Delhi-Mumbai Expressway - Rokthok Lekhani

कब तक पूरा होगा दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे, मंत्रालय ने बता दी तारीख
देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेसवे, दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) का काम जोर-शोर से चल रहा है. नई दिल्‍ली से राजस्‍थान के दौसा तक यह एक्‍सप्रेसवे यातायात के लिए खुल चुका है. केंद्र सरकार का इरादा इस एक्‍सप्रेसवे को जल्‍द से जल्‍द तैयार करने का है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने एक्‍सप्रेसवे के पूरा होने के संबंध में बड़ी जानकारी दी है. जैन का कहना है कि दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे दिसंबर, 2024 तक (Delhi-Mumbai Expressway completion date) बनकर तैयार हो जाएगा. देश की राजधानी को आर्थिक राजधानी से जोड़ने वाले इस एक्‍सप्रेसवे से दोनों शहरों के बीच यात्रा केवल 12 घंटे (Delhi-Mumbai Expressway Travel Time) में पूरी हो सकेगी.

अनुराग जैन का कहना है कि एक्‍सप्रेसवे का निर्माण तेज गति से हो रहा है. एक्सप्रेसवे पांच राज्यों- हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा. 1,350 किलोमीटर लंबे इस एक्‍सप्रेसवे का 245 किलोमीटर हिस्‍सा मध्‍यप्रदेश में भी पड़ता है. यहां काम 9 खंडों में किया जा रहा है. इनमें से आठ खंडों में काम लगभग पूरा हो चुका है.

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस की नींव साल 2019 में रखी गई थी. 8 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे को आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है. इस एक्‍सप्रेसवे के दोनों तरफ जाली लगाई जा रही है ताकि कोई जानवर इत्‍यादि सड़क पर न आ पाए. जर्मन तकनीक से बनी सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाने पर भी झटका महसूस नहीं होगा. खास बात यह है दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर कहीं भी ब्रेकर नहीं होगा.

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर कार की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसी तरह ट्रक को इस पर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा सकता है. लेकिन, इस आधुनिक रोड पर मोटरसाइकिल, स्‍कूटर, तिपहिया वाहन और ट्रैक्‍टर जैसे धीमी गति से चलने वाले वाहनों को चलाना मना है.

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पर कुछ किलोमीटर पर रेस्‍ट एरिया बनाए जा रहे हैं. इन रेस्‍ट एरिया में होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, चार्जिंग सटेशन सहित हर जरूरी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. केंद्र सरकार का इरादा इन रेस्‍ट एरिया में ट्रॉमा सेंटर भी बनाने का है.

2 लाख मीट्रिक टन लोहा, 12,000 पेड़, सबसे चौड़ी सुरंग, सुर्खियों में देश का पहला ये 8 लेन एक्सप्रेसवे
दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए देश का पहला 8 लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बन रहा है और अगले साल तक यह तैयार हो जाएगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka expressway), भारत का पहला 8 लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे, अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-गुरुग्राम NH48 पर दबाव कम हो जाएगा.

द्वारका एक्सप्रेसवे को ₹9,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. 34 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे, हरियाणा में 18.9 किमी और राष्ट्रीय राजधानी में 10.1 किलोमीटर तक की दूरी को कवर करेगा. आइये जानते हैं इसके बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को किस तरह से बेहतर रोड कनेक्टिविटी मिलेगी.

कहां से होगा शुरू, कहां होगा खत्म?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे NH48 पर शिव मूर्ति से शुरू होगा और खेरकी दौला टोल प्लाजा पर खत्म होगा. इसमे में 4-लेवल रोड नेटवर्क शामिल है, जिसमें फ्लाईओवर, सुरंग, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर होंगे. इसके अलावा, एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 3 लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे पर एक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) सुविधा शामिल होगी, जो ट्रांसपोर्टेशन के अनुभव को और बेहतर बनाएगी.

खास बात है कि देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी लंबी सुरंग इस एक्सप्रेसवे पर बनाई जा रही है, जिससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क में सुधार होगा. यह एक्सप्रेसवे द्वारका सेक्टर 25 से इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को जोड़ेगा. यह पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फरुखनगर (SH-15A) को क्रॉस करेगा, और भरथल में गुरुग्राम सेक्टर-88 (B) और UER-II के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेल लाइन को भी पार करेगा. उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम सेक्टर 21 को सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 और द्वारका को ग्लोबल सिटी से जोड़ेगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन 29.6 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी. नितिन गडकरी ने कहा, “एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना का हिस्सा है और इसे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच नेशनल हाइवे 48 को कम करने के लिए बाईपास के रूप में बनाया जा रहा है.”

4 हिस्सों में बंटा, लगभग काम पूरा
नितिन गडकरी ने कहा. “चार पैकेजों में विभाजित इस एक्सप्रेसवे का पहला फेज, महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक 5.9 किमी लंबा लगभग 60% पूर्ण है. 4.2 किमी लंबी द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) से बजघेरा तक का दूसरा पैकेज लगभग 82% पूर्ण है, जबकि तीसरा पैकेज बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा सीमा) तक 10.2 किमी लंबा लगभग 93% पूरा हो गया है चौथा पैकेज बसई आरओबी से खेरकी दौला तक 8.7 किमी लंबा पैकेज लगभग 99% पूरा हो गया है.”

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2 लाख मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो एफिल टावर में इस्तेमाल होने वाले स्टील से 30 गुना ज्यादा है. एक्सप्रेसवे के निर्माण में 20 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल हो रहा है, जो बुर्ज खलीफा में इस्तेमाल किए गए कंक्रीट से 6 गुना ज्यादा है.

