Ranchi news - Rokthok Lekhani News

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में उतरी CJP, CBI जांच की मांग
रांची: झारखंड में JPSC और JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच Cockroach Janta Party (CJP) ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है। CJP का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में संरचनात्मक सुधार करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का धरना जुलाई के अंत से जारी है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिश भी की गई है, लेकिन छात्रों की सभी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है।

CJP के राष्ट्रीय समन्वयक अक्षय शिंदे और मुकेश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर छात्रों को समर्थन दिया। CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि संगठन छात्र आंदोलन का राजनीतिक नेतृत्व करने के बजाय एक बाहरी जन-दबाव समूह के रूप में छात्रों की मांगों के समर्थन में काम करेगा। संगठन की ओर से प्रदर्शनकारियों, विशेषकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को नैतिक और अन्य आवश्यक सहयोग देने की बात कही गई है।

इस बीच अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा ने भी रांची स्थित प्रदर्शन स्थल का दौरा कर छात्रों के प्रति समर्थन जताया और प्रदर्शनकारियों के बीच अपना लोकप्रिय गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ प्रस्तुत किया। झारखंड में परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर जारी यह आंदोलन अब लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को आखिरी समन, रांची कोर्ट में 4 जुलाई को पेश होने का आदेश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी से जुड़े मामले में अब रांची कोर्ट ने उन्हें 4 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट की ओर से कांग्रेस नेता को जारी यह आखिरी समन है. ऐसे में अगर वह इस बार भी पेश नहीं होते हैं तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

दरअसल इस मामले में प्रदीप मोदी नामक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिस पर रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट इस केस में राहुल गांधी को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट देने की याचिका को पहले ही खारिज कर दिया था.

‘राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से मांगा 15 दिन का समय’

ऐसे में राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से 15 दिन का समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने राहुल गांधी को आखिरी समन जारी करते हुए 4 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है....Last summon to Rahul Gandhi in Modi surname case...

वहीं शिकायतकर्ता प्रदीप मोदी के वकील कुशल अग्रवाल ने अदालत के इस फैसले पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि राहुल गांधी शुरू से ही इस मामले में पेशी को लेकर अनिच्छा दिखा रहे हैं, जबकि कोर्ट सशरीर पेशी से छूट की याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को यह आखिरी समन है. अगर वह इस बार पेश नहीं होते हैं तो राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है....Last summon to Rahul Gandhi in Modi surname case...

राहुल की किस टिप्पणी पर छिड़ा विवाद

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोल्लार की एक रैली में नीरव मोदी, ललित मोदी और प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम कैसे मोदी कैसे है?’

राहुल गांधी की इसी टिप्पणी को लेकर रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था. उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय की मानहानि की है....Last summon to Rahul Gandhi in Modi surname case...

इसके अलावा गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने भी राहुल गांधी के खिलाफ इस संबंध में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. उस मामले में सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता को दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सज़ा सुनाई थी, जिसके बाद वह जनप्रतिनिधि कानून के अनुसार सांसद सदस्यता के लिए भी अयोग्य करार दिए गए थे....Last summon to Rahul Gandhi in Modi surname case...