Water Crisis - Rokthok Lekhani News

एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला
मुंबई: एल नीनो (El Nino) के प्रभाव के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में इस साल मानसून के पहुंचने में काफी देरी हो रही है, जिसने शहर के सामने एक गंभीर जल संकट खड़ा कर दिया है। मुंबई को पीने का पानी सप्लाई करने वाली सात प्रमुख झीलों का कुल जलस्तर गिरकर मात्र 10 से 12 प्रतिशत के बीच रह गया है। 15 मई से ही शहर में 10 प्रतिशत पानी कटौती झेल रहे मुंबईकरों के लिए बृहनमुंबई महानगर पालिका (BMC) ने जल संरक्षण के मद्देनजर एक और कड़ा और बड़ा फैसला लिया है।

​कंस्ट्रक्शन साइट्स और स्विमिंग पूल का पानी रोका गया

झीलों के सूखते जलस्तर को बचाने और पीने के पानी को प्राथमिकता देने के लिए बीएमसी ने फैसला किया है कि शहर में चल रहे सभी नए और मौजूदा निर्माण (Construction) स्थलों की पानी सप्लाई तुरंत प्रभाव से काट दी जाएगी। इसके साथ ही, स्विमिंग पूल को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह से निलंबित कर दी गई है। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि जब तक अच्छी बारिश नहीं होती और झीलों का जलस्तर नहीं सुधरता, तब तक किसी भी नए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट को पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

​कमर्शियल और औद्योगिक सप्लाई में 20% की कटौती

बीएमसी ने औद्योगिक (Industrial) और व्यावसायिक (Commercial) प्रतिष्ठानों, जिनमें स्पोर्ट्स क्लब और मॉल आदि शामिल हैं, की पानी आपूर्ति में 20 प्रतिशत की कटौती लागू की है। इसके अतिरिक्त, बोतलबंद पानी और बेवरेज बनाने वाली कंपनियों को भी अब केवल वहां काम करने वाले कर्मचारियों के पीने की जरूरत जितना ही पानी सप्लाई किया जाएगा।

​बीएमसी की नागरिकों और बड़े संस्थानों से अपील

महानगर पालिका ने रेलवे, इंडियन नेवी, बीपीसीएल (BPCL) और मुंबई पोर्ट जैसे बड़े सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे गैर-पीने योग्य कार्यों (जैसे साफ-सफाई और गाड़ियां धोने) के लिए ट्रीटेड (Treated) सीवेज पानी या बोरवेल के पानी का ही इस्तेमाल करें।

​बीएमसी ने मुंबई के नागरिकों से भी घबराने की बजाय समझदारी दिखाने की अपील की है। प्रशासन ने अनुरोध किया है कि लोग पानी का संयम से इस्तेमाल करें, नलों को खुला न छोड़ें और गाड़ियां धोने के लिए पाइप की जगह गीले कपड़े का उपयोग करें। यदि कोई व्यक्ति या संस्था पीने के पानी की बर्बादी करते हुए पाई गई, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नायगांव BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना पर संकट, पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान रहवासी
मुंबई के नायगांव स्थित BDD चॉल पुनर्विकास परियोजना में रहवासियों के पुनर्वास की प्रक्रिया बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण प्रभावित हो रही है। नए पुनर्वास भवनों में पानी की समस्या, बंद पड़े शौचालय, लिफ्ट खराबी और अन्य आधारभूत सुविधाओं की कमियों के चलते कई परिवार अब तक स्थानांतरित होने को तैयार नहीं हैं।

रहवासियों का कहना है कि पुनर्वास के लिए तैयार किए गए भवनों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई इमारतों में शौचालयों की कार्यप्रणाली प्रभावित है, जबकि कुछ स्थानों पर लिफ्ट बार-बार बंद पड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। इन समस्याओं के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब तक आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह चालू नहीं होतीं, तब तक नए घरों में स्थानांतरण करना व्यावहारिक नहीं है। कई परिवारों ने मांग की है कि पहले पानी, स्वच्छता और लिफ्ट जैसी बुनियादी सेवाओं को दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही पुनर्वास प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पुराने BDD चॉल परिसर का पुनर्विकास कर आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। हालांकि बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों ने परियोजना की प्रगति को प्रभावित किया है।

अधिकारियों का कहना है कि रहवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है और संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि जलापूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और लिफ्ट संचालन से जुड़े मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी पुनर्विकास परियोजना की सफलता केवल भवन निर्माण पर नहीं, बल्कि उसमें उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता पर भी निर्भर करती है। ऐसे में रहवासियों की चिंताओं का समय पर समाधान परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होगा।

मुंबई में मॉनसून हुआ लेट-लतीफ, बढ़ सकता है जल संकट, 7 झीलों में औसतन 8 प्रतिशत से कम बचा पानी
मौसम विभाग ने अब मुंबई में 25 से 27 जून के बीच मॉनसून (Monsoon in Mumbai)आने की संभावना जताई है। इससे पहले इसके 21 जून तक मुंबई पहुंचने की संभावना थी। मौसम विभाग के मुताबिक अब इन संभावनाओं पर पानी फिर गया है। समुद्र के ऊपर से दक्षिण-पश्चिम से आने वाली नम हवाओं का प्रभाव अब तक मजबूत नहीं हुआ है। इसके चलते मॉनसून के अनुकूल मौसम बनने में देर हो रही है। वहीं, मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में अपनी क्षमता का औसतन 8 प्रतिशत पानी बचा है। अगर जून में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो 1 जुलाई से लोगों को पानी कटौती का सामना करना पड़ सकता है....Water crisis may occur as Monsoon is delayed in Mumbai...

मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, चक्रवात के चलते हवाओं की रफ्तार पर असर पड़ा है। शुष्क हवाओं के चलते उमस महसूस हो रही है। अभी मॉनसून की जो रफ्तार है, उसे देखकर लगता है कि मॉनसून के लिए इंतजार लंबा होगा। 24 जून के बाद हल्की बारिश की शुरुआत होगी। इसके बाद मॉनसून का आगमन होगा। यानी 27 जून से तेज बरसात की संभावना है। मॉनसून की बेरुखी के चलते इस बार जून में सिर्फ 17 एमएम बारिश हुई है....Water crisis may occur as Monsoon is delayed in Mumbai...

यह पहला मौका नहीं है, जब मॉनसून के आगमन में देरी हुई है। पिछले पांच सालों पर नज़र डालें तो 2019 में 25 जून को मॉनसून आया था। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछले पांच साल में इस बार मॉनसून सबसे ज्यादा देरी से आने की संभावना है। वैसे महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मॉनसून का आगमन हो चुका है। 22 से 24 जून तक मॉनसून के गोवा पहुंचने की संभावना है....Water crisis may occur as Monsoon is delayed in Mumbai...

जलाशयों में पानी कम, मुंबई में हो सकती है कटौती!
मॉनसून में देरी से मुंबईकरों को आनेवाले कुछ दिनों में पानी कटौती का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई को पानी की सप्‍लाई करनेवाली सात झीलों में जल स्तर लगातार घट रहा है। इन जलाशयों में कुल क्षमता का औसतन 7.98 प्रतिशत पानी का स्टॉक ही बचा है। समय पर बरसात न होने पर जुलाई से मुंबईकरों को पानी कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि झीलों में पानी के स्टॉक को लेकर पिछले दिनों चर्चा हुई थी। मुंबई में पानी की कटौती मॉनसून पर काफी हद तक निर्भर करेगी। जून में झीलों में उपलब्ध पानी के स्टॉक की समीक्षा होगी। उसके बाद ही बैठक में तय किया जाएगा कि मुंबई में पानी कटौती करना है या नहीं। यदि स्टॉक उम्मीद से कम रहा तो मुंबई में 1 जुलाई से या जुलाई के पहले सप्ताह में पानी कटौती हो सकती है....Water crisis may occur as Monsoon is delayed in Mumbai...

अधिकारी ने कहा कि मॉनसून के 21 जून से सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि 10 दिनों में झील क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो गई, तो पानी कटौती टल भी सकती है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासू ने भी पिछले दिनों कहा था कि मुंबई में पानी कटौती होगी या नहीं, इस पर समीक्षा बैठक जून के आखिरी सप्ताह में होगी। बता दें कि मुंबई को सातों झीलों से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। झीलों में अभी 115430 एमएलडी पानी का स्टॉक बचा है। यह कुल भंडारण क्षमता का सिर्फ 7.98 प्रतिशत है....Water crisis may occur as Monsoon is delayed in Mumbai...

5 जून को अंधेरी में सुबह से लेकर शाम तक नहीं आएगा पानी, जानें कौन से इलाकों में वॉटर कट
मुंबई : 5 जून को अंधेरी पूर्व एवं पश्चिम सहित जोगेश्वरी पूर्व के कुछ इलाकों में पानी नहीं आएगा। बीएमसी जल आपूर्ति विभाग के अनुसार अंधेरी पूर्व में रम्य जीवन सोसायटी के पास कार्डिनल ग्रेसियस रोड पर पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाएगा। मरम्मत कार्य 5 जून की सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। पाइप लाइन मरम्मत कार्य के दौरान अंधेरी पूर्व एवं पश्चिम सहित जोगेश्वरी पूर्व के कई हिस्सों में पानी सप्लाई नहीं होगी। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान लोग पानी का उपयोग बचाकर कर करें....Water will not come in Andheri from morning to evening on June 5...

अंधेरी पूर्व में महाकाली गुफा के पास बी़ डी़ सामंत मार्ग चौक पर नई 1500 मिमी व्यास की पाइप लाइन डालने और 1200 मिमी पार्ले आउटलेट जोड़ने का काम सोमवार को किया जाएगा। पाइप लाइन जोड़ने और मरम्मत कार्य 16 घंटे तक चलेगा।
मरम्मत के चलते सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक अंधेरी पूर्व और पश्चिम सहित जोगेश्वरी पूर्व में पानी सप्लाई नहीं होगी। जोगेश्वरी पूर्व में त्रिपाठी नगर, मुंशी कॉलोनी, बस्ती वाला कंपाउंड, कलेक्टर कॉलोनी, दुर्गा नगर, मातोश्री क्लब, दुर्गा नगर एरिया शामिल है...Water will not come in Andheri from morning to evening on June 5...

अंधेरी पूर्व में विशाल हॉल, वर्मा नगर, कामगार कल्याण, मांजरेकर वाडी, बीमा नगर, गुंदवली गावठन पंथकी बाग, तेली गली, कोलडोंगरी, जीवा महाले रोड, सैवाडी, जीवन विकास केंद्र मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा शिवाजी नगर, संभाजी नगर, हनुमान रोड, श्रद्धानंद रोड, नेहरू रोड, तेजपाल रोड, शास्त्री नगर, राजेंद्र प्रसाद नगर, अंबेडकर नगर, काजूवाडी में भी पानी नहीं आएग।

विले पार्ले ईस्ट के डोमेस्टिक एयरपोर्ट, अमृत नगर, रामबाग, चकाला गावठण, चकाला वजन काटा और अंधेरी पश्चिम में मोरा गांव एवं जुहू गांव एरिया में पानी नहीं आएगा...Water will not come in Andheri from morning to evening on June 5...