Youth Congress - Rokthok Lekhani

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव... जीशान सिद्दीकी पर क्यों गिरी गाज ?
मुंबई : मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से जीशान सिद्दीकी को हटा दिया गया है। अब जीशान की जगह अखिलेश यादव को नया अध्यक्ष बनाया गया है। जीशान, बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस से इस्तीफा देकर डिप्टी सीएम अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व से कांग्रेस के विधायक हैं।

बता दें कि 8 फरवरी को बाबा सिद्दीकी कांग्रेस से 48 साल का नाता तोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए। वे मुंबई में कांग्रेस का प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे। एनसीपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे वोट तो चाहती है, लेकिन हमें कुछ भी देना नहीं चाहती। बाबा सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस में उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है।

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर प्रदेश युवा कांग्रेस समितियों में कई पदाधिकारियों को प्रमोशन देने की घोषणा की है। त्रिपुरा में, नील कमल साहा को PYC अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राहुल समद्दर को PYC का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदीप सूर्या को हिमाचल प्रदेश, मंजूनाथ एचएस को कर्नाटक और सुफियान मोहसिन हैदर को मुंबई में PYC के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर प्रमोशन किया गया है।

अलसु इलियाराजा को अंडमान निकोबार में PYC का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महेश वीएस नादर को गोवा में और शुभम शर्मा को दिल्ली में PYC के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि IYC को विश्वास है कि पदोन्नत पदाधिकारी मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगे।

‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों? मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने यह सवाल पोस्टर लगाकर पूछा है. ये पोस्टर वायरल हो रहा है. राजधानी दिल्ली में देश के पदक विजेता महिला पहलवान यौन शोषण के विरोध में आंदोलन कर रही हैं. वे ब्रिज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की भूमिका को लेकरकांग्रेस ने सीधे सचिन तेंदुलकर से सवाल कर दिया है और उनसे पूछा है कि उन्होंने अब तक इस पर कोई राय क्यों नहीं दी...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

कुछ दिनों पहले पहलवान विनेश फोगट ने भी भारत के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से समर्थन ना मिलने पर खेद जताया था. महिला पहलवानों के पक्ष में देश की कई विपक्षी पार्टियां सामने आई हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन महिला पहलवानों को काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन देश के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचा गया है. मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने इसलिए सचिन तेंदुलकर की ओर लक्ष्य करते हुए बैनर्स लगाए हैं, जो सोशल मीडिय में वायरल हो रहे हैं...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

इन पोस्टरों और बैनरों के जरिए सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा गया है,’ कोई राय नहीं रखने वाले भारतरत्न सचिन तेंदुलकर जी, भारत के आंतरिक मुद्दों पर आप मुंह सी कर क्यों बैठ गए? किसान आंदोलन पर बोलने वाली विदेशी महिला खिलाड़ी को आपने जवाब दिया था कि देश के आंतरिक मामलों पर नाक न घुसाएं. पर आज सचिन आपका देशप्रेम कहां चला गया? आप सीबीआई- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के डर से दबाव में आ गए क्या? ‘

सचिन की ओर इंगित करते हुए पोस्टर में यह भी लिखा है कि आप क्रिकेट के भगवान समझे जाते हैं. भारत रत्न भी हैं. खेल जगत से कुछ महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. ऐसे में आपकी वो इंसानियत अब कहीं क्यों नहीं दिखाई दे रही?

सचिन तेंदुलकर की चुप्पी पर जब संजय राउत से पूछा गया सवाल तो वे आंय, बांय, शांय करने लगे. उन्होंने कहा कि इस पर स्टैंड प्रधानमंत्री को लेना चाहिए. केंद्र सरकार को स्टैंड लेना चाहिए. महाराष्ट्र में ठीक है, हर एक ने अपनी-अपनी भूमिका तय की है. महिला पहलवानों को इंसाफ मिले, यह सबकी राय है. केंद्र सरकार उन्हें न्याय देने से इनकार कर रही है. इस तरह संजय राउत सचिन तेंदुलकर पर कुछ भी कहना टाल गए....Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...