begging on road - Rokthok Lekhani

मशहूर लावणी डांसर सड़कों पर कर रहीं गुजारा, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
जीवन कब करवट ले क्या पता. किसी के लिए भी वक्त एक जैसा नहीं रहता. कभी अपने टैलेंट के लिए पॉपुलर लावणी डांसर शांताबाई कोपरगांवकर को लेकर दुखद खबर सामने आई है. उनकी मौजूदा हालत देख सभी कला प्रेमी दुखी हैं और मदद का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी शांताबाई की मदद करने का निर्देश दिया है. कलेक्टर सिद्धराम सालिमथ इस मौके पर शिरडी में स्थित द्वारकामाई वृद्धाश्रम गए और शांताबाई से मुलाकात कर उनका हाल जाना...lavani dancer Shantabai Kopargaonkar Seen begging....

इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अफसर आशीष येरेकर भी मौजूद थे. सरकार की ओर से जिला कलेक्टर ने कहा कि शांताबाई का पूरा सम्मान बरकरार रखते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा पूर्व विधायक स्नेहलता कोल्हे ने शांताबाई के लिए स्थायी व्यवस्था होने तक शिरडी के द्वारकामाई वृद्धाश्रम में उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनका पुनर्वास किया जाएगा....lavani dancer Shantabai Kopargaonkar Seen begging....

इसके अलावा जो भी इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के बारे में सुन रहा है वो आर्टिस्ट की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है. कोपरगांव के तहसीलदारों ने कहा है कि संजय गांधी निराधार योृजना के तहत शांताबाई को 1 हजार रुपये हर महीने मिलेंगे. वहीं दुबार राशन कार्ड को ऑनलाइन कर अंत्योदय योजना के साथ-साथ केंद्र से कलाकारों को मिलने वाली सुविधाएं और योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा....lavani dancer Shantabai Kopargaonkar Seen begging....