bjp maharashtra - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति में सीट बंटवारा तय, BJP 11, शिवसेना 4 और NCP 2 सीटों पर लड़ेगी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने आखिरकार सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। लंबे समय से चल रही बातचीत और राजनीतिक खींचतान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच 17 सीटों का बंटवारा अंतिम रूप से तय हो गया है।

तय फॉर्मूले के अनुसार BJP सबसे ज्यादा 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 4 सीटें मिली हैं। वहीं NCP को 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सीटों को लेकर महायुति के भीतर कई दौर की चर्चा हुई थी। कुछ सीटों पर BJP और शिवसेना दोनों ही दावा कर रहे थे, जिसके कारण समझौते में देरी हुई। अंततः गठबंधन नेतृत्व ने सभी सहयोगी दलों के बीच सहमति बनाकर सीटों का बंटवारा तय कर दिया।

महाराष्ट्र विधान परिषद की इन 17 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा, जबकि मतगणना 22 जून को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 जून निर्धारित की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में मजबूत प्रदर्शन के कारण महायुति इन चुनावों में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) भी अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है।

विधान परिषद चुनाव को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सभी दलों की नजर अब उम्मीदवारों की घोषणा और चुनावी रणनीति पर टिकी हुई है।

मुंबई : ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया
मुंबई : इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े 122 करोड़ के गबन मामले में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया है. सूत्रों ने बताया की आजम को हिरासत में लिया गया, जब उनका नाम उन्नाथन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई से पूछताछ के दौरान सामने आया. अरुण भाई को गिरफ्तार किया गया था.

अरुणाचलम को क्रॉफर्ड मार्केट इलाके से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान, कथित तौर पर उसने 2021 में हितेश मेहता से 32 करोड़ रुपये प्राप्त करने की बात स्वीकार की. इस राशि में से, अरुणाचलम ने 15-20 करोड़ रुपये सुरक्षित रखने के लिए जावेद आजम को सौंपने का दावा किया.

अलग-अलग बैंकों से निकाले 18 करोड़
ईओडब्ल्यू ने अरुणाचलम के बयानों का समर्थन करने के लिए सबूत इकट्ठे किए हैं. जांचकर्ताओं ने पाया कि हितेश मेहता ने अरुणाचलम को देने से पहले दो अलग-अलग बैंकों से 18 करोड़ निकाले थे, जहां यह पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में रखा गया था. एनआईसी बैंक में जमा करने के बजाय, धनराशि अरुणाचलम को भेज दी गई, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड में झूठा दावा किया गया कि कैश बैंक की तिजोरी में सुरक्षित थी.

आजम के वित्तीय लेन देन की जांच
ईओडब्ल्यू अब आजम के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा है और यह देख रहा है कि क्या उनके राजनीतिक संबंधों ने अपराध को छिपाने में भूमिका निभाई. ऐसा संदेह है कि उन्होंने बिहार में अपने व्यवसाय में पैसे का निवेश किया है.

अब तक सात आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया था. अरुणाचलम उल्लानाथन मारुथुवर को मंगलवार (18 मार्च) तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. अब तक इस मामले में कुल 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

‘स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं, एकनाथ शिंदे के सारे सांसद BJP में शामिल होंगे’, ठाकरे गुट के नेता का दावा
अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस दरम्यान उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता और विधायक वैभव नाइक ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के सभी सांसद बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि, ‘शिंदे गुट और बीजेपी के बीच खुसफुसाहट शुरू हो चुकी है.स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं कि शिंदे गुट के सभी सांसदों को टिकट मिलने वाला नहीं है. ये सब बीजेपी में चले जाएंगे.’

आगे ठाकरे गुट के नेता वैभव नाइक ने यह भी कहा कि ये लोग टिकट मांगेंगे. लेकिन सीएम शिंदे के साथ गए बारह के बारह सांसदों में से किसी को भी टिकट नहीं मिलेगा. इससे पहले ठाकरे गुट के एक और नेता विनायक राउत ने भी कहा है कि जल्दी ही शिंदे गुट में एक बहुत बड़ा विस्फोट होगा. मंत्रिमंडल विस्तार होते ही कई नेताओं का असंतोष फूटेगा. कई नेता ठाकरे गुट के संपर्क में अभी से हैं.

ठाकरे गुट के इन दावों का जवाब शिंदे गुट के संजय शिरसाट ने दिया है. संजय शिरसाट ने कहा कि जिनके पास ना पार्टी का नाम है, ना चुनाव निशान है, उनके पास किसी को जाकर क्या मिलेगा? ये सारी बातें कोरी अफवाह है और कुछ नहीं. शिंदे समर्थक प्रहार संघटना के प्रमुख (संगठन) और विधायक बच्चू कडू ने कहा कि अब कौन सा बड़ा विस्फोट होने की बात कर रहे हैं वो. सबसे बड़ा विस्फोट तो हम लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मिल कर पहले ही कर दिया...all MPs of Eknath Shinde will join BJP, claims Thackeray faction leader...

लेकिन ठाकरे गुट के वैभव नायक अपने मत पर कायम हैं. वे शिवसेना के पारंपरिक गढ़ रहे महाराष्ट्र के कोंकण रीजन की मिसाल देते हुए कहते हैं. इससे पहले भी कई लोग शिवसेना छोड़ कर गए थे. इससे पहले भी बगावतें हुई हैं. लेकिन एक बात बार-बार दोहराई गई है. इतिहास फिर दोहराएगा. आज बीजेपी से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कोंकण में शिवसेना के खिलाफ बगावत की थी. वे अपने साथ कुछ विधायक भी ले गए थे. उनके साथ जो विधायक गए , वे फिर कभी नहीं दिखे. एकनाथ शिंदे के साथ गए विधायकों का भी यही हश्र होने वाला है. इतिहास दोहराया जाने वाला है....all MPs of Eknath Shinde will join BJP, claims Thackeray faction leader....