school girl - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कथित अपराध बुधवार सुबह उस समय किया गया जब कक्षा नौवीं की छात्रा अपने घर जा रही थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी (18) ने छात्रा को गले लगाया और उसे गलत तरीके से छुआ।

उत्पीड़न के बारे में जानने के बाद छात्रा की मां ने वागले एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग के छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 (यौन उत्पीड़न) और 378 (पीछा करना) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक अतुल जगताप ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तो वहीं दूसरी घटना में ठाणे जिले में एक स्कूली शिक्षक ऑनलाइन निवेश घोटाले का शिकार हो गए और उन्होंने 66 लाख रुपये गंवा दिए। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कल्याण निवासी 54 वर्षीय शिक्षक ने पुलिस को बताया कि खुद को सुनीता चौधरी बताने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर उनसे दोस्ती की और उन्हें एक वेबसाइट के जरिए अच्छे लाभ का वादा करते हुए एक योजना में निवेश करने के लिए राजी कर लिया।

कोलसेवाड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक ने इसके बाद करीब 50 दिन के भीतर कथित योजना में 66 लाख रुपये का निवेश किया। जब शिक्षक ने निवेश की गई रकम को वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी से संपर्क नहीं हो सका, हालांकि इससे पहले तक वह 2 अलग-अलग मोबाइल फोन नंबर के माध्यम से उनसे संपर्क में थी। जिसके बाद उन्हे ठगी का एहसास हुआ। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से जुड़े आईपी एड्रेस, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल लेनदेन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जोगेश्वरी में शर्मनाक घटना; 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 5 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया
मुंबई : जोगेश्वरी पूर्व इलाके में एक शर्मनाक घटना घटी है. घटना यह है कि 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ 5 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया. इस घटना से इलाके में हड़कंप की स्थिति है. सामूहिक बलात्कार की इस घटना ने मुंबई में भी महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को सवाल उठ खड़े हुए हैं. मुंबई के जोगेश्वरी पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक की जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में अपने चाचा के साथ रहती है. 24 फरवरी को स्कूल के बाद लापता हो गई थी. पीड़िता के चाचा जोकि पेशे से ड्राइवर हैं, ने 26 फरवरी को जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

पुलिस की सतर्कता से मामला आया सामने
इस बीच रेलवे पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब पीड़ित लड़की दादर रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रही थी. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है. इसके बाद दादर रेलवे पुलिस ने तुरंत जोगेश्वरी पुलिस से संपर्क किया, पीड़िता की प्रतिक्रिया के बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. जोगेश्वरी पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. उसके बाद जोगेश्वरी पुलिस ने अत्याचार के सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को पर्यटकों के सामने डांस के लिए किया मजबूर, शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर के पास एक स्कूल की छात्राओं के लिए पास ही गर्ल्स हॉस्टल है. स्कूल के पीछे एक होटल भी है. इस होटल में मई महीने के आखिर में कई टूरिस्ट आते हैं. पर्यटकों को इस मनोरम पहाड़ी इलाके में रात को चमकते हुए जुगनुओं के देखने का आकर्षण रहा करता है. उन पर्यटकों को खुश करने के लिए इस गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को उन्हें डांस करके खुश करने के लिए मजबूर किया गया. इस मामले में वाडीवल्हे पुलिस स्टेशन में शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है....School Girls Residing in Hostel Forced by Teachers to Dance...

पुलिस स्टेशन में लड़कियों के अभिभावकों की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक त्र्यंबकेश्वर तहसील के पहिने नाम की जगह पर एक निजी संस्था की ओर से यह हॉस्टल संचालित किया जा रहा है. इस हॉस्टल में पास में ही स्थित एक प्राइवेट अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां रहती हैं. उन लड़कियों को उनकी शिक्षिका ने डांस कर पर्यटकों को खुश करने के लिए मजबूर किया. इस मामले की खबर लगते ही अभिभावकों ने अपनी बेटियों को हॉस्टल से घर बुला लिया और संस्था के डायरेक्टर और शिक्षिका के खिलाफ वाडीवल्हे पुलिस थाने में केस दर्ज करवा दिया....School Girls Residing in Hostel Forced by Teachers to Dance...

अभिभावकों को कहा गया था कि गर्मी की छुट्टियों में लड़कियों को ट्रेडिशनल डांस और कंप्यूटर की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. लेकिन इस समर ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें टूरिस्टों को खुश करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. डांस करने से मना करने पर संस्था के संचालक के कहने पर शिक्षिका लड़कियों की छड़ी से पिटाई किया करती थी और उन पर तरह-तरह से दबाव बना रही थी. लड़कियों ने इसकी शिकायत अपने-अपने अभिभावकों से की. इसके बाद अभिभावकों ने मिलकर 18 जून को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी. अभिभावकों का कहना है कि वे अब इस स्कूल में अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाएंगे.....School Girls Residing in Hostel Forced by Teachers to Dance....

‘समर ट्रेनिंग के तहत सिखाई ट्रेडिशनल डांसिंग, पर टूरिस्टों के सामने नहीं नचाया’

लेकिन हॉस्टल प्रशासन का दावा है कि लड़कियों को पारंपरिक नृत्य सिखाया जा रहा था, यह बात सही है. लड़कियों को पारंपारिक नृत्य सिखाए जाते वक्त पर्यटक उन्हें देखा करते हैं, यह बात भी सही है. लेकिन किसी भी लड़की को पर्यटकों के सामने डांस कर के दिखाने को नहीं कहा गया.....School Girls Residing in Hostel Forced by Teachers to Dance....