Gurugram - Rokthok Lekhani News

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु... सरकार लाने जा रही है 25% एथेनॉल वाला पेट्रोल, 2030 तक E100 का प्लान
नई दिल्ली : देशभर में एक अप्रैल से E20 पेट्रोल (20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल) बेचने को अनिवार्य करने के बाद सरकार अब E25 पेट्रोल (25 फीसदी एथेनॉल और 75 फीसदी पेट्रोल) ला रही है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसे बस अंतिम रूप दिया जा रहा है।
E25 अभी सभी गाड़ियों में नहीं डाला जा सकता। इसे देखते हुए कुछ ही दिनों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत देश के कुछ पेट्रोल पंपों से की जाएगी। जिसमें दिल्ली और एनसीआर के सभी शहर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद के अलावा मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कुछ अन्य बड़े शहर भी इस लिस्ट में शामिल किए जा रहे हैं।

अभी चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही मिलेगा
सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के तहत एथेनॉल को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है। इसके तहत E-20 आने के बाद अब E-25 लाने पर काम किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर समेत देश की तमाम मेट्रो सिटी के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों से इसे बेचना शुरू किया जाएगा। इसमें पेट्रोल पंपों के एक-एक पेट्रोल टैंकों को E25 पेट्रोल में कन्वर्ट किया जाएगा, सभी को नहीं। ताकि लोगों को ई-20 पेट्रोल की कोई कमी ना रहे।

सरकार रख सकती है कीमत कम
उम्मीद जताई जा रही है कि ई-25 को बढ़ावा देने के लिए सरकार शुरू में इसे कुछ सस्ता रख सकती है। इसमें तेल कंपनियों की रजामंदी भी जरूरी है।
इसके लिए IOC और बीपीसी समेत तमाम तेल कंपनियों से भी बातचीत जारी है। इसके तहत दिल्ली में पूसा इंस्टीट्यूट की तरफ और राजधानी के एक-दो अन्य पेट्रोल पंपों से इसे बेचना शुरू किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि कुछ दिनों बाद कुछ पेट्रोल पंपों से ई-25 पेट्रोल लोगों को मिलना भी शुरू हो जाए।

क्या पड़ेगा आप पर असर?
E-25 फ्यूल से ना केवल लोगों की जेब कम ढीली होगी, बल्कि इससे प्रदूषण भी कम होगा। इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।
इसके अलावा सरकार की कच्चे तेल को इंपोर्ट करने पर निर्भरता और कम होगी।
किसानों को भी इसका बड़ा लाभ होगा। हालांकि, इसे बड़े स्तर पर लागू करने से पहले सरकार इसके चैलेंज को भी समझना चाह रही है। ताकि कुछ पेट्रोल पंपों से इसकी शुरुआत कर इसकी तकनीकी बारीकियों को भी समझा जा सके।

सभी गाड़ियों में नहीं डाला जाएगा E-25
ई-25 बेचने से पहले सरकार और तेल कंपनियां इस फ्यूल ट्रांजिशन को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों समेत सभी स्टेकहोल्डर से भी बात कर रही हैं। इसका मकसद यह पता लगाना है कि सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों में से कौन-कौन से मॉडल में ई-25 पेट्रोल भरा जा सकता है और किसमें नहीं।

गुरुग्राम : अब गुरुग्राम टू वडोदरा सिर्फ 10 घंटे में... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देश की पहली 8 लेन टनल तैयार
गुरुग्राम : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान के कोटा में सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया। अगले महीने से इसे चालू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह देश की पहली आठ लेन वाली सुरंग है और इसके चालू होने के बाद गुरुग्राम से वडोदरा 20 से 22 घंटे की बजाय केवल 10 से 12 घंटे में पहुंच सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से 1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।

आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
यह आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है। इसे कई हिस्सों में बांटकर बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे की शुरुआत सोहना के नजदीक गांव अलीपुर से हो रही है। कोटा से पहले एवं कोटा से आगे वडोदरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कई महीने पहले पूरा हो चुका है। कोटा में मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व है। इसमें काफी संख्या में वन्यजीव हैं। इसे देखते हुए 4.9 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। वन्यजीव परेशान न हों, इस वजह से निर्माण कार्य के दौरान काफी सावधानी बरती गई। इस वजह से निर्माण में समय अधिक लग गया।

बताया जाता है कि टनल की पूरी तरह जांच करने के बाद चालू कर दिया जाएगा। बाद में इसका विधिवत शुभारंभ कराया जाएगा। टनल चालू होने के बाद कोटा के नजदीक लगभग 25 किलोमीटर घुमावदार रास्ताें से निजात मिल जाएगी।

जून तक मुंबई तक का प्रोजेक्ट हो सकता है पूरा
वडोदरा से मुंबई के बीच कुछ हिस्से का निर्माण बचा है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल जून तक बाकी हिस्से का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम से मुंबई 24 घंटे की बजाय 12 घंटे में पहुंच जाएंगे। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल रहे हैं।
कई बार 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से भी वाहनों के चलने की शिकायत सामने आ चुकी है। फिलहाल प्रतिदिन औसतन 25 से 30 हजार वाहन एक्सप्रेसवे से निकल रहे हैं।

