Neet - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नीट प्रदर्शन में रिया यादव का साहस, सोशल मीडिया पर छाईं
मुंबई : नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मुंबई की रिया यादव इन दिनों चर्चा में हैं। भारी बारिश के बीच पुलिस वैन के सामने अकेले खड़े होकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाने वाली रिया को सोशल मीडिया पर लोग ‘मुंबई की सुपरगर्ल’ कह रहे हैं। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध अब देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास छात्र और प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को पुलिस वैन में बैठाना शुरू किया। इसी दौरान रिया यादव नाम की महिला प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आगे आईं। उन्होंने हुडी और कैप पहन रखी थी और तेज बारिश के बीच वह सीधे पुलिस वैन के सामने जाकर खड़ी हो गईं। रिया ने एक हाथ से इशारा करते हुए पुलिस वैन को आगे बढ़ने से रोक दिया। वह काफी देर तक वैन के सामने खड़ी रहीं और पुलिस कार्रवाई का विरोध करती रहीं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के इस कदम के बाद कुछ हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को राहत मिली। उनके विरोध के चलते कुछ लोगों को पुलिस वैन से बाहर आने का मौका मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया के साहस की जमकर तारीफ की। वायरल वीडियो में रिया अपनी बात रखते हुए कहती नजर आ रही हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन उसे जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाएंगे तो आम नागरिकों को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

रिया ने कहा कि वह किसी विशेष वर्ग या समुदाय से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन छात्रों के साथ होने वाली किसी भी गलत कार्रवाई का विरोध करेंगी। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के साथ जो हुआ वह गलत था। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और नीट विवाद को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। रिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को छात्रों से बात करनी चाहिए और उनकी चिंताओं को सुनना चाहिए। उन्होंने मांग की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को जवाबदेही दिखानी चाहिए।

रिया यादव के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनके साहस और विरोध के तरीके की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत की बात कर रहे हैं। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में छात्रों और विपक्षी दलों की ओर से विरोध जारी है। छात्र निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। मुंबई में रिया यादव का यह विरोध प्रदर्शन अब इस आंदोलन की चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया है।

मुंबई: नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष हमलावर, उद्धव ठाकरे करेंगे प्रदर्शन में शिरकत
मुंबई: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कई छात्र संगठनों के साथ विपक्षी दलों के नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भी इस आंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

शिवसेना यूबीटी-गुट के सूत्रो कि माने तो उद्धव ठाकरे बुधवार, 22 जुलाई को दिल्ली पहुंच सकते हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं। दिल्ली में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के बाद यह मामला और गरमा गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी यह आंदोलन अब व्यापक राजनीतिक मुद्दे का रूप लेता जा रहा है। उद्धव ठाकरे के संभावित दिल्ली दौरे को विपक्षी एकजुटता और छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिलने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

मुंबई: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, बोलीं
मुंबई: नीट परीक्षा विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार जारी है। शिवसेना (यूबीटी)  की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि देश का युवा अब जागरूक हो चुका है और वह अपनी आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे लोग तब तक कोई कार्रवाई नहीं करते, जब तक जनता और छात्र आंदोलन करने के लिए मजबूर न हो जाएं।

उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री को अपने अंदर झांककर यह सवाल करना चाहिए कि क्या जो हो रहा है, वह सही है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से जनता नैतिक जिम्मेदारी की उम्मीद करती है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई छात्रों और उनके परिवारों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था की विफलता के कारण कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठे छात्र और अभिभावक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं को सुनने और उचित कदम उठाने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की चिंताओं को समझने के बजाय उन पर आरोप लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। NEET विवाद को लेकर संसद से लेकर सड़क तक राजनीति तेज हो गई है। विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

नीट मामला CBI को ट्रांसफर, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का फैसला
मुंबई: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने लातूर में दर्ज नीट मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है. लातूर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि दो लोग अभी भी फरार हैं. जांच में पता चला था कि एक आरोपी गंगाधर का बिहार के कुछ लोगों से संपर्क में था. महाराष्ट्र के लातूर में नंबर बढ़ाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जिला परिषद स्कूल के हेडमास्टर जलील पठान को गिरफ्तार किया. जलील पठान को 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा गया. जलील पठान के साथ संजय जाधव काम कर रहा था. दावा है कि उनका हैंडलर गुरुग्राम में बैठा गंगाधर है.

आरोप है कि जलील और संजय धांधली करते थे और पैसा  कलेक्ट कर गंगाधर तक पहुंचाया जाता था. गिरफ्तारी के बाद जलील को हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है. स्कूल में नए हेडमास्टर की नियुक्ति की जा चुकी है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह बात सामने आई है कि कम से कम चार लोग पैसे देकर परीक्षा पास करने को तैयार नीट छात्रों की मदद करने के लिए एक गिरोह चला रहे थे. पुलिस ने रविवार देर रात जिला परिषद स्कूल के हेडमास्टर जलील खान उमर खान पठान को गिरफ्तार किया था.

संजय जाधव और जलील पठान (दोनों लातूर के शिक्षक), नांदेड़ के इरन्ना मशनाजी कोंगलवाव और दिल्ली निवासी गंगाधर के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
अधिकारी ने बताया कि प्रवेश-पत्र एकत्र होने के बाद गंगाधर को 50,000 रुपये का पहले ही भुगतान किया जाता था और प्रवेश-पत्र उसे भेज दिए जाते थे. सौदा आमतौर पर पांच लाख रुपये (पेपर लीक के लिए प्रति छात्र) पर तय होता था.  धाराशिव जिले के उमरगा में आईटीआई में कार्यरत कोंगलवार, गंगाधर के संपर्क में था. कोंगलवार की तलाश के लिए पुलिस टीम काम में जुटी हैं.