Dawood ibrahim - Rokthok Lekhani News

धुरंधर' फिल्म के बाद डी-कंपनी की गतिविधियों पर एजेंसियों की नजर, जांच जारी
मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालिया खुफिया सूचनाओं के आधार पर जांच एजेंसियां उन रिपोर्टों की पड़ताल कर रही हैं जिनमें दावा किया गया है कि चर्चित स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद डी-कंपनी से जुड़े कुछ तत्वों ने मुंबई में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांचकर्ताओं को संदेह है कि संगठन से जुड़े कुछ लोगों को नए व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी। एजेंसियों का मानना है कि कुछ स्थानीय मुद्दों और सामाजिक असंतोष का इस्तेमाल लोगों को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है।

खुफिया एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि क्या हाल की गतिविधियां डी-कंपनी के घटते प्रभाव को दोबारा स्थापित करने की कोशिश का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संगठन की पारंपरिक आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई के कारण उसका प्रभाव पहले की तुलना में कम हुआ है, जिसके चलते नए तरीके अपनाने की आशंका जताई जा रही है।

मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक कथित आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया था। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है, हालांकि विभिन्न मामलों की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल सभी सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उपलब्ध साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के भतीजे समेत दो अन्य को बड़ी राहत... 2019 के इस मामले में कोर्ट ने किया बरी
मुंबई : मुंबई की एक विशेष अदालत ने जबरन वसूली मामले में भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के भतीजे और दो अन्य को शुक्रवार को बरी कर दिया. तीनों के खिलाफ 2019 के जबरन वसूली मामले में कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने गैंगस्टर के भतीजे मोहम्मद रिजवान शेख इब्राहिम (कास्कर), अहमदराजा वधारिया और अशफाक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए लोगों को मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के लिए डराना), 120 (आपराधिक साजिश) और मकोका के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपों से बरी कर दिया. एक बिल्डर को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में 2019 में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

बिल्डर, जिसका इलेक्ट्रॉनिक सामान आयात करने का भी व्यवसाय था, ने आरोप लगाया था कि उसके व्यापारिक साझेदार पर उसका ₹15 लाख बकाया है और जून 2019 में, उसे गिरोह के सदस्य फहीम मचमच के माध्यम से गैंगस्टर छोटा शकील की ओर से एक अंतरराष्ट्रीय कॉल प्राप्त हुई थी कि वह इस पर जोर न दे. अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सामग्री पाई गई, खासकर फोन कॉल रिकॉर्डिंग और सीडीआर.

इसमें कहा गया है कि टॉवेलवाला ने बाकी आरोपियों के साथ किए गए अपराध का खुलासा करते हुए एक इकबालिया बयान भी दिया था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, दाऊद के भतीजे रिजवान और अन्य आरोपियों, जो उसके प्रभाव में थे, ने बिल्डर को बकाया राशि वापस करने की धमकी दी. शकील और मचमच को मामले में वांछित आरोपी के रूप में दिखाया गया है और अदालत ने पुलिस को उनके खिलाफ एक अलग आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया है. अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान 23 गवाहों से पूछताछ की और अदालत के समक्ष इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत किए.

असगर अली का दाऊद कनेक्शन खंगालेगी NIA! मुंबई ड्रग्स केस में रिमांड पर कैलाश राजपूत का राइट हैंड
मुंबई: सिनेनगरी मुंबई ड्रग्स केस में सरगनाओं के रिश्ते दाऊद और छोटा शकील से होने का शक गहराता दिख रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद ड्रग्स केस की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। ड्रग्स केस मामले में वांछित अपराधी कैलाश राजपूत के करीबी सहयोगी अली असगर शिराजी को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ड्रग लिंक कनेक्शन को खंगालने के लिए अली असगर शिराजी को रिमांड पर लिया जा सकता है, जिससे गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील से उसके कथित संबंधों की जानकारी हाथ लग सके। हालांकि अभी इसको लेकर पुलिस और एनआईए ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की है...NIA to probe Ali Asgar Dawood connection...

मुंबई क्राइम ब्रांच अली असगर शिराजी की कुंडली खंगालने में जुटी है। इस मामले में एंटी-एक्सटॉर्शन सेल शिराजी के निवेश की जांच कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग बिजनेस से होने वाली कमाई के पैसों का उपयोग आतंक को बढ़ावा देने के लिए तो नहीं किया जाता था। मार्च में केस दर्ज होने के बाद एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने मार्च में अंधेरी ईस्ट के एक कूरियर ऑफिस में छापेमारी की थी, जिसके बाद यहां से 15 किलो केटामाइन और वियाग्रा की 23,000 गोलियां जब्त की गई थीं...NIA to probe Ali Asgar Dawood connection...

