The Diary of West Bengal - Rokthok Lekhani

पुलिस के सामने नहीं पेश हुए द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक, मांगी एक महीने की मोहलत
फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा ने कोलकाता पुलिस से पूछताछ के मद्देनज़र पेश होने के लिए एक महीने का वक्त मांगा है. उन्होंने कोलकाता पुलिस को एक लेटर भेजा है, जिसमें अपने काम और बीमारी का हवाला देते हुए पेशी के लिए वक्त की मांग की है....The Diary of West Bengal ...

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के विवादित ट्रेलर को लेकर कोलकाता पुलिस ने हाल ही में सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर 30 मई यानी आज पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा था.

अपने लेटर में सनोज मिश्रा ने कहा है कि मैं मुंबई में रहता हूं और काम की वजह से हमेशा व्यस्त रहना पड़ता है. इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि वो किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से आज पुलिस के सामने पेश नहीं हो पाएंगे. उन्होंने मेडिकल से जुड़े कागज़ात भी पुलिस को भेजें हैं....The Diary of West Bengal ...

पत्र में उन्होंने कहा है कि अभी वो पेश नहीं हो पाएंगे. सनोज मिश्रा ने कहा कि पेशी के लिए उन्हें कम से कम एक महीने के वक्त की ज़रूरत है.

सनोज मिश्रा द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल नाम की फिल्म बना रहे हैं. इसके ट्रेलर में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल की सरकार वहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसा रही है. इसके अलावा इसमें हिंदुओं की हत्या और शरीयत कानून को लेकर भी किए विवादित दावे किए गए हैं....The Diary of West Bengal ...

हाल ही में सनोज मिश्रा ने दावा किया था कि कोलकाता जाने पर उनकी जान को खतरा है. उन्होंने कहा था कि पुलिस के सामने पेश होने से पहले ही मेरी हत्या हो सकती है. सनोज मिश्रा ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म बिरादरी के अलावा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद भी मांगी है.

पिछले कुछ वक्त से इस तरह की फिल्मों का चलन बढ़ा है. पहले द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी आई. इन फिल्मों को लेकर खूब विवाद हुआ मगर इन फिल्मों ने दमदार कमाई भी की. अब द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. इस बीच हाल ही में फिल्म ‘अजमेर 92’ का भी एलान हो गया है.

The Diary of West Bengal के ट्रेलर रिलीज होते ही पश्चिम बंगाल में मचा बवाल, डायरेक्टर को भेजा लीगल नोटिस
सच्ची घटनाओं पर बेस्ड बताई जा रही  हिन्दी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’(The Diary of West Bengal) का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है.फिल्म के डायरेक्टर  को पश्चिम बंगाल पुलिस ने लीगल नोटिस भेजा है और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ये फिल्म वेस्ट बंगाल के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुस्लिमों पर बेस्ड बताई जा रही है...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy...

मेकर्स पर आरोप लगाया गया है कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के जरिये पश्चिम बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की गई है. वसीम रिजवी फिल्म्स प्रेजेंट्स ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह हैं और इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर फेमस फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा. बता दें कि डायरेक्टर को वेस्ट बंगाल के AMHERST पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए सीआरपीसी की धारा 41 A के तहत नोटिस भेजा गया है.

इसके बाद अब निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी सुभाब्रता कर के सामने 30 मई को 12 बजे पूछताछ के लिए मौजूद होना पड़ेगा. बता दें कि ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ फ़िल्म को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने  IPC की धारा 120(B), 153A, 501, 504, 505, 295 A और IT एक्ट की धारा 66 D, 84B और सिनेमेटोग्राफ़ी एक्ट की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy..

वहीं कानूनी नोटिस मिलने के बाद सनोज़ कुमार मिश्र के वकील नागेश मिश्रा ने कहा की एफआईआर  दर्ज हुई है और हम  लीगल लड़ाई लड़ेंगे.

बता दें कि लखनऊ में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल के हालात बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं. वहां पर बड़े स्तर पर बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को बसाया जा रहा हैं.  जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल की सरकार  रोहिंग्याओं को अपना वोट बैंक बनाकर उनका आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम डलवा रही हैं...The Diary of West Bengal trailer sparks controversy..

फिल्म के निर्माता जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा था कि इस वजह से पश्चिम बंगाल में खास करके बांग्लादेश के बॉर्डर से सटे हुए क्षेत्रों में एक बहुत बड़ी रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी बसती जा रही है. ये रोहिंग्या मुसलमान पश्चिम बंगाल से आईडी बनवा कर पूरे देश में फैल रहे हैं और इन्हें विदेशी आतंकी संगठन खास मकसद के लिए पूरे हिंदुस्तान में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के जरिये फैलाया जा रहा है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि इस कारण बंगाल में हिंदूओं पर जुल्म हो रहे हैं और वे अपना घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया था कि बंगाल की इसी सच्चाई को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है. बता दें कि इस फिल्म के अगस्त 2023 में रिलीज होने की उम्मीद है.