12 injured - Rokthok Lekhani News

भीषण हादसा; 6 श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुसद-दिग्रस मार्ग पर बेलगवां घाट पर एक टेपों के नाले में पलट जाने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित वाशिम जिले के पोहरादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरी लेकर पोहरादेवी जा रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेलगवां घाट से गुजरते समय ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन नाले में गिर गया और भयानक हादसा हुआ।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोरदार आवाज हुई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे के समय उसमें करीब 15 से 20 लोग सवार हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर आगे की जांच कर रही है। घायलों को पुसद ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार सुबह 11 बजे वाहन नाले में गिरा। पुसाद (ग्रामीण) पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेश राठौड़ ने कहा कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में उमरी पोहरा देवी जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि बेलगवां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नीचे नाले में गिर गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। इस दुर्घटना में मृत और घायल पुसद तालुका के मोहा टांडा, टोकी टांडा, पांढुरणा, सिंघानवाड़ी के निवासी हैं।

पुणे में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत, मृतकों में 12 बिहार के, कई घायल
पुणेः महाराष्‍ट्र के पुणे में एक बड़ी घटना सामने आयी है.  शहर के कोंढवा इलाके में एक सोसाइटी की दीवार झुग्गियों पर गिरने से 17 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में 12 लोग बिहार राज्य निवासी हैं. इनमें  चार बच्‍चे भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गयी. घटनास्थल से आयी तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एक सोसाइटी के बाहर काफी भीड़ है और कई कारें गिरी हुई हैं, बचावकर्मी राहत कार्य में लगे हुए हैं.राहत और बचाव का कार्य जारी है. तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुणे के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवल  राम ने कहा कि यह घटना भारी बारिश के कारण हुई है. शुरुआती जांच में निर्माण कंपनी की गलतियां भी सामने नजर आयीं हैं. 17 लोगों की मौत कोई छोटा मामला नहीं है. मृतकों में ज्यादातर श्रमिक हैं जो बंगाल और बिहार के निवासी हैं. पीड़ितों को सरकार हरसंभव मदद मुहैये कराएगी.

बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय तेज बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शुक्रवार को मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया था. पुणे के कोंढवा में देर रात यह हादसा हुआ, जिसकी वजह भारी बारिश बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि  यहां एक आवासीय सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके बगल में ही मजदूरों के रहने के लिए कच्चे घर बने हुए थे. पार्किंग से लगा हुआ इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार के निवासी हैं.ये सभी रोजी रोटी की जुगाड़ में पुणे में थे.