kidnapping - Rokthok Lekhani News

मुंबई : वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
मुंबई : जूहू में दो पुलिस कांस्टेबलों ने एक फॉरेक्स डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर 10,000 डॉलर लूटे. संदीप शिंदे और गजेंद्र राजपूत गिरफ्तार हुए हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के जूहू इलाके में दो पुलिस कांस्टेबल एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का अपहरण कर उससे 10,000 अमेरिकी डॉलर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि लूटी गई रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

वर्दी और पद का दुरुपयोग कर दिया वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शिंदे उम्र 33 वर्ष और गजेंद्र राजपूत उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है. दोनों क्रमशः बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस के अनुसार घटना 25 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है. पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है और वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था. इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया.

कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी पीड़ित को दहिसर ले गए जहां उससे 10,000 डॉलर से भरा बैग छीन लिया गया और लगातार पिटाई भी की गई.

एक मौके से भागा, दूसरा ठाणे से गिरफ्तार
पीड़ित ने शोर मचाया और आसपास के लोग आ गए, जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई. लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया.
फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दूसरे आरोपी गजेंद्र राजपूत को ठाणे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, उगाही, डकैती और सरकारी कर्मचारी बनकर अपराध करने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार तीन आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मुंबई : किडनैपिंग और बाल मजदूरी के आरोप में तीन लेबर कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार
मुंबई : डिंडोशी पुलिस ने पिछले हफ़्ते तीन लेबर कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ़्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक 14 साल के लड़के को मुंबई से राजस्थान ले जाकर काम पर रखा, जबकि उन्हें पता था कि वह नाबालिग है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान कासिम मुर्शरफअली खान, महेंद्र विष्णु कश्यप और संजय राधेश्याम सचेती के तौर पर हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच है।

सोशल मीडिया पर झगड़ा पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाला, जो 38 साल का ड्राइवर है और गोरेगांव में फिल्म सिटी रोड पर अपने परिवार के साथ रहता है, उसने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका बेटा क्लास 9 का स्टूडेंट है और 6 दिसंबर को अपने पिता से झगड़े के बाद घर से चला गया था। लड़का सोशल मीडिया पर दोस्तों से चैट कर रहा था, तभी उसके पिता ने उसे डांटा, जिसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया और वापस नहीं लौटा।

शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने लड़के के नाबालिग होने की वजह से अनजान लोगों के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज किया। जांच के दौरान, अधिकारियों ने सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की, जिससे पता चला कि लड़का गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक लोकल ट्रेन से गया था और बाद में एक लंबी दूरी की ट्रेन में चढ़ गया था। पता राजस्थान के एक मंदिर तक जाता है आगे की जांच में पुलिस राजस्थान के एक मंदिर तक पहुंची, जहां नाबालिग का पता चला।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी लड़के से मिले थे और उसे अपने साथ राजस्थान ले गए थे। कथित तौर पर उन्होंने उसके रहने और खाने का इंतजाम किया और उससे वहां काम करवाया। पुलिस ने कहा कि लड़के के नाबालिग होने के बावजूद, आरोपियों ने न तो रेलवे पुलिस को बताया और न ही उसके माता-पिता से संपर्क किया और इसके बजाय उसे राज्य से बाहर ले गए। जांच के आधार पर, पुलिस ने किडनैपिंग मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभी ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए लड़के को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

नालासोपारा : पुलिस ने चार घंटे में किया सनसनीखेज अपहरण-लूट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
नालासोपारा : महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया। खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर युवक का अपहरण कर 2.69 लाख रुपए लूटने वाले पांच आरोपियों को आचोले पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की रात करीब 27 वर्षीय नितेश उमेश सुरजन अपने मित्र के साथ नालासोपारा के लिंक रोड स्थित यूको बैंक रीजेंसी हॉल के पास से अपने बैंक खाते से 2,69,000 रुपए निकालकर लौट रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उन्हें रोककर खुद को “क्राइम ब्रांच, ठाणे” का पुलिसकर्मी बताया और जबरन कार में बैठाकर आचोले स्थित श्मशानभूमि रोड पर ले गए। वहां उन्हें जेल में डालने की धमकी दी गई, मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा उनके पास से 2,69,000 रुपए की नकद राशि लूटकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में आचोले पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता 2023 की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आचोले पुलिस की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल के आसपास की गहन जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी सुधीर शांताराम लांडगे को नालासोपारा से हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर अपने साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें सुधीर शांताराम लांडगे, किरण जगन्नाथ दलवी, राजेश सदाशिव गोसावी, आदिल मोहम्मद हाफिस सैय्यद और सुंदर पालेराम चावरिया शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने लूटी गई 2,69,000 रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई कार, तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 14,69,000 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सुधीर लांडगे और किरण दलवी पर पहले से तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सुंदर चावरिया पर दो मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-2) पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने-पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजितकुमार पवार और उनकी टीम ने अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मंगेश वडणे कर रहे हैं।

मुंबई: युवती पर नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप
मुंबई:  मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवती पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मानखुर्द पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती एकतरफा प्यार के चलते लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़का और आरोपी युवती एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। आरोप है कि पिछले साल अगस्त में आरोपी युवती ने नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। जांच में खुलासा हुआ है कि अगस्त 2025 से फरवरी 2026 के बीच आरोपी युवती ने लड़के का मानसिक और शारीरिक शोषण जारी रखा। जब भी वह घर में अकेली होती, वह लड़के को डरा-धमका कर बुला लेती थी। वह लगातार नाबालिग पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। जब लड़के ने शादी से साफ मना कर दिया, तो युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और अंततः लड़के का अपहरण कर लिया।

पीड़ित नाबालिग किसी तरह आरोपी युवती के चंगुल से भागने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। बेटे की आपबीती सुनकर दंग रह गए परिजनों ने तुरंत मानखुर्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। मानखुर्द पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की प्रासंगिक धाराओं और भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी युवती फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।