Kashmir news - Rokthok Lekhani News

कश्मीरी पहचान के कारण होटल में कमरा देने से इनकार? भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर भाजपा के मीडिया प्रभारी Sajid Yousuf Shah ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक होटल ने उन्हें आधार कार्ड पर कश्मीर का पता देखकर ठहरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस घटना ने क्षेत्रीय भेदभाव और पहचान के आधार पर व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

साजिद यूसुफ शाह के अनुसार, होटल में चेक-इन करने के कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि वे वहां नहीं रुक सकते। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि होटल प्रबंधन ने उनकी कश्मीरी पहचान को लेकर चिंता जताई और उनसे कमरा खाली करने को कहा।

शाह ने कहा कि देशभर में अधिकांश लोगों ने हमेशा कश्मीरियों का स्वागत किया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि कुछ जगहों पर अब भी पूर्वाग्रह और संदेह मौजूद हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उनका भारत और भारतीयों पर विश्वास कायम है और सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।

इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कुछ नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि किसी भी भारतीय नागरिक के साथ उसके क्षेत्र, धर्म या पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित हुआ है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब देशभर में विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला केबल कार में आई खराबी, बर्फीली चोटी पर फंसे 250 पर्यटक, ऐसे सुरक्षित निकाले गए
जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां गोंडोला केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए. पुलिस और सुरक्षाबलों की लंबी कवायद के बपाद 250 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सैलानियों का एक ग्रुप अफरवट से वापस गुलमर्ग आने की तैयारी में था इसी दौरान केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण पर्यटक ऊंची पहाड़ी पर भी फंसे रह गए. केबल कार में खराबी की सूचना मिलते ही गुलमर्ग पुलिस फौरन हरकत में आई और बचाव अभियान शुरू कर दिया. पुलिस ने गोंडोला कार कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को साथ लेकर बचाव अभियान शुरू किया. पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार की तड़के सभी सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया गया. यात्रियों को गुलमर्ग बेस कैंप पहुंचाया गया.

पुलिस ने बताया कि पर्यटकों का एक बड़ा समूह गुलमर्ग से गोंडाला की सैर के लिए आए थे. लगभग 250 पर्यटक अफरवट पर पहुंचे थे. अफरवट ऊंचाई वाला जंगली इलाका है और यहां काफी ठंड रहती है. यहां से केबल कार द्वारा ही वापस जाया जाता है. शाम को पर्यटक केबल कार के माध्यम से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे कि कुछ तकनीकी खराबी आ गई और पर्यटक अफरवट में ही फंसे रह गए.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अफरवट जंगली और बर्फीला इलाका है, यहां लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है. शाम को ठंड बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. ठंड बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी के कारण कार में फंसे कुछ पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने लगी. बचाव अभियान के दौरान पुलिस ने चिकित्सा और खाने-पीने का इंतजाम भी किया. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के बाद पर्यटकों ने गुलमर्ग पुलिस का आभार व्यक्त किया और कठीन परिस्थियों में उनके किए कामों का प्रशंसा की