Dharmendra - Rokthok Lekhani News

मुंबई: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, बोलीं
मुंबई: नीट परीक्षा विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। शिवसेना (यूबीटी)  की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश का युवा अब जागरूक हो चुका है और वह अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग तब तक कोई कार्रवाई नहीं करते, जब तक जनता और छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर न हो जाएं।

उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री को अपने अंदर झांककर यह सवाल करना चाहिए कि क्या जो हो रहा है, वह सही है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से जनता नैतिक जिम्मेदारी की उम्मीद करती है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई छात्रों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था की विफलता के कारण कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठे छात्र और अभिभावक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं को सुनने और उचित कदम उठाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की चिंताओं को समझने के बजाय उन पर आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। NEET विवाद को लेकर संसद से लेकर सड़क तक राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मुंबई : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत बिल्कुल स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अगले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

जैसे ही एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने चिंता जताई और ‘गेट वेल सून धर्मेंद्र’ जैसे संदेश ट्रेंड करने लगे। कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, डॉक्टर्स और परिवार के बयान ने फैंस को राहत पहुंचाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र पूरी तरह एक्टिव हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे।

फार्महाउस की सादगी में बिताते हैं जिंदगी
इक्कीस के ट्रेलर में धर्मेंद्र के किरदार की झलक देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। बेटे सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के काम की सराहना की थी। धर्मेंद्र मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में रहते हैं और वहां खेती-बाड़ी का आनंद लेते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेतों, पेड़ों और जानवरों के साथ अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके फैंस को यह सादगी और आत्मीयता बेहद पसंद है।

जल्द लौटेंगे घर
फिलहाल धर्मेंद्र अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं। परिवार के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य स्वास्थ्य जांच थी। फैंस और परिवार दोनों इस बात से खुश हैं कि ‘हीमैन’ धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द घर लौटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।

करण की शादी में नहीं दिखीं सौतेली दादी हेमा, प्रकाश कौर संग झूमते दिखे धर्मेंद्र, हाथ में जाम लिए फोटो वायरल
सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे और एक्टर करण देओल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी की. करण और दृशा की शादी 18 जून को बड़ी ही धूमधाम से की गई. शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए. लेकिन करण के दादा धर्मेंद्र (Dharmendra) की दूसरी पत्नी यानी हेमा मालिनी और सौतेली बुआ ईशा देओल इस खुशी के मौके में शामिल नहीं हुईं. फैंस की निगाहें पूरी शादी में हेमा और उनकी बेटी ईशा (Esha Deol) को देखती रह गईं, लेकिन दोनों में से कोई भी करण की शादी और रिसेप्शन में शामिल नहीं हुए....Step-grandmother Hema was not seen in Karan's wedding...

यहां तक कि हेमा मालिनी (Hema Malini) और ईशा देओल, करण देओल की किसी भी प्री-वेडिंग फंक्शन में नहीं दिखे. ईशा और हेमा की गैर मौजूदगी में पूरा देओल परिवार काफी खुश दिखा और खुशी से नाचते-गाते नजर आए. इन सबके बीच, देओल फैमिली की दो महिलाओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ये दोनों महिलाएं थीं- सनी देओल की मां प्रकाश कौर और उनकी पत्नी पूजा देओल....Step-grandmother Hema was not seen in Karan's wedding...

सनी देओल के साथ पूजा देओल (Pooja Deol) की झलक देख फैंस काफी खुश नजर आए. पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. उनकी पब्लिक अपीयरेंस का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन बेटे की शादी में पूजा खूबसूरत दिखीं और उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं, हेमा मालिनी की गैर मौजूदगी में धर्मेंद्र पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ झूमते हुए नजर आए....Step-grandmother Hema was not seen in Karan's wedding....