देश में पहली बार इस एक्सप्रेस-वे पर 12 हजार पेड़ लगाए गए हैं. एक्सप्रेसवे में पूरी तरह से स्वचालित टोलिंग प्रणाली होगी, जिसमें वाहनों को जीपीएस से जोड़ा जाएगा और टोल टैक्स सीधे बैंक खाते से काट लिया जाएगा.

पटना से सासाराम सिर्फ 3 घंटे में, 2025 तक पूरा होगा ये ड्रीम प्रोजेक्ट
पटना से लखनऊ और दिल्ली के लिए सफर आने वाले दिनों में और आसान हो जाएगा. क्योंकि राज्य में पटना-आरा-सासाराम एनएच-119A फोरलेन ग्रीनफील्ड का एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है. इस एक्प्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया पर काम जारी है. इसी कड़ी में पटना जिले के करीब 21 मौजों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों की जांच के बाद आगे की कार्यवाही के लिए इन प्रस्तावों को NHAI के पोर्टल पर डाल दिया गया है....Patna to Sasaram in just 3 hours...

भोजपुर जिले में करीब 52 स्थानों पर भूमि अधिग्रहण किया जाना है, इनमें से 41 मौजों का 3A का पब्लिकेशन जारी कर दिया गया है. संभावना है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसी वर्ष एक्सप्रेसवे पर काम शुरू हो जाएगा और 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा. आइये जानते हैं कि यह फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बिहार के किन-किन इलाकों से गुजरेगा और कैसे यूपी व दिल्ली तक कनेक्टिविटी आसान होगी..Patna to Sasaram in just 3 hours....

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना-आरा-सासाराम फोरलेन एक्सप्रसेव करीब 118 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह एक्सप्रेस-वे आरा जिले के गोनवां, पड़री, रामतारी, कायमनगर, भोजपुर जिले के बामपाली, असनी, गढ़नी, रोहतास जिले के उदवंतनगर, तराडी, गंगौली, पटना जिले के अखोरी गोला, सुआरा होते हुए सासाराम पहुंचेगा. इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता को नई कनेक्टिविटी मिलेगी....Patna to Sasaram in just 3 hours....

पटना-आरा-सासाराम NH-119A में सोन नदी पर अरवल और भोजपुर के  बीच करीब 3 किलोमीटर लंबा फोर लेन ब्रिज बनाया जाएगा. यह सड़क आरा शहर के बाहर से होकर गुजरेगी. इसके बाद भोजपुर जिले के दक्षिणी भाग से पटना जाने वाले वाहन बिना आरा शहर से गुजरे पटना की ओर जायेंगे.

वहीं, सासाराम से पटना पहुंचने में दूरी और समय दोनों की बचत होगी. अभी पटना से सासाराम पहुंचने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है लेकिन पुल व सड़क बनने के कारण इस यात्रा में सिर्फ ढाई से तीन घंटे का समय लगेगा. बता दें कि देश में इस समय रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम चल रहा है और 2024 व 2025 तक कई राज्यों में बन रहे एक्सप्रेसवे पर आवाजाही शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

DND से सीधे जुड़ेगा एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-फरीदाबाद और नोएडा वालों को जाम से छुटकारा
दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर है. यहां रहने वाले जो लोग DND से गुजरते समय जाम का सामना करते हैं, उन्‍हें अब जल्‍द इससे राहत मिलने वाली है. साथ ही नोएडा-फरीदाबाद से दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के रास्‍ते सफर करने वालों को भी अब सीधी कनेक्टिविटी मिल गई है. दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को DND से जोड़ने की मंजूरी मिल गई है और इसके लिए 4,509 वर्ग मीटर जमीन सरकार ने NHAI को दी है...Expressway will be directly connected to DND...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माला का हिस्सा है. ये एक्सप्रेस-वे छह लेन का है. हाईवे के निर्माण से दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी में लगने वाला समय घटकर आधा रह जाएगा. 1,300 किलोमीटर से ज्‍यादा लंबा यह एक्‍सप्रेस देश का सबसे बड़ा एक्‍सप्रेसवे माना जा रहा है. इसके कुछ हिस्‍सों पर संचालन भी अब तक शुरू किया जा चुका है.

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को DND से जोड़ने की मंजूदी दे दी है. इसके लिए उन्होंने NHAI को 4509 वर्ग मीटर जमीन दी है. एक्सप्रेस-वे के DND से जुड़ने के बाद दिल्ली से फरीदाबाद और नोएडा के बीच जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी...Expressway will be directly connected to DND...

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने NHAI को DND से एक्सप्रेस-वे को जोड़ने की मंजूरी इस शर्त पर दी है कि NHAI हाईवे और अन्य रोड के निर्माण में दिल्ली में जमा हुए कूड़े और मलबे का  इस्तेमाल करेगी. साथ ही NHAI को मिलने वाली जमीन का भुगतान भी करना होगा.

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना भारत माला के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है. इस एक्सप्रेस-वे से डीएनडी को तीन हिस्‍सोंं में जोड़ा जा रहा है. पहले हिस्से में महारानी बाग में DND से जैतपुर पुश्ता रोड जंक्शन तक, दूसरे हिस्से में जैतपुर पुश्ता से फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास तक और तीसरे हिस्से में फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास से केएमपी एक्सप्रेस-वे के जंक्शन तक सड़क बनाकर उसे डीएनडी से जोड़ा जाएगा....Expressway will be directly connected to DND...