legal notice - Rokthok Lekhani News

उल्वे के बालाजी मंदिर प्रोजेक्ट पर विवाद, मैंग्रोव बफर ज़ोन में निर्माण को लेकर कानूनी नोटिस
नवी मुंबई के उल्वे क्षेत्र में प्रस्तावित बालाजी मंदिर परियोजना एक बार फिर विवादों में आ गई है। परियोजना स्थल पर मैंग्रोव बफर ज़ोन के भीतर कंपाउंड वॉल निर्माण किए जाने के आरोपों के बाद संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। मामले ने पर्यावरण संरक्षण और विकास परियोजनाओं के संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर परियोजना से जुड़े क्षेत्र में मैंग्रोव संरक्षण नियमों का उल्लंघन करते हुए कंपाउंड वॉल का निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह इलाका संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है।

कानूनी नोटिस में संबंधित विभागों से निर्माण कार्य की वैधता, पर्यावरणीय मंजूरियों और परियोजना से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। साथ ही आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

मैंग्रोव क्षेत्र समुद्री तटों की सुरक्षा, जैव विविधता संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए।

दूसरी ओर, परियोजना से जुड़े पक्षों का कहना है कि सभी कार्य संबंधित नियमों और मंजूरियों के अनुरूप किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि किसी भी प्रकार के पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है और यदि आवश्यक हुआ तो संबंधित एजेंसियों के समक्ष सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे।

फिलहाल मामला संबंधित अधिकारियों और नियामक संस्थाओं के समक्ष है। जांच और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य नियमों के अनुरूप है या नहीं। स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

The Diary of West Bengal के ट्रेलर रिलीज होते ही पश्चिम बंगाल में मचा बवाल, डायरेक्टर को भेजा लीगल नोटिस
सच्ची घटनाओं पर बेस्ड बताई जा रही  हिन्दी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’(The Diary of West Bengal) का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है.फिल्म के डायरेक्टर  को पश्चिम बंगाल पुलिस ने लीगल नोटिस भेजा है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ये फिल्म वेस्ट बंगाल के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुस्लिमों पर बेस्ड बताई जा रही है...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy...

मेकर्स पर आरोप लगाया गया है कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के जरिये पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की गई है. वसीम रिजवी फिल्म्स प्रेजेंट्स ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं और इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर फेमस फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा. बता दें कि डायरेक्टर को वेस्ट बंगाल के AMHERST पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41 A के तहत नोटिस भेजा गया है.

इसके बाद अब निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सुभाब्रता कर के सामने 30 मई को 12 बजे पूछताछ के लिए मौजूद होना पड़ेगा. बता दें कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फ़िल्म को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने  IPC की धारा 120(B), 153A, 501, 504, 505, 295 A और IT एक्ट की धारा 66 D, 84B और सिनेमेटोग्राफ़ी एक्ट की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy..

वहीं कानूनी नोटिस मिलने के बाद सनोज़ कुमार मिश्र के वकील नागेश मिश्रा ने कहा की एफआईआर  दर्ज हुई है और हम  लीगल लड़ाई लड़ेंगे.

बता दें कि लखनऊ में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल के हालात बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं. वहां पर बड़े स्तर पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया जा रहा हैं.  जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल की सरकार  रोहिंग्याओं को अपना वोट बैंक बनाकर उनका आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम डलवा रही हैं...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy..

फिल्म के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि इस वजह से पश्चिम बंगाल में खास करके बांग्लादेश के बॉर्डर से सटे हुए क्षेत्रों में एक बहुत बड़ी रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी बसती जा रही है. ये रोहिंग्या मुसलमान पश्चिम बंगाल से आईडी बनवा कर पूरे देश में फैल रहे हैं और इन्हें विदेशी आतंकी संगठन खास मकसद के लिए पूरे हिंदुस्तान में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के जरिये फैलाया जा रहा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि इस कारण बंगाल में हिंदूओं पर जुल्म हो रहे हैं और वे अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया था कि बंगाल की इसी सच्चाई को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है. बता दें कि इस फिल्म के अगस्त 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.