CP - Rokthok Lekhani

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार; सीपी राधाकृष्णन की लेंगे जगह
नई दिल्ली : भारत के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद खाली हुआ। इसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

सीपी राधाकृष्णन बने अगले उपराष्ट्रपति
बता दें कि बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे देने के बाद उपराष्ट्रपति पद को लेकर चर्चा तेज हो गई कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? ऐसे में बीते नौ सितंबर को इसके लिए चुनाव हुए। 67 वर्षीय एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी सुधर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराकर, भारत के नए उपराष्ट्रपति बन गए।

कौन है आचार्य देवव्रत?
अब बात अगर आचार्य देवव्रत की करें तो देवव्रत एक शिक्षाविद, समाजसेवी और वैदिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

कैसा रहा है राजनीतिक सफर?
आचार्य देवव्रत ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और समाज सेवा से की थी। 2015 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, जो उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मानी जाती है। जुलाई 2019 में वे गुजरात के राज्यपाल नियुक्त किए गए, और तब से इस पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में अब, 2025 में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान
नई दिल्ली : भारतीय राजनीति में आज एक बड़ा ऐलान हुआ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया है। इस घोषणा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया के सामने करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद राधाकृष्णन का नाम तय किया गया। जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए इस चुनाव में विपक्ष से भी संपर्क साधेगा ताकि उपराष्ट्रपति पद का चयन सर्वसम्मति से हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी विपक्षी दलों के साथ संवाद करती रही है और आगे भी संपर्क बनाए रखेगी।

राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में 20 अक्टूबर 1957 को जन्मे चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ से शुरू किया। राधाकृष्णन ने 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से लोकसभा चुनाव जीते। 2003 से 2006 तक वे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की जड़ों को दक्षिण भारत में गहराई तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। 2004–2007 के बीच प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 93 दिनों की रथ यात्रा निकाली, जिसका उद्देश्य नदियों को जोड़ने, आतंकवाद के खिलाफ जनजागरण और अस्पृश्यता उन्मूलन जैसे मुद्दों को लेकर समाज को जागरूक करना था।

राज्यपाल के रूप में अनुभव सीपी राधाकृष्णन का प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव भी बेहद समृद्ध रहा है। फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। मार्च से जुलाई 2024 तक वे तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभारी राज्यपाल रहे। मार्च से अगस्त 2024 तक उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं। उनका यह अनुभव उन्हें एक सक्षम और वरिष्ठ राजनेता के रूप में स्थापित करता है, जो उपराष्ट्रपति पद के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।

मुंबई: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर संदीप देशपांडे ने किया पलटवार
मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर राज ठाकरे के करीबी मनसे नेता संदीप देशपांडे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान पर पलटवार किया है। देशपांडे कहा है कि राज्यपाल जिस राज्य (तमिलनाडु) से आते हैं वहां पर तमिल बोली जाती हैं।

ऐसे में वहां पर निवेश क्यों आ रहा है? गौरतलब हो कि एक दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा था कि आजकल मैं अखबारों में देख रहा हूं कि लोग कह रहे हैं। अगर आप मराठी नहीं बोलेंगे तो आपको पीटा जाएगा। ऐसा तमिलनाडु में भी हुआ है। राज्यपाल ने कहा था कि ऐसा होने से राज्य में आने वाला निवेश प्रभावित होता है। राज्यपाल ने भाषा विवाद को तुच्छ राजनीति करार दिया था।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने कहा था कि हमें ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखनी चाहिए, अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए, लेकिन किसी दूसरे की मातृभाषा से नफरत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर बदसलूकी के मामलों पर चिंता जताई थी। उन्होंने इस मौके पर एक कहानी सुनाते हुए कहा था कि जब मैं सांसद था, तो मैं बहुत काम करता था। एक बार मैं हाईवे पर था, वहां दो गुटों में झगड़ा हो रहा था।

