Jantar Mantar - Rokthok Lekhani News

भारत लौट रहे अभिजीत डिपके, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले संविधान पर जताया भरोसा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने अमेरिका से भारत लौटते समय एक संदेश जारी कर कहा है कि वह अपना भविष्य और संघर्ष संविधान के हाथों में छोड़कर भारत आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं भारत आ रहा हूं... अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़कर।"

डिपके 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत लौट रहे हैं। यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। CJP का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और परीक्षा प्रबंधन से जुड़े विवादों ने लाखों छात्रों को प्रभावित किया है।

हाल ही में डिपके ने अपने समर्थकों से दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ न लगाने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का फोकस छात्रों के मुद्दों और संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने पर होना चाहिए।

इससे पहले CJP ने दिल्ली में अपने तीन आधिकारिक प्रवक्ताओं की घोषणा की थी और जंतर-मंतर प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी। संगठन का दावा है कि यह आंदोलन युवाओं, शिक्षा और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।

इस बीच, प्रदर्शन को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस भी जारी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रदर्शन पर प्रतिबंध या अतिरिक्त पाबंदियों की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

वहीं, कुछ विवादित वीडियो और बयानों को लेकर भी चर्चा तेज हुई है। हालांकि डिपके ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनका प्रस्तावित प्रदर्शन शांतिपूर्ण, कानूनी और संवैधानिक दायरे में रहेगा।

पहलवानों के समर्थन में उतरे स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण पर गंभीर आरोप, तुरंत हों गिरफ्तार
यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अब अपने ही 'घर' से चुनौती मिलने लगी है. योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया है.

बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए...Swami Ramdev came out in support of wrestlers..

बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है.

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार नकारते चले आ रहे हैं. इस बीच उन्होंने पहलवानों के आंदोलन पर गंभीर आरोप लगाए. बृजभूषण ने कहा कि ये आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान और कनाडा की तरफ बढ़ रहा है. इस आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं....Swami Ramdev came out in support of wrestlers...

उन्होंने कहा कि बजरंग पुनिया सिर काटने की बात कर रहे हैं, यह अपनी नहीं किसी और की ही भाषा बोल रहे हैं. उन्होंने पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली खाप पंचायतों और सियासी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या ये लोग सिर काटने का भाषा का समर्थन करते हैं. बता दें कि 5 जून को बीजेपी सांसद अयोध्या में संतों को इकट्ठा कर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं.

उन्होंने कहा कि 5 जून को पूरे देश के संत समाज अयोध्या में इकठ्ठा हो रहा है, जिसमें करीब 11 लाख लोग शामिल होगें. इस रैली में सभी धर्म और मजहब के लोग इकठ्ठा होगें, जो पूरे देश को एक संदेश देगें. हालांकि, बाबा रामदेव का ये बयान संत समाज से समर्थन की उम्मीद कर रहे बृजभूषण के शक्ति प्रदर्शन की हवा निकाल सकता है.

पहलवानों के धरने को खाप पंचायतों का समर्थन पहले ही मिल चुका है. हरियाणा में हुई खाप महापंचायत में फैसला लिया गया था कि 28 मई को नई संसद के सामने महिला महापंचायत होनी है. हालांकि, नए संसद भवन के उद्घाटन में कोई खलल न पड़े, इसके इंतजाम दिल्ली पुलिस ने कर लिए हैं....Swami Ramdev came out in support of wrestlers..