JE arrested - Rokthok Lekhani News

Odisha Train Tragedy: फरार JE आमिर खान चढ़ा CBI के हत्थे, घर से जब्‍त किए गए हादसे से संबंधित अहम दस्‍तावेज
बालेश्वर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है। इसके साथ ही एक दिन पहले उनके घर को सील कर चुकी सीबीआई ने आज उनकी मौजूदगी में उनके किराये के घर को खोलने के साथ ही कई महत्वपूर्ण कागजात को जब्त किया है, जिसकी जांच टीम द्वारा की जा रही है...Odisha Train Tragedy...

इंतजार के बाद सीबीआई की टीम को मिली कामयाबी

गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार को सीबीआई(Odisha Train Tragedy)की तीन सदस्यीय टीम सिग्नल इंजीनियर आमिर खान के सोरो स्थित किराए के मकान पर छापा मारा था। हालांकि, उस समय आमिर वहां नहीं थे। उनके घर में ताला लगा हुआ था।

ऐसे में सीबीआई की टीम ने काफी देर तक उनके घर के (Odisha Train Tragedy) पास इंतजार किया, मगर जब कोई नहीं आया तो शाम के समय टीम ने उनके घर को सील करते हुए वहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया और फिर टीम वापस चली गई।

इस दौरान यह भी पता चला है कि खान की पत्नी पश्चिम बंगाल में अपने घर चली गई है। हालांकि, आमिर को कहां से हिरासत में लिया गया है इसकी स्थिति अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो पाई है।

ओडिशा हादसे की सच्‍चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी सीबीआई

यहां उल्लेखनीय है कि दो जून को हुए दर्दनाक रेल हादसे घटना की जांच (Odisha Train Tragedy) अपने हाथ में लेने के बाद से सीबीआई इसके पीछे के कारणों की जांच कर रही है। अब तक जांच टीम स्टेशन प्रबंधक के साथ-साथ 12 विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है।

दुर्घटना मानवीयकृत थी या यांत्रिक रूप से गड़बड़ी के कारण हुई थी, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी अधिकारियों की भी (Odisha Train Tragedy) मदद ली गई है। स्टेशन के पैनल बोर्ड, रिले रूम और सिग्नल रूम को सील कर दिया गया है और कुछ यांत्रिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अभी भी असामान्‍य

उधर, हादसे को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन रूट पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जबकि कई (Odisha Train Tragedy) एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दूसरी ओर, दो पैसेंजर ट्रेन को छोड़ दें, तो अन्य सभी पासेंजर ट्रेन रद्द की गई हैं।