मुंबई पुलिस ने अली असगर शिराजी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। सोमवार को रिमांड आवेदन में मुंबई पुलिस ने कहा कि शिराजी के दाउद इब्राहिम और शकील से संबंध थे। शिराजी की गिरफ्तारी 22 मई को मुंबई हवाई अड्डे से की गई थी। उस वक्त शिराजी दुबई भागने की फिराक में था। एक कूरियर सेवा के जरिए ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम (यूके) को 8 करोड़ रुपये के केटामाइन और वियाग्रा की तस्करी से संबंधित मामले में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था। कैलाश राजपूत जो कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग डीलर के नाम से कुख्यात है, वह शिराजी के जरिेए ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधित दवाओं के रैकेट को चलाता था। वहीं कैलाश राजपूत की बात करें तो वह डी-गैंग के इशारे पर इंटरनेशनल ड्रग रैकेट चलाता रहा...NIA to probe Ali Asgar Dawood connection...

डी कंपनी से जुड़े ड्रग डीलर अली असगर शिराजी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा था। शिराजी को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगी कि उसे इस तरह से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल जिस तरह से शिराजी ने मुंबई से मुंबई में रैकेट का जाल फैलाया था इसके बाद उसे भी वांछित सूची में डाल दिया गया।

दाऊद इब्राहिम स्मलिंग के लिए लड़की को करता था यूज, जानें कैसे काम करता है अंडरवर्ल्ड डॉन
मुंबई : दाऊद 70 के दशक से क्राइम की दुनिया में है। माफिया डॉन वह तब बना, जब साल 1975 में आपातकाल में वह जेल में बंद हुआ। जेल में उसकी हाजी मस्तान और युसूफ पटेल से मुलाकात हुई। दो साल बाद वह जेल से रिहा हुआ और फिर हाजी मस्तान के लिए तस्करी करने लगा। बाद में उसने खुद का सिंडिकेट बनाया और अपना स्मगलिंग का बिजनेस बढ़ाने के लिए अलग-अलग जांच एजेंसियों के लोगों को खुश करने का फैसला किया। कस्टम के लोग उसके सबसे ज्यादा दोस्त थे। मुंबई पुलिस के एक भरोसेमंद अधिकारी ने हमें बताया कि कस्टम के अधिकारियों तक रिश्वत पहुंचाने के लिए दाऊद एक लड़की का यूज करता था। उस लड़की तक दाऊद के लोग कैश पहुंचाते थे और बाद में यह लड़की कस्टम अधिकारियों तक यह रिश्वत लेकर जाती थी। चूंकि एक खास लड़की ही नियमित एक खास कस्टम अधिकारी को दाऊद की रकम देती थी, इसलिए उस लड़की और कस्टम अधिकारी की नजदीकियां अपने आप बढ़ती गईं। बाद में दाऊद के आदेश या इच्छा पर दोनों ने शादी कर ली। कुछ साल बाद उस लड़की की मौत हो गई...Dawood Ibrahim used girls for smuggling...

अंडरवर्ल्ड, कस्टम और लड़कियां-ड्रग्स तस्करी में इनका लिंक कई दशकों से है। अभी तो हवाला से रकम पहुंचा दी जाती है। किसी और के अकाउंट्स में डिजिटल ट्रांजैक्शन करके भी छोटे-बड़े अधिकारियों को 'खुश' किया जाता है, लेकिन किसी जमाने में सिर्फ कैश चलता था। साजिश पकड़ में न आए, इसलिए हर माफिया डॉन लड़कियों को ही नकदी दे देते थे और लड़कियां अधिकारियों तक वह रकम पहुंचाती थीं...Dawood Ibrahim used girls for smuggling...

लड़कियां सिर्फ रिश्वत देने का ही काम नहीं करती थीं, वह हथियार भी छिपा कर एक शहर से दूसरे शहर या एक उपनगर से दूसरे उपनगर ले जाती थीं। अमूमन किसी लड़की/ महिला को साथ में देखकर पुलिस वाले शक नहीं करते और उन्हें आगे जाने देते हैं। कई अंडरवर्ल्ड सरगनाओं ने एनकाउंटर से बचने के लिए भी कई बार अपनी गर्ल फ्रैंड्स या पत्नियों को साथ में रखा।

मुंबई पुलिस के इस अधिकारी के अनुसार, कस्टम वालों को ही खास तौर सबसे ज्यादा खुश करने की अंडरवर्ल्ड सरगनाओं की एक खास वजह रही है। इन दिनों ड्रग्स की तस्करी सबसे ज्यादा होती है, लेकिन किसी जमाने में गोल्ड और सिल्वर ही मुंबई में सबसे ज्यादा स्मगल किया जाता था। कस्टम वालों को पैसा मिल जाता था और अंडरवर्ल्ड सरगनाओं का भी काम हो जाता था। बाद में अंडरवर्ल्ड ने जिस रास्ते से गोल्ड व सिल्वर मंगवाया था, उसी रास्ते से हथियार व आरडीएक्स मंगाना शुरू कर दिया...Dawood Ibrahim used girls for smuggling....

1993 के मुंबई ब्लास्ट का उदाहरण सबसे सामने है। इस ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक टाइगर मेमन के खिलाफ खुद कस्टम विभाग ने कोफेपोसा का डिटेंशन ऑर्डर निकाला था, लेकिन कभी उसे पकड़ा नहीं। इसकी वजह यह थी कि कस्टम वालों ने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं था, कि जिस स्मगलर से वह रिश्वत ले रहे हैं, वह मुंबई को दहलाने का भी कभी काम कर सकता है।