Bangalore - Rokthok Lekhani News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई : पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का असर अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की सप्लाई में आई बाधाओं की आहट भारत तक पहुंच रही है। देश में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की कमी की खबरों ने होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं देश के बड़े शहर, जैसे कि चेन्नई, मुंबई और बंगलूरू में होटलों का काम भी ठप्प हुआ पड़ा है।

उद्योग से जुड़े संगठनों का कहना है कि कई जगह गैस की नियमित सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। इसके बाद अब होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की प्रमुख संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। इसके साथ ही हस्तक्षेप करने की मांग भी की है।

संगठनों ने पत्र में क्या लिखा?
एफएचआरएआई ने अपने पत्र में कहा है कि जमीनी स्तर पर गैस सिलिंडर की सप्लाई में भारी रुकावट आ रही है। कई गैस डिस्ट्रीब्यूटर 5 मार्च के एक कथित सरकारी आदेश का हवाला देकर कमर्शियल सिलिंडर देने से मना कर रहे हैं। इससे होटल और रेस्टोरेंट चलाने में मुश्किल हो रही है। संगठन के महासचिव जैसन चाको ने कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत साफ निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि होटल और फूड सर्विस सेक्टर के लिए कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर कोई रोक नहीं है। साथ ही सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को आदेश दिया जाए कि वे बिना रुकावट सिलिंडर की सप्लाई सुनिश्चित करें।

एनआरएआई ने भी जताई चिंता
वहीं रेस्टोरेंट उद्योग की दूसरी बड़ी संगठन भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। एनआरएआई का कहना है कि गैस सप्लायर रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की मांग पूरी करने में असमर्थता जता रहे हैं, जिससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि खबरों के मुताबिक सरकार ने साफ किया है कि रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

गैस देने से मना कर रहे सप्लायर- संगठन
पोस्ट में संगठन ने कहा कि जमीनी हकीकत अलग है और कई सप्लायर गैस देने से मना कर रहे हैं। संगठन ने सरकार से इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण देने और हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट और होटल लोगों को भोजन उपलब्ध कराने जैसी जरूरी सेवा से जुड़े हैं, इसलिए गैस की कमी का असर आम नागरिकों तक भी पहुंच सकता है।

बेंगलुरु : एक बार फिर विवादों में लोकप्रिय गायक सोनू निगम
बेंगलुरु : लोकप्रिय गायक सोनू निगम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। कर्नाटक के एक कार्यक्रम में उन्होंने एक श्रोता द्वारा कन्नड़ गीत की मांग को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ दिया, जिससे सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया है। यह बयान कथित रूप से ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हुए एक शो के दौरान दिया गया, जहां सोनू निगम ने कहा, “मैंने सबसे बेहतरीन गाने कन्नड़ में गाए हैं। जब भी मैं कर्नाटक आता हूं, बहुत सम्मान के साथ आता हूं। आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा माना है।

लेकिन जब एक लड़के ने मुझसे कन्नड़ में गाने को कहा और वह बहुत रूखेपन से चिल्ला रहा था - ‘कन्नड़, कन्नड़’ — तो वह बात मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई। मैंने जितने सालों से कन्नड़ में गाना गाया है, शायद वह लड़का उतने साल का भी नहीं होगा। ये जो यहां हुआ, यही वजह है पहलगाम हमले की। देखिए आपके सामने कौन खड़ा है। मैं कन्नड़ लोगों से प्यार करता हूं, आपसे प्यार करता हूं।”

सोनू निगम के इस बयान को दो असंबंधित घटनाओं को जोड़कर आतंकी हमले को तुच्छ बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। कई लोगों ने इसे बेहद असंवेदनशील करार दिया है और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से अपील की है कि वे सोनू निगम को काम न दें। कर्नाटक रक्षण वेदिके के नेता अरुण जवगल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “एक कार्यक्रम में जब उनसे कन्नड़ में गाने की मांग की गई, तो उन्होंने कश्मीर के आतंकी हमले की बात छेड़ दी। कन्नड़ से उसका क्या संबंध?” उन्होंने सवाल उठाया कि कन्नड़ भाषी जब अपने हक की बात करते हैं तो उन्हें हमेशा सवालों के घेरे में क्यों लाया जाता है।

