Wrestlers protest - Rokthok Lekhani

साक्षी मलिक बोलीं- भाजपा नेताओं ने ही दिलाई थी आंदोलन की अनुमति, पत्र भी दिखाया
पहलवानों के आंदोलन पर साक्षी मलिक के सोशल मीडिया पर आए वीडियो को लेकर उनकी मां सुदेश मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि आंदोलन की शुरुआत में सभी पहलवान एकजुट थे। इसमें कोई सियासत नहीं थी.Sakshi Malik said that BJP leaders had got the permission letter for protest...

साक्षी के वायरल हुए वीडियो में दो भाजपा नेताओं की ओर से आंदोलन की अनुमति लेने का दावा किया है। इस बारे में साक्षी मलिक ने भी अपने वायरल वीडियो में एक पत्र दिखाया है। इसमें भाजपा नेता तीर्थ राणा और बबीता फोगाट का नाम बताया गया है...Sakshi Malik said that BJP leaders had got the permission letter for protest...

इस बारे में पूछने पर साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि आंदोलन शुरू से मिल कर चलाया जा रहा है। इसकी अनुमति तीर्थ राणा और बबीता फोगाट ने ली थी। उस समय सभी एकजुट थे। सोशल मीडिया पर वायरल साक्षी के बयान में यही कहा गया है। कुछ लोग इसे घुमा-फिराकर व तरोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं...Sakshi Malik said that BJP leaders had got the permission letter for protest...

वीडियो में साफ कहा है कि कुश्ती से जुड़े लोगों को पता है कि पिछले 10 -12 वर्षों में महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न हुआ है। यदि किसी ने अकेले आवाज उठाने की सोच बनाई भी तो बात फेडरेशन तक पहुंच जाती थी। इससे उस व्यक्ति के कॅरिअर में मुश्किलें शुरू हो जाती थीं। हमारी लड़ाई किसी सरकार से नहीं है। आंदोलन जारी है। यह न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा। इसे कमजोर करने के लिए फेक न्यूज चलवाई जा रही है। इन पर ध्यान न दें।

पहलवान साक्षी मलिक के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि वह पहलवानों के पास नहीं गए थे, पहलवान उनके पास आए थे। वह देश के पहलवानों के साथ थे, इसलिए मदद की थी। मैं रविवार को पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखूंगा..Sakshi Malik said that BJP leaders had got the permission letter for protest...

विनेश की पोस्ट में दिखा आक्रोश

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। वह भी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। विनेश ने कवि पुष्पमित्र की कविता को पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद ना आएंगे। छोड़ो मेहंदी खड़ग संभालो, खुद ही अपना चीर बचा लो, द्यूत बिछाए बैठे शकुनि, मस्तक सब बिक जाएंगे। उनकी इस पोस्ट को बृजभूषण मामले में दाखिल की गई चार्जशीट से जोड़कर देखा जा रहा है...Sakshi Malik said that BJP leaders had got the permission letter for protest...

साक्षी मलिक ने आंदोलन से खुद को किया अलग, नौकरी पर लौटीं
रेसलर साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन से खुद को अलग कर लिया है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि वो रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गई हैं. इससे पहले रविवार को ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के खिलाफ मामले पर चर्चा की थी..Sakshi Malik withdraws from wrestlers protest....

पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में मोर्चा खोल रखा था. 23 अप्रैल से ये पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे. बृजभूषण शरण पर पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पहलवान अपने आंदोलन में बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे...Sakshi Malik withdraws from wrestlers protest....

पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था. नई संसद के उद्घाटन समारोह के दिन पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी की तस्वीर सभी ने देखी.

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की पहलवानों की मांग के बीच सोमवार को सरकार पर निशाना साधते हुए अंदेशा जताया कि भाजपा सांसद को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तथा एक ‘कमजोर’ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और फिर उन्हें जमानत मिल जाएगी....Sakshi Malik withdraws from wrestlers protest....

उच्चतम न्यायालय में प्रदर्शनरत पहलवानों की पैरवी कर रहे सिब्बल का यह बयान तब आया है जब ऐसी जानकारी है कि महिला पहलवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पहलवान बजरंग पूनिया के हवाले से बताया गया कि पहलवानों के प्रतिनिधिमंडल ने शाह से मुलाकात की.

सिब्बल ने ट्वीट किया, 'अमित शाह ने पहलवानों के दल से मुलाकात की. समाधान के लिए कुश्ती. मेरा अंदेशा : कोई गिरफ्तारी नहीं होगी. कमजोर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. बृजभूषण शरण सिंह को जमानत मिल जाएगी. फिर वे कहेंगे कि मामला न्यायालय के विचाराधीन है.' दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं जिनमें एक प्राथमिकी नाबालिग पहलवान के आरोपों के आधार पर पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत दर्ज की गई है....Sakshi Malik withdraws from wrestlers protest....