मैंने अपने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी रोको और मैं खुद नीचे उतर गया कि देखूं क्या मामला है। मुझे देखकर कुछ लोग भाग गए। फिर मैंने उस गुट से पूछा जिसे पीटा जा रहा था कि क्या दिक्कत है। उन्होंने मुझसे हिंदी में बोलना शुरू किया। मुझे हिंदी ठीक से नहीं आती, तो मैंने पास के एक होटल वाले से पूछा कि ये लोग क्या कह रहे हैं।

होटल वाले ने कहा कि उन्हें इसलिए पीटा जा रहा था क्योंकि वे हिंदी में बोल रहे थे और दूसरा गुट उनसे तमिल बोलने की जिद कर रहा था। राज्यपाल ने कहा कि आज भी वैसी ही स्थिति है। अगर आप मुझे मारेंगे तो क्या मैं तुरंत मराठी बोलने लगूंगा? मैंने उस पिटे हुए गुट से माफी मांगी, उनके खाने का इंतजाम किया और जब तक वे ठीक नहीं हुए, तब तक मैं वहां से गया नहीं।

दिल्ली के इस रेस्तरां की स्कीम, ‘दो हजार नोट लाएं और खाएं 3000 का खाना’
साल 2016 के नवंबर महीने में हुई नोटबंदी की घोषणा ने लगभग पूरे देश में हलचल मचा दी थी। उस दौरान हर एक व्यक्ति बैंक की लाइन में लगकर नोट बदलवाने में लगा हुआ था। लेकिन ये स्थिति अब फिर से देखने को मिल रही है, जब से रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को बंद करने का फैसला सुनाया है, तब से हर कोई इस नोट को बैंक में लिए घूम रहा है।

परेशानी की बात तो ये है, अब तो दुकानदार, सब्जी वाले हर किसी ने इस नोट को लेने से मना कर दिया है। लेकिन हां दिल्ली की एक जगह है, जहां आप सभी 2000 हजार का नोट ले जा सकते हैं। इस रेस्तरां ने एक खास स्कीम निकाली है, जिसमें आपको इस नोट के बदले में 3 हजार रुपए का खाना खिलाया जाएगा। दिलचस्प है न? चलिए आपको इस स्कीम और रेस्तरां के बारे में बताते हैं...Scheme of the restaurant in Delhi....

नई दिल्ली की फेमस जगह कनॉट प्लेस में स्थित अडोर 2.1 नाम का एक रेस्तरां है, जिन्होंने इस स्कीम को लेकर एक टैगलाइन भी दी है ‘अब दुविधा में भी सुविधा है’. इस स्कीम के चलते आप दो हजार का नोट बैंक में ले जाने के बजाए, यहां ले जा सकते हैं। इस नोट के बदले रेस्तरां आपको तीन हजार रुपए का खाना और ड्रिंक देगा। इतने पैसों में आप कुछ फूड्स एंड ड्रिंक्स में कुछ भी ले सकते हैं। मतलब इस स्कीम की मदद से आपका 2 हजार का नोट भी आसानी से चल जाएगा और अपना बढ़िया वीकेंड भी बिता सकते हैं। बता दें, इनकी ये स्कीम 31 जुलाई तक ही वैलिड है...Scheme of the restaurant in Delhi...

यही नहीं, अगर आप इस रेस्तरां में 2 हजार के 5 नोट यानी 10 हजार रुपए इस रेस्तरां में लेकर जाते हैं, तो आपको प्रिविलेज मेंबरशिप कार्ड भी मिल सकता है। इस कार्ड से आप 20 हजार रुपए का आर्डर साल के अंदर में कर सकते हैं। मतलब आपको 50 प्रतिशत का अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाएगा। अधिक जानकारी या और डिस्काउंट के लिए आप इस रेस्तरां से संपर्क कर सकते हैं। लोकेशन - N -55-56 और 88-89, आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली - 110001, फोन: 9811766888....Scheme of the restaurant in Delhi..