साइबर गुलामी’ का शिकार हो गए हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें बैंकॉक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले विदेश बुलाया गया और बाद में म्यांमार ले जाकर बंधक बना लिया गया। बेटे की रिहाई के लिए परिवार ने करीब 8 लाख रुपये की फिरौती भी दी, लेकिन इसके बावजूद साहिल की वापसी नहीं हो सकी है।

साहिल तिवारी के परिवार के मुताबिक, उन्हें विदेश में बेहतर नौकरी और अच्छे भविष्य का सपना दिखाया गया था। नौकरी की तलाश में साहिल इस प्रस्ताव पर भरोसा कर विदेश गए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। परिवार का आरोप है कि उन्हें म्यांमार में एक ऐसे गिरोह के हाथों सौंप दिया गया, जो लोगों को जबरन ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों में शामिल कराता है। परिवार ने बताया कि साहिल को म्यांमार में कथित तौर पर साइबर गुलामी करने के लिए मजबूर किया गया। वहां मौजूद लोगों ने उनकी रिहाई के बदले पैसों की मांग की। बेटे को वापस लाने की उम्मीद में परिवार ने किसी तरह रकम जुटाई और करीब 8 लाख रुपये का भुगतान किया। इस रकम को जुटाने के लिए साहिल की कैंसर पीड़ित मां को अपने मंगलसूत्र और अन्य गहने तक बेचने पड़े।
परिवार के लिए सबसे दर्दनाक स्थिति यह है कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी साहिल की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। मां की बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपने सबसे कीमती सामान तक बेच दिए, लेकिन अभी तक बेटे की सुरक्षित वापसी नहीं हो सकी है। साहिल के परिवार ने अब केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि इस मामले को केवल विदेश में नौकरी से जुड़े विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे मानव तस्करी के गंभीर मामले के तौर पर जांच की जानी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में साइबर अपराध से जुड़े गिरोह युवाओं को फर्जी नौकरी के ऑफर देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। इन युवाओं को पहले थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया जैसे देशों में भेजा जाता है और बाद में उन्हें जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे कामों में लगाया जाता है। कई मामलों में पीड़ितों को बंधक बनाकर उनके परिवारों से फिरौती की मांग की जाती है। परिवार का कहना है कि साहिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्हें बैंकॉक में नौकरी का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें म्यांमार भेज दिया गया। वहां से उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं दिया गया और लगातार दबाव बनाया गया।

मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के ज्वेलर से फिरौती की मांग, चार गिरफ्तार
मुंबई : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर एक ज्वेलर से ₹20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में विले पार्ले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में माजिद साजिद खान, दीपक डंगोल, फैजान खान और साहिल शेख शामिल हैं. इन सभी के तार पुणे से जुड़े होने की आशंका है.

पुलिस ने अब तक ₹5 लाख की रकम भी जब्त की है. ज्वेलर अजीत जैन को लंदन/विदेश के नंबर से व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिले, जिसमें पैसे न देने पर गोली मारने की बात कही गई थी. इन धमकियों की तुलना बाबा सिद्दीकी, सलमान खान और रोहित शेट्टी से जुड़े पिछले मामलों से की गई है.

बिश्नोई गैंग कनाडा."
20 लाख से 5 लाख पर तय हुआ सौदा
लगातार आ रही धमकियों के बाद 14 फरवरी को जब आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल किया, तो पीड़ित ज्वेलर ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई. काफी सौदेबाजी के बाद फिरौती की रकम 5 लाख रुपये तय की गई. इसके बाद 15 और 16 फरवरी को लगातार चैट और कॉल के जरिए डिलीवरी की जगह और समय तय किया गया. आरोपियों ने पैसे कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस  की पार्किंग में मंगाए.