WFI के पास सिर्फ 7 दिन का समय, नहीं हुए चुनाव तो निलंबन तय
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा. वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस धरने के कारण भारत को निलंबन का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारतीय कुश्ती संघ जल्द से जल्द चुनाव नहीं कराता तो WFI को निलंबित कर दिया जाएगा. भारतीय कुश्ती संघ की चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए खेल मंत्रालय ने आईओए (Indian olympic Association) को 45 दिन तक का समय दिया है. जो 10 जून को समाप्त हो रही है...WFI has only 7 days time, suspension fixed if elections are not held on time...

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार ओलंपिक एसोसिएशन ने अभी तक अपनी प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है. उन्होंने इसके लिए अब तक ऑफिसर भी नियुक्त नहीं किया है. जो इसकी निगरानी कर सके. एक सोर्स ने बताया कि जब तक यह मामला ठंडा नहीं हो जाता तक तक निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना ठीक नहीं होगा. इसी वजह से अभी तक चुनाव के लिए सूचना जारी नहीं की गई है.

आज (3 जून) है. ऐसे में कुश्ती संघ के पास सिर्फ हफ्ते भर का समय बचा है. अगर 10 जून तक चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कुश्ती संघ को निलंबन का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, गुरुवार को ओलंपिक एसोसिएशन ने भारतीय कुश्ती संघ के साथ बैठक की है....WFI has only 7 days time, suspension fixed if elections are not held on time...

बता दें कि 28 मई को पहलवान बिना इजाजत संसद भवन की ओर बढ़ने लगे थे. जहां पुलिस ने उन्हें रोकने को कोशिश भी की थी. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी. पुलिस ने कई रेसलर्स के खिलाफ कई धाराओं में मामले भी दर्ज किए. जिसके बाद पुलिस को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था....WFI has only 7 days time, suspension fixed if elections are not held on time....

‘पहलवानों के आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों?’ मुंबई यूथ कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
महिला पहलवानों के प्रोटेस्ट को लेकर सचिन तेंदुलकर चुप क्यों? मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने यह सवाल पोस्टर लगाकर पूछा है. ये पोस्टर वायरल हो रहा है. राजधानी दिल्ली में देश के पदक विजेता महिला पहलवान यौन शोषण के विरोध में आंदोलन कर रही हैं. वे ब्रिज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की भूमिका को लेकरकांग्रेस ने सीधे सचिन तेंदुलकर से सवाल कर दिया है और उनसे पूछा है कि उन्होंने अब तक इस पर कोई राय क्यों नहीं दी...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

कुछ दिनों पहले पहलवान विनेश फोगट ने भी भारत के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से समर्थन ना मिलने पर खेद जताया था. महिला पहलवानों के पक्ष में देश की कई विपक्षी पार्टियां सामने आई हैं. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इन महिला पहलवानों को काफी समर्थन मिल रहा है, लेकिन देश के खेल जगत के दिग्गजों की ओर से इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचा गया है. मुंबई प्रदेश युवक कांग्रेस ने इसलिए सचिन तेंदुलकर की ओर लक्ष्य करते हुए बैनर्स लगाए हैं, जो सोशल मीडिय में वायरल हो रहे हैं...Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...

इन पोस्टरों और बैनरों के जरिए सचिन तेंदुलकर को लेकर कहा गया है,’ कोई राय नहीं रखने वाले भारतरत्न सचिन तेंदुलकर जी, भारत के आंतरिक मुद्दों पर आप मुंह सी कर क्यों बैठ गए? किसान आंदोलन पर बोलने वाली विदेशी महिला खिलाड़ी को आपने जवाब दिया था कि देश के आंतरिक मामलों पर नाक न घुसाएं. पर आज सचिन आपका देशप्रेम कहां चला गया? आप सीबीआई- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे के डर से दबाव में आ गए क्या? ‘

सचिन की ओर इंगित करते हुए पोस्टर में यह भी लिखा है कि आप क्रिकेट के भगवान समझे जाते हैं. भारत रत्न भी हैं. खेल जगत से कुछ महिलाएं यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. ऐसे में आपकी वो इंसानियत अब कहीं क्यों नहीं दिखाई दे रही?

सचिन तेंदुलकर की चुप्पी पर जब संजय राउत से पूछा गया सवाल तो वे आंय, बांय, शांय करने लगे. उन्होंने कहा कि इस पर स्टैंड प्रधानमंत्री को लेना चाहिए. केंद्र सरकार को स्टैंड लेना चाहिए. महाराष्ट्र में ठीक है, हर एक ने अपनी-अपनी भूमिका तय की है. महिला पहलवानों को इंसाफ मिले, यह सबकी राय है. केंद्र सरकार उन्हें न्याय देने से इनकार कर रही है. इस तरह संजय राउत सचिन तेंदुलकर पर कुछ भी कहना टाल गए....Sachin Tendulkar's Silence Over Wrestler's Protest...