Paghar - Rokthok Lekhani

मुंबई में बारिश से तरबतर हुए मुंबईकर, गर्मी से राहत मिलते ही खुशी से झूमे लोग
गर्मी से परेशान मुंबईकरों को बीती रविवार की शाम काफी राहत और ठंडक महसूस हुई। दरअसल रविवार शाम को मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों जैसे दक्षिण महाराष्ट्र और कोंकण में ठंडी हवा और बारिश की फुहारों ने लोगों को काफी सुकून पहुंचाया। सोमवार की सुबह भी मायानगरी के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में दो-तीन दिन (mumbai monsoon) की देरी से ही सही लेकिन मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, मुंबई में अभी जो बारिश हुई है वह प्री मानसून रेन है। इसकी बड़ी वजह अरब अगर में चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय का भी होना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बरसात इसकी वजह से हुई है। बहरहाल मुंबई में बारिश की वजह चाहे कोई भी रही हो लेकिन इसकी वजह से मुंबईकरों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से काफी राहत मिली है। फिलहाल मुंबई में बारिश के बाद लोगों ने एक बाद एक Twitter पर जमकर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

तूफ़ान का कितना असर
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर अब मुंबई समेत महाराष्ट्र (MUMBAI MONSOON) के कई समुद्री इलाकों में दिखाई देने लगा है। बीती रात मुंबई के कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें मुंबई, Raigarh और Palghar शामिल हैं। एहतियातन समुद्र में तेज उठती लहरों के कारण मछुआरों को अंदर जाने से मना किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं। ख़राब मौसम की वजह से शनिवार देर शाम कुछ समय के लिए runway बंद कर दिया गया था। वहीं पालघर में तेज हवा चलने से कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटना सामने आयी है।

बीती शाम हुई बारिश के बाद एक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई में हॉर्निमान सर्कल की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बारिश के बाद मुंबई की सबसे खूबसूरत एसबीआई ब्रांच।

एक और ट्विटर यूजर ने बीती शाम का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तेज हवाएं चल रही हैं।

ट्विटर पर मेघना कामदार ने भी बारिश का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ख़ुशी जताने का सबसे अच्छा तरीका। दरअसल इस वीडियो में बारिश से खुश होकर एक कुत्ता कूदते हुए दिख रहा है।