'लालपरी' कोडवर्ड और पुलिस का जाल
शिकायतकर्ता ने तुरंत विले पार्ले पुलिस से संपर्क किया. पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास चेवले के नेतृत्व में सादे कपड़ों में एक टीम गठित की गई. योजना के मुताबिक, 16 फरवरी की शाम 4:17 बजे ज्वेलर के दो कर्मचारी (मनीष परिहार और अशोक त्रिवेदी) 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर सुजुकी एक्सेस स्कूटर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस पार्किंग में हल्दीराम रेस्टोरेंट के पास पहुंचे.
आरोपियों ने फोन पर बताया कि उनका आदमी 'लालपरी' कोडवर्ड बोलेगा, तभी पैसे देने हैं. कुछ देर बाद चार संदिग्ध वहां पहुंचे. उनमें से दो ने आकर कहा- 'लालपरी'. कर्मचारियों ने बैग उन्हें सौंप दिया.

200 मीटर पीछा कर ऑटो से दबोचा
जैसे ही चारों आरोपी पैसे लेकर एक ऑटो रिक्शा में बैठकर भागने लगे, पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने एक्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर चारों आरोपियों को 5 लाख रुपये के बैग समेत दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल
पकड़े गए आरोपी पेशेवर गैंगस्टर नहीं, बल्कि छोटे-मोटे काम करने वाले युवक निकले, जो खौफ का फायदा उठाना चाहते थे:
दीपक नरेंद्र डंगोल (19): रसोइया (पुणे)
माजिद साजिद खान (21): बैग विक्रेता (गोवंडी, मुंबई)
फैजान फिरोज खान (27): एसी मैकेनिक (पुणे)
साहिल इलियास शेख (20): कपड़ा दुकान का कर्मचारी (चिता कैंप, मुंबई)
मुख्य आरोपी दीपक डंगोल के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इनका सच में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संपर्क है या वे सिर्फ नाम का इस्तेमाल कर खौफ पैदा कर रहे थे.

घटना का टाइमलाइन (चैट और कॉल डिटेल):
12 फरवरी: रात 8:36 बजे पहला धमकी भरा मैसेज आया. रात 11:50 बजे खून निकालने की धमकी मिली.
13 फरवरी: विले पार्ले थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
14 फरवरी: दोपहर 2:15 बजे व्हाट्सऐप कॉल पर 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ.
15 फरवरी: दिनभर पैसों के इंतजाम को लेकर चैट हुई. ज्वेलर ने 3 लाख होने की बात कही, लेकिन आरोपी 5 लाख पर अड़ा रहा.
16 फरवरी: दोपहर 12:46 बजे कुर्ला टर्मिनस पर बुलाया गया. शाम 4:31 बजे 'लालपरी' कोडवर्ड बताया गया. कुछ ही देर में पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा.

मुंबई : सिलेंडर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का अपहरण; भाई से ₹2 लाख की फिरौती मांगी, 3 कॉलेज छात्र गिरफ्तार
मुंबई : 35 वर्षीय गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति का तीन लोगों ने अपहरण किया और उसके भाई से ₹2 लाख की फिरौती मांगी। पीड़ित के भाई द्वारा तुरंत एमआईडीसी पुलिस को सूचित करने पर तीनों को पकड़ लिया गया, जिन्होंने फिर उनका पता लगाया। एमआईडीसी पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान रेहान शेख (18), रूपेश यादव (20) और आमिर मिर्जा (23) के रूप में की है। ये सभी पवई के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि शेख और यादव अभी भी अंधेरी के एक कॉलेज में छात्र हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित, हड़मानराम बिश्नोई, जो अंधेरी पूर्व में अंजलि गैस सर्विस एजेंसी में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करता था, को आरे कॉलोनी में एक सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसके परिवार ने ₹2 लाख की फिरौती नहीं दी, तो वे उस पर सिलेंडर से गैस चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी शिकायत कर देंगे। अंधेरी पूर्व के आदर्श नगर निवासी बिश्नोई की अपने अपहरणकर्ताओं से पहली मुलाकात 26 अगस्त को हुई थी, जब उन्होंने उसे अंधेरी के उत्तम ढाबे के पास रोका था। उस समय भी उन्होंने उसे गैस सिलेंडर चोरी करने की शिकायत करने की धमकी दी थी और उसे आरे कॉलोनी पिकनिक पॉइंट ले गए थे। उस समय उन्होंने उसके बैंक खाते से ₹83,000 ट्रांसफर करवाए, ₹12,000 नकद वसूले, और उसे तभी जाने दिया जब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया जिसने उन्हें ₹50,000 और भेजे।

पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी उसे अंधेरी पूर्व के आरे कॉलोनी रोड स्थित फिल्टरपाड़ा ले गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्होंने उसकी जेब से ₹1,300 नकद ले लिए और उसे छोड़ने के बदले ₹2 लाख की मांग की।" उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने उसे अपने भाई सागर बिश्नोई और अन्य दोस्तों को फोन करके नकदी का इंतजाम करने को कहा। सागर ने तुरंत एमआईडीसी पुलिस से संपर्क किया और जल्द ही तीनों आरोपियों का पीछा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वे पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (अपहरण), 308 (जबरन वसूली) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।"

मुंबई : एक करोड़ रुपये की फिरौती, झूठे यौन शोषण के आरोप; कोर्ट पहुंचा पीड़ित, तब खुला रैकेट
मुंबई : एक करोड़ रुपये की फिरौती, झूठे यौन शोषण के आरोप, मोबाइल-ईमेल हैकिंग, और धमकी भरे मैसेज… मुंबई में सामने आया यह मामला किसी साइको-थ्रिलर से कम नहीं है. आरोपी है डॉली कोटक, जो खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी करती थी. लेकिन उसके पीछे छिपा एक ऐसा चेहरा था, जिसने अपने ही एक्स बॉयफ्रेंड की जिंदगी को जहन्नुम बना दिया.

डॉली कोटक ने अपने पुराने प्रेमी से बदला लेने के लिए जो कुछ किया, वो बेहद शातिराना था. पुलिस के मुताबिक, डॉली ने पहले उसके मोबाइल और ईमेल को हैक किया. वो भी अकेले नहीं, बल्कि तीन अन्य बैंक कर्मचारियों की मदद से. इस टीम में एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी भी शामिल थे. इसके बाद डॉली ने उस शख्स की पर्सनल तस्वीरें, चैट्स, उसकी पत्नी की जानकारी और लोकेशन तक निकालकर ब्लैकमेल की रणनीति बनाई.

रिपोर्ट के मुताबिक- डॉली ने धमकी भरे मैसेज भेजे. अगर एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो झूठे यौन शोषण के केस में फंसा दूंगी. जेल में सड़ते रहोगे. और अगर पुलिस के पास गए, तो तुम्हारी पत्नी और बहन की भी इज्ज़त उछाल दूंगी. इतना ही नहीं, उसने एक वकील के जरिए अपने पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया और वहीं फिरौती की मांग दोहराई. साथ ही उस व्यक्ति के मैनेजर को ईमेल भेजकर बदनाम किया, जिससे उसकी नौकरी भी छिन गई.

कोर्ट पहुंचा पीड़ित, तब खुला रैकेट
नौकरी गंवाने और बदनामी से टूटे पीड़ित ने आखिरकार बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो परत-दर-परत खुलासे होने लगे. चारकोप पुलिस ने डॉली के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उसके साथ ही उसका भाई सागर कोटक, एक महिला सहकर्मी प्रमिला वाज और तीन बैंक कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है. इन पर सरकारी डेटा की चोरी, हैकिंग और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

पहले भी विवादों में रही है डॉली
यह पहली बार नहीं है जब डॉली कोटक का नाम ब्लैकमेलिंग में आया हो. डीबी मार्ग थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी वह मुख्य आरोपी है, जिसमें एक बिजनेसमैन से पैसों की मांग की गई थी. उसका भाई सागर कोटक तो 17 साल की लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के केस में पहले से ही पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी है और फिलहाल जमानत पर बाहर है.