इन शहरों से गुजरेगा
बता दें कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली एवं गुरुग्राम के अलावा अलवर, जयपुर, दौसा, किशनगढ़, अजमेर, रणथंभोर, सवाई माधोपुर, लालसोट, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा एवं सूरत जैसे शहरों के नजदीक से होकर गुजर रहा है।
इससे उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली एवं मुंबई के साथ ही हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं गुजरात का विकास और तेजी से होगा।

वाहनों का दबाव बढ़ने पर लेन बढ़ाना आसान
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के परियाेजना निदेशक पीके कौशिक का कहना है कि वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद एक्सप्रेसवे को 12 लेन तक आसानी से किया जा सकता है क्योंकि 21 मीटर चौड़ा मीडियन है।

दोनों तरफ आसानी से लेन बढ़ाई जा सकती है। देश के बेहतर एक्सप्रेसवे में से एक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है। बहुत ही बेहतर तरीके से इसे तैयार किया गया है। आसपास सुविधाओं के ऊपर भी ध्यान दिया गया है ताकि लोगों को परेशानी न हो। टनल के चालू हाेते ही वडोदरा तक का सफर 10 से 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान
मुंबई : फेक कॉल सेंटर मामले में ईडी ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर छापेमारी की। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे। ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हरियाणा और मुंबई में स्थित 15 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीएमएलए के तहत की गई कार्रवाई
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत यह जांच दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली के रोहिणी, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन में कई फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रखे थे।

कॉल सेंटरों से की जा रही थी ठगी
इन कॉल सेंटरों से ठग खुद को चार्ल्स श्वाब फाइनेंशियल सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के ग्राहक सहायता प्रतिनिधि या फिर पुलिस व जांच अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे लोगों को गिरफ्तारी की धमकी देकर उनकी आर्थिक संपत्तियां ठगते और वसूलते थे।

गुरुग्राम की बाढ़ के लिए नेहरू को दोषी नहीं ठहरा सकते, खट्टर-सैनी क्या कर रहे? सोशल मीडिया पर भड़के लोग
गुरुग्राम : दो घंटे की बारिश और 6 घंटे की 20 किलोमीटर तक की महाजाम. लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट कर रहे है. कोई इसे डिज्नी लैंड, तो कोई इसे थर्ड क्लास मिलेनियम सिटी बताया है. तो किसी ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया है. कई यूजर भारतीय जनता पार्टी के सवाल खड़े किए है. एक शख्स ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री: भाजपा, मुख्यमंत्री: भाजपा, सांसद: भाजपा, विधायक: भाजपा, महापौर: भाजपा…फिर भी 20 किलोमीटर का महाजाम.‘ इंटरप्रेन्योर सुहेल सेठ ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने गुरुग्राम में भारी जलभराव और जाम पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘लगता है डिज़्नीलैंड आ ही गया है. ये मिकी माउस सरकार है.’

पेशे से लेखक और इंटरप्रेन्योर सुहेल सेठ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘गुरुग्राम का हाल हो गया है. आप कल्पना भी नहीं कर सकते.’ सेठ ना केवल भाजपा पर बल्कि राज्य के पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर गुरुग्राम का भीषण महाजाम का वीडियो रिपोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इस स्थिति को बिगाड़ने वाले पहले व्यक्ति मनोहर लाल खट्टर थे और नायब सैनी इस स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं. वे  11 साल से इस राज्य को चला रहे हैं. इसके लिए तो आप नेहरू को दोष नहीं दे सकते.’

दिल्ली-एनसीआर में खूब बारिश हुई. इस बारिश में गुरुग्राम की पोल खुल गई. सड़कें लबालब पानी से भर आईं. वहीं, लोग घंटों जाम में फंसे रहे. दिल्ली-जयपुर हाइवे लगभग पूरी तरह से ठप ही हो गया था. झल्लाए लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना भड़ास निकालना शुरू किया. हाइवे पर सात किलोमीटर से ज़्यादा तक गाड़ियां एक-दूसरे से सटी हुई खड़ी थीं. कई यात्रियों ने बताया कि सोमवार की बारिश के कारण शहर भर की प्रमुख सड़कें और अंडरपास जलमग्न हो गए थे, जिससे वे तीन घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे.

कांग्रेस नेता ने बोला हमला

सेठ ने गुरुग्राम में बारिश की की वजह से परेशानी शुरू होने के बाद जगे जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर लताड़ा है. उन्होंने मौसम संबंधी सलाह जारी करने वाले डिप्टी कमिश्नर की आलोचना की. वहीं, विपक्ष के नेता भी आलोचनाओं के सुर में सुर मिलाते हुए सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों पर हमला बोला. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ‘मिलेनियम सिटी शहरी विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल‘. वहीं, गौरव पांधी ने ट्रैफिक जाम की तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसे “थर्ड क्लास बकवास” बताया.