Water scarcity - Rokthok Lekhani

मुंबई के तलोजा जेल में पानी के लिए मोहताज हैं कैदी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगाई रिपोर्ट
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवी मुंबई के तलोजा जेल में पानी की किल्लत से जूझ रहे कैदियों की परेशानी को लेकर जिला विधि सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए, रायगड) के सचिव से रिपोर्ट मंगाई है। कोर्ट ने सचिव को रिपोर्ट में स्पष्ट करने को कहा कि क्या जेल में टैंकर से मंगाया जाने वाला पानी साफ सुथरा होता है? क्या जेल परिसर में स्थित कुओं में पानी है? क्या जेल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकती है?Water supply at Taloja jail under high court lens....

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते ढेरे व न्यायमूर्ति गौरी गोडसे की खंडपीठ ने सचिव को पानी की किल्लत से जुड़े दावों की सत्यता को परखने के लिए 17 जून को सुबह 10 बजे जेल का दौरा करने का निर्देश दिया है। खंडपीठ ने कहा कि जब सचिव जेल के कैदियों से बात करें, उस दौरान जेल का कोई भी अधिकारी वहां मौजूद न रहे। खंडपीठ ने सचिव के साथ रायगड के कलेक्टर, गृह विभाग के उपसचिव व सिडको के एक अधिकारी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है...Water supply at Taloja jail under high court lens....

इससे पहले खंडपीठ के सामने तलोजा जेल में बंद कैदी की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में दावा किया गया है कि कैदियों को रोजाना सिर्फ डेढ़ बाल्टी पानी दिया जाता है, जबकि जरूरत दस बाल्टी की है। इसलिए सिडको को तलोजा जेल में पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने का निर्देश दिया जाए। वर्तमान में कैदियों को जितना पानी दिया जाता है, वह अपर्याप्त है। इससे कैदियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...Water supply at Taloja jail under high court lens.....

वहीं सरकारी वकील प्राजक्ता शिंदे ने खंडपीठ के सामने जेल में याचिका में उठाए गए मुद्दे को लेकर रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया था कि जेल में दो कुएं हैं। इनमें से एक की हाल ही में मरम्मत की गई है। जेल को रोजाना तीन लाख लीटर पानी की जरूरत है। पानी की आपूर्ति के संबंध में सरकार की ओर से सिडको को पत्र भी लिखा गया है। जेल को आपूर्ति करने वाली पाइप का आकार भी बढ़ाया गया है। इस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद खंडपीठ ने कहा कि जेल में पानी की किल्लत की बात साफ नजर आ रही है। इसलिए सचिव जेल का दौरा कर 22 जून को अपनी रिपोर्ट पेश करें...Water supply at Taloja jail under high court lens...

मुंबई: बीएमसी की बढ़ी टेंशन, झीलों में बचा सिर्फ 55 दिन का पानी
मुंबई: झीलों में अब सिर्फ 55 दिन का पानी बचा हुआ है। महानगर मुंबई को पानी आपूर्ति करनेवाली झीलों में पिछले तीन साल में सबसे कम पानी का स्टॉक रह गया है। वहीं मौसम विभाग ने इस बार मुंबई में जून में मॉनसून थोड़ा देर से आने की आशंका व्यक्त की है, जिससे बीएमसी प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बीएमसी जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी मुंबई में पानी कटौती की कोई योजना नहीं है। लेकिन जून में यदि झीलों वाले एरिया में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो प्रशासन उसकी समीक्षा करेगा। हम अभी प्रतिदिन सभी 7 झीलों में पानी के स्टॉक का अपडेट ले रहे हैं। बता दें कि मुंबई में सातों झीलों से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। झीलों में अभी 212433 एमएलडी पानी का स्टॉक बचा है। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि झीलों में अभी भी 55 दिनों का पानी बचा है, लेकिन हम कुल स्टॉक में से करीब 10 प्रतिशत पानी रिजर्व रखते हैं....Mumbai is facing the threat of water crisis...

बीएमसी जलापूर्ति विभाग के अनुसार मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में 27 मई 2023 तक उनकी कुल भंडारण क्षमता का 212433 एमएलडी यानी 14 प्रतिशत पानी का स्टॉक बचा था, जबकि वर्ष 2022 में इस दौरान झीलों में 2833118 एमएलडी पानी यानी कुल स्टॉक का 19 प्रतिशत पानी बचा था। जबकि वर्ष 2021 में 229041 एमएलडी यानी 15 प्रतिशत पानी का स्टॉक था।

झीलों में पानी के घटते स्तर को देखते हुए बीएमसी प्रशासन ने आपात स्थिति में राज्य सरकार से रिजर्व वायर (आरक्षित जलाशय) से पानी इस्तेमाल की अनुमति मांगी थी। जिसका परमिशन सरकार ने दे दिया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि आरक्षित जलाशय से प्रतिदिन 150 एमएलडी पानी के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है..Mumbai is facing the threat of water crisis...

बीएमसी प्रोटोकॉल के अनुसार पूरे साल सुचारू रूप से मुंबई की आपूर्ति हो इसके लिए 1 अक्टूबर तक तालाबों और झीलों में 1447363 एमएलडी पानी का भंडारण आवश्यक है। जबकि इस वर्ष मॉनसून पूर्व झीलों में 212433 एमएलडी पानी शेष बचा है। जो कुल पानी का 14 प्रतिशत है।

वर्ष 2009 में तालाब क्षेत्रों में बारिश कम होने के कारण वर्ष 2010 में मुंबईकरों को भारी पानी के संकट का सामना करना पड़ा था। इसी तरह वर्ष 2014 में बारिश कम होने कर कारण मुंबईकरों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा था। पानी के संकट से निपटने के लिए उस दौरान रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, कुओं की सफाई और बोरवेल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि बीएमसी ने बाद में इन सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नवंबर 2018 के मध्य से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी की कटौती की गई, लेकिन पिछले वर्ष अच्छी बारिश की वजह से अभी तक मुंबई में पानी की कटौती नहीं हुई है...Mumbai is facing the threat of water crisis...

मुंबईकरों को प्रतिदिन विभिन्न झीलों और तालाबों से 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। उसमें से 25 प्रतिशत यानी करीब 800-900 एमएलडी पानी लीकेज या चोरी में बर्बाद हो जाता है।