संगठन के राज्य अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा ने पुलिस से सोनू निगम के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “सोनू निगम के बयान न केवल कन्नड़ लोगों को नीचा दिखाते हैं, बल्कि उन्हें आतंकवादी और राष्ट्र-विरोधी के रूप में पेश करते हैं।” गौड़ा ने यहां तक कहा कि “अब देखना है कि यह आदमी जो कन्नड़ की कमाई खाकर मोटा हुआ है, कर्नाटक में आगे कैसे शो करता है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी आयोजक या निर्माता सोनू निगम को फिर से मौका देंगे, उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। यह विवाद ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में एक वायुसेना अधिकारी ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया था कि बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने कन्नड़ में गाली देते हुए उन पर हमला किया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच हाथापाई देखी गई, जिससे यह साफ नहीं हो पाया कि हमले की शुरुआत किसने की थी। इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में भाषा और पहचान को लेकर बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।

मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित
मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस ने समर शेड्यूल लागू करते हुए मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार मुंबई फ्लाइट सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) का आगमन दोपहर 1.40 बजे और दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरू फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे एयरपोर्ट आएगी और 2.50 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी।

अभी मुंबई के लिए बरेली एयरपोर्ट से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट अप-डाउन है। इसी तरह बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार काे है। इंडिगो के एयरपोर्ट पर तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गर्मी में एयर ट्रैफिक बढ़ गया है।

जनवरी-फरवरी की अपेक्षा मार्च में भी एयर ट्रैफिक बेहतर रहा। मार्च में मुंबई और बेंगलुरू के लिए कुल 62 उड़ानें परिचालित हुईं। जिसमें 5303 यात्री दोनों शहरों से बरेली आए और 5178 यात्री बरेली से दोनों शहरों के लिए गए थे।

मुंबई पर मंडरा रहा है जल संकट; बंगलुरु से भी बदतर हो जाएंगे हालात
मुंबई, बंगलुरु वॉटर सप्लाई एंड सीवेज बोर्ड (बीडब्लयूएसएसबी) ने कार की धुलाई, बगीचे के पौधों को पानी देने जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा। बंगलुरु में हालात इतने विकट हैं कि एक टैंकर पानी ६-७ हजार रुपए में मिल रहा है। लोग नहाने को तरस गए हैं। पीने का पानी भी महंगे दामों पर बिक रहा है। बंगलुरु के इस जलसंकट के लिए इस साल हुई कम बारिश को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, लेकिन एक सच यह भी है कि बंगलुरु में बेतहाशा ऊंची-ऊंची इमारतें बसाई गर्इं। इनमें ज्यादातर इमारतों में कार्यालय हैं, जहां लगातार पानी की जरूरत होती है। ऐसे में यहां जलसंकट गहरा गया है। यही हालात मुंबई में भी पैदा हो सकते हैं।

वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की नई रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि मुंबई, पुणे, बंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली जैसे भारत के ३० शहरों में २०५० तक भयंकर जलसंकट की स्थिति पैदा हो सकती है। रिपोर्ट में चेताया गया है कि समय रहते वैज्ञानिक तरीके से जल प्रबंधन पर जोर नहीं दिया गया तो इन शहरों, खासकर मुंबई में लोगों को भयंकर जलसंकट से जूझना पड़ेगा।

वनशक्ति एनजीओ से जुड़े पर्यावरण विशेषज्ञ डी स्टालिन का कहना है कि यह मुंबई का सौभाग्य है कि यहां सालाना ४,५०० मिमी से ज्यादा बारिश हो जाती है, लेकिन समय के साथ यहां जलसंकट गहरा सकता है। फिलहाल, बीएमसी मुंबईकरों को प्रतिदिन ३,९५० एमएलडी पानी सप्लाई करती है, जबकि ४,२०० एमएलडी पानी सप्लाई किए जाने की जरूरत है। मौजूदा समय में भी पानी की सप्लाई लगभग २५० एमएलडी कम है। शहर में लगातार ऊंची-ऊंची इमारतें बन रही हैं, जबकि उस अनुपात में पानी की सप्लाई के प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं, जिससे आनेवाले समय में जलसंकट गहरा सकता है। स्टालिन का कहना है कि पानी के लिए गहरे बोरवेल खोदना प्रभावी उपाय नहीं है, क्योंकि यह भूजल स्तर को प्रभावित करता है।