The Journey of Yamuna film - Rokthok Lekhani News

The Journey of Yamuna फिल्म का हुआ ऐलान, मनीष गुप्ता दिखाएंगे नदी की दुर्दशा का सच
'जल है तो जीवन है', ये महज एक काहवत नहीं, बल्कि जीवन का ऐसा सत्य है जिससे मुंह मोड़ना दुनिया के किसी भी शख़्स के लिए मुमकिन नहीं है। ऐसे में देश के करोड़ों लोगों के लिए जीवनदायिनी के रूप में प्रकट होने वाली यमुना नदी का हाल आज पूरी दुनिया के सामने है। अब यमुना नदी के इस हाल में पहुंचने और इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक फिल्म बन रही है। जिसका नाम है 'द जर्नी ऑफ यमुना'। इस फिल्म पर काम शुरू होने से लेकर अब इसके ऐलान तक में सोनू सूद का भी बड़ा हाथ है...The Journey of Yamuna film announced......

यमुना नदी को बचाने के प्रयासों के अंतर्गत निर्माता मनीष गुप्ता के एनजीओ 'नागेश्वर-बिमला फाउंडेशन' ने एक भव्य फिल्म का निर्माण करने का फैसला किया है। इस फिल्म का नाम है 'द जर्नी ऑफ यमुना' और इसे जाने-माने निर्देशक प्रेम सागर सिंह निर्देशित करेंगे। जीवनदायिनी यमुना नदी पर फिल्म‌ का निर्माण करने को लेकर मनीष गुप्ता कहते हैं कि यमुना नदी पर देश के करोड़ों लोग आश्रित हैं और ऐसे में इसका प्रदूषित होना, देश और लोगों के हित में नहीं है। मेरा मानना है कि सिनेमा एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए आसानी से लोगों तक अपनी बात को पहुंचाई जा सकती है। हमें लगा कि जो नदी‌ तेजी से नाला बनती जा रही है, उसे स्वच्छ करना और बड़े पैमाने पर दर्शकों को इससे मुहिम से जोड़ना बेहद आवश्यक है। यही वजह है कि मैंने इस पर फिल्म बनाने और लोगों को जागरुक बनाने का फैसला किया। मनीष ने बताया कि फिल्म को लेकर सोनू सूद से भी बात हुई है वह इस फिल्म की टीम का पूरा सहयोग कर रहे हैं...The Journey of Yamuna film announced...

फिल्म के लेखक, निर्देशक, गीतकार और संगीतकार प्रेम सागर सिंह कहते हैं कि जब यमुना का पहाड़ों से उद्गम होता है तो वह बेहद पवित्र होती है,  लेकिन नीचे आते-आते इसमें तमाम तरह की फैक्टरियों से निकलने‌ वाला‌ जहरीला कूड़ा समाहित किया जाता है और लोग अपनी आस्थाओं के अनुरूप इसमें अन्य तरह का कचरा भी प्रवाहित करते रहते हैं। वे कहते हैं, 'सरकारी उदासीनता ने भी‌ हमारी नदियों को नाले में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में जरूरी था कि देश के विभिन्न भागों से गुजरकर लम्बी यात्रा करने वाली यमुना नदी की बदहाल स्थिति पर एक फिल्म बनाई जाए और फिल्म के जरिए लोगों को जागरुक बनाया जाए....The Journey of Yamuna film announced...

टीम कर रही यमुना पर रिसर्च

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म बनने से पहले, टीम रिसर्च करने के लिए दिल्ली में बहने वाली यमुना का निरीक्षण करते हुए मथुरा तक सैंकड़ों किलोमीटर की यात्रा पर निकली हुई है ताकि यमुना नदी की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से पर्दे पर पेश किया जाए...The Journey of Yamuna film announced...

संजय मिश्रा हो सकते हैं लीड एक्टर

मनीष गुप्ता द्वारा निर्मित और प्रेम सागर सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'द जर्नी ऑफ यमुना' में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर संजय मिश्रा से बातचीत का सिलसिला चल रहा है। फिलहाल इस अभियान में स्वप्नाली लोखंडे, शालू रॉय, भारत भारद्वाज आशीष पाठक इस टीम के अहम सदस्य है। फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी में की जाएगी और इसे 2024 के‌ अंत में देश भर में रिलीज किया जाएगा......The Journey of Yamuna film announced...