Azamgarh - Rokthok Lekhani News

मुंबई ब्लास्ट, बाटला हाउस कांड और अहमदाबाद धमाकों के बाद से जांच एजेंसियों के रडार पर रहता है आजमगढ़ जिला
मुंबई : देश की कई बड़ी आतंकी घटनाओं की जांच में आजमगढ़ का नाम सामने आता रहा है। मुंबई सीरियल ब्लास्ट, वाराणसी और गोरखपुर धमाके, फैजाबाद, अहमदाबाद ब्लास्ट, बाटला हाउस मुठभेड़ और आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े मामलों में जिले के कुछ व्यक्तियों और क्षेत्रों का नाम जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।

जब बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो जिला सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहने लगा। इसी कड़ी में मोहम्मद नबील भी शामिल है, जिसे एटीएस ने शनिवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर से गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की वांटेड सूची में आजमगढ़ जनपद से जुड़े सात संदिग्धों के नाम शामिल हैं। ये नाम विभिन्न आतंकी मामलों और इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुड़े प्रकरणों की जांच के दौरान सामने आए थे।

सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी हैं। एनआईए की वांटेड सूची में सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर निवासी मोहम्मद साजिद, मोहम्मद खालिद, शाहनवाज आलम, सदाब अहमद, अबू रशीद और मोहम्मद राशिद के अलावा कोतवाली क्षेत्र के राजा का किला मोहल्ला निवासी मिर्जा शादाब बेग का नाम शामिल है।

जांच एजेंसियों के अनुसार इन व्यक्तियों के नाम विभिन्न आतंकी घटनाओं और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े मामलों की जांच के दौरान प्रकाश में आए थे। एजेंसियां इनके संभावित ठिकानों, संपर्क सूत्रों और गतिविधियों की लगातार निगरानी करती रही हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के निर्णय के बाद ही होती है।

काफी दिनों से चल रही एटीएस यूनिट के स्थापना की कवायद
एटीएस यूनिट की स्थापना के लिए जनपद में काफी दिनों से कवायद चल रही है। इसके लिए मंदुरी में जमीन भी मिल चुकी है लेकिन, अभी तक जमीन पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके स्थापित होने के बाद पूर्वांचल में सुरक्षा एजेंसियों को एक स्थायी आधार मिलेगा। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर टीमों को लखनऊ या अन्य स्थानों से आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।

आजमगढ़ में Heat Stroke से हाहाकार, 12 घंटे में 10 मरीजों ने तोड़ा दम, 15 से ज्यादा हॉस्पिटल भी नहीं पहुंच पाए
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हीट स्ट्रोक के कारण लोगों की जान जाने लगी है। सोमवार की रात जिला अस्पताल में कुल 10 मौतें हुईं। सोमवार की शाम 6.29 मिनट से सुबह 7 बजे तक लगभग दो दर्जन से अधिक मरीज तेज बुखार यानी हीटस्ट्रोक की चपेट में आने से भर्ती हुए हैं। वहीं लगभग एक दर्जन की संख्या में ऐसे लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। इनका रेकॉर्ड जिला अस्पताल में भी नहीं है। जिला अस्पताल में सोमवार की शाम से सुबह तक लगभग 30 से 35 मरीज भर्ती हुए हैं....Outcry due to heat stroke in Azamgarh, 12 people died in 10 days...

इमरजेंसी के रजिस्टर में दर्ज इन मरीजों में ज्यादातर मरीज तेज बुखार की चपेट में आकर भर्ती हुए हैं। सोमवार की सुबह तक अहरौला के कोठरा गांव निवासिनी 80 वर्षीय प्रभावती, सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर गांव निवासी सुरेश राय 68, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पांतीखुर्द गांव निवासिनी परकल्ली देवी 70, मऊ जनपद के कटिहारी निवासिनी बच्ची देवी 38, अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी भागीरथी 58, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन शेखपुरा निवासी हीरा यादव 80, नगर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी अब्दुल अजीज 60, मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयांव गांव निवासिनी सुभावती 60, रानी की सराय थाना क्षेत्र के ‌मानिक शेखपुर गांव निवासिनी नर्गिस 70 और नगर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी कैलाश राम सोनकर 68 की मौत हो चुकी थी....Outcry due to heat stroke in Azamgarh, 12 people died in 10 days...

इनके अलावा लगभग 20 से 25 मरीज तेज बुखार, उल्टी और चक्कर आने से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। जिसके कारण उनक विवरण जिला अस्पताल के पास भी नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी का कहना है कि जमाते हुए हैं उनमें हीट स्ट्रोक भी एक कारण हो सकती है लेकिन वह मरीज पहले से ही गंभीर थे। उनका हीट वेब को लेकर हमारी तैयारी पूरी है सभी सरकारी अस्पतालों में कूलर पंखा और पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने इससे इनकार किया कि सिर्फ हीटस्ट्रोक की वजह से किसी भी मरीज की मौत हुई है...Outcry due to heat stroke in Azamgarh, 12 people died in 10 days...