Kanwar Yatra - Rokthok Lekhani

कावड़ यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन, नहीं बजेंगे अश्लील गाने; इन नियमों का करना होगा सख्ती से पालन
सावन का पवित्र महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. भगवान शंकर के भक्तों को ये महीना बहुत प्रिय होता है. इस महीने के शुरू होते ही कावड़ यात्रा प्रारंभ हो जाती है. इस साल सावन का महीना 2 महीने चलेगा. 4 जुलाई से शुरू होकर ये महीना 31 अगस्त तक रहेगा. इस दौरान लाखों कांवड़िये कावड़ यात्रा के लिए जाएंगे. देख गया है कि हर साल यात्रा के दौरान सड़कों पर प्लास्टिक के कारण बहुत गंदगी हो जाती है. इस साल ऐसा ना हो इसके लिए पहले ही सारी तैयारी कर ली गई हैं. इस बार यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल के प्रयोग पर बैन लगा दिया गया है.....Uttar Pradesh bans plastic, thermocol during Kanwar Yatra this time....

इस बार कावड़ यात्रा पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रहेगी. इसके साथ ही यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और रास्ते में पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी. ताकि कावड़ियों को कोई दिक्कत ना हो.....Uttar Pradesh bans plastic, thermocol during Kanwar Yatra this time....

यात्रा के दौरान अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध

इस बार उत्तर प्रदेश सरकार कावड़ यात्रा को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है. यात्रा के रूट का रोड मैप तैयार करने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सख्त निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार किसी को भी यात्रा के दौरान अश्लील गाने बजाने की इजाजत नहीं होगी. इसी के ही साथ शांति भंग करने और सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. इसी के ही साथ त्रिशूल या कोई भी नुकीली चीज साथ रख यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.....Uttar Pradesh bans plastic, thermocol during Kanwar Yatra this time....

इसी के ही साथ प्रशासन द्वारा तय किए गए कावड़ मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही नहीं होगी. सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी नजर होगी, देखा गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से कई असामाजिक तत्व भ्रामक जानकारी फैलाकर सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करते है, ऐसी सभी ग्रुप और सोशल अकाउंट पर पुलिस की नजर रहेगी. वहीं यात्रा की हर हलचल पर सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से नजर रखी जाएगी....Uttar Pradesh bans plastic, thermocol during Kanwar Yatra this time....

सीएम ने दिए पुलिस को निर्देश

कावड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को यात्रा पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित तरीके से हो सके. वहीं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से अच्छे से पेश आना के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कावड़ियों को यात्रा के रास्ते में जरूरी सुविधाएं जैसे शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था अवश्य मुहैया कराई जाएं....Uttar Pradesh bans plastic, thermocol during Kanwar Yatra this time....

12 फीट से ऊंची कांवड़ व भाले-त्रिशूल पर रोक, किन चीजों पर हैं प्रतिबंध, शासन की गाइड लाइन
सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार से चलकर उत्तर प्रदेश होते हुए हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान तक जाने वाली कांवड़ यात्रा आस्था के रंग और परंपरा की उमंग में चले। भोले के भक्तों की पूरी सेवा की जाए, लेकिन पर्व की मर्यादा और अनुशासन भी बना रहे...कुछ इस थीम को लेकर सोमवार को मेरठ के कमिश्नरी सभागार में अंतरराज्यीय व अंतरइकाई समन्वय बैठक हुई....Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एवं पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कांवड़ यात्रा का पूरा रोडमैप परखा। तय किया गया कि यात्रा में 12 फीट से ऊंची कांवड़ पर रोक रहेगी। वजह बताई गई कि ज्यादा ऊंचाई होने पर कांवड़ बिजली के तारों से स्पर्श कर सकती है और हादसा होने की आशंका रहती है....Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...

भाला और त्रिशूल पर प्रतिबंध

इस यात्रा में 30 फीट से भी ऊंची कांवड़ लेकर श्रद्धालु चलते हैं। यह भी तय हुआ कि यात्रा में भाले व त्रिशूल लेकर चलने पर प्रतिबंध होगा। म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध नहीं रहेगा लेकिन आवाज पर नियंत्रण रखना होगा....Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...

पांच जोन में बांटा गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि कांवड़ यात्रा की दृष्टि से पश्चिम उप्र को पांच परिक्षेत्रों में बांटा गया है। मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर व बागपत पहला जोन होगा। गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर दूसरा, सहारनपुर मंडल तीसरा, बरेली चौथा व आगरा पांचवां जोन होगा। कांवड़ यात्रा पर नजर रखने के लिए हेलीकाप्टर व 81 ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। 1,103 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होगी....Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...

हाईवे पर यातायात पर पाबंदी

कांवड़ यात्रा चार जुलाई से प्रारंभ होगी। ऐसे में चार जुलाई से दिल्ली-देहरादून हाइवे वन-वे हो जाएगा। एक ओर कांवड़ चलेगी तो दूसरी ओर वाहन। नौ जुलाई से हाईवे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या देखते हुए प्रशासन रूट डायवर्जन व वाहनों के प्रतिबंध के आदेश को संशोधित कर सकता है....Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...

म्यूजिक सिस्टम पर नहीं बजेगा फूहड़ संगीत

डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि यात्रा के दौरान म्यूजिक सिस्टम पर अशोभनीय गाना न बजने दें। हर जिले में क्यूआर कोड बनाएं जिसमें कांवड़ संबंधी जानकारी मिल सके। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखी जाएगी। बैठक में यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के अधिकारी शामिल रहे...Ban on kanwar and spear-trishul above 12 feet...