Political update - Rokthok Lekhani

‘महाराष्ट्र में दंगे-गुजरात में उद्योग-धंधे, यह BJP की चाल’, संजय राउत ने किया वार
फिलहाल कोल्हापुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि कोल्हापुर समेत महाराष्ट्र की अलग-अलग जगहों से औरंगजेब का स्टेटस लगाने की घटनाएं सामने अब भी आ रही हैं. ऐसा करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. सोलापुर, कोल्हापुर के इचलकरंजी, वाशिम, अहमदनगर के शेगाव, मिरजगांव में औरंगजेब का स्टेटस रखने की घटनाओं को लेकर माहौल में तनाव कायम है, लेकिन हालात कंट्रोल में है. इन सब मुद्दों पर संजय राउत ने आज (9 जून, शुक्रवार) अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने अमित शाह और सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर भी बयान दिया....Sanjay Raut Reacts on Threat Call.....

संजय राउत ने अपने मीडिया संवाद में एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि अमित शाह सीएम एकनाथ शिंदे के चार मंत्रियों से खुश नहीं हैं और उन्होंने इन चारों मंत्रियों को हटाने का निर्देश दिया है. राउत ने कहा कि टेंशन हटाने के लिए और मन की शांति के लिए ही सीएम एकनाथ शिंदे आज वैष्णो देवी का दर्शन करने गए हैं. संजय राउत ने मीडिया संवाद के बाद हमारे सहयोगी न्यूज चैनल TV9 मराठी से भी बातचीत की और उन्हें जान से मारने की धमकी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

संजय राउत ने कहा कि, ‘राज्य में गवर्नमेंट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म शुरू है. मुझे दी गई धमकी को लेकर गृहमंत्री गंभीर नहीं हैं. मुझे और शरद पवार को दी गई धमकी सरकार प्रायोजित है. मुझे अब तक चार बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक बार मुझे दी गई धमकी की बात को गृहमंत्री फडणवीस ने हंसी में उड़ाई थी.’

संजय राउत ने आज अपने मीडिया संवाद में कहा कि महाराष्ट्र में आज भी बीजेपी महाराष्ट्र के 14 महानगरपालिका चुनावों को करवाने की हिम्मत नहीं दिखा रही है. उन्हें चुनाव परिणाम को लेकर आत्मविश्वास नहीं है. शॉर्ट कट से उन्हें चुनाव के दरवाजे पर जाना है. इसलिए हिंदू-मुसलमान करवाना है. हर दंगे के पीछे राजनीतिक हाथ है. हिंदुत्व को खतरा बता कर चुनाव का सामना करने का प्लान है....Sanjay Raut Reacts on Threat Call.....

संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, बीजेपी का मकसद महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के सवाल खड़े कर यहां का निवेश गुजरात और अन्य राज्यों में ले जाना है. कर्नाटक में इनकी यह कारस्तानी चली नहीं. युवाओं में उन्माद भड़का कर रोजगार के सवाल को नजरअंदाज करने की कोशिश है. कर्नाटक तो हाथ से गया अब महाराष्ट्र में औरंगजेब का मुद्दा इस्तेमाल में लाया जा रहा है.

संजय राउत ने कहा कि, औरंगजेब की भूमिका को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है. वो आक्रमणकारी था. उसने मंदिरों को तोड़ा. मेरा बस इतना कहना है कि बीजेपी का हिदुत्व इतना कच्चा है क्या कि उन्हें आज औरंगजेब की जरूरत है. पहले बीजेपी के नेता अपने दिलों के औरंगजेब को हटाएं. महाराष्ट्र में दंगे, गुजरात में उद्योग धंधे की नीति से बाज आएं....Sanjay Raut Reacts on Threat Call.....

OBC और मराठों पर दांव लगाने की तैयारी, जानें महाराष्ट्र में बीजेपी ने क्यों बदली रणनीति
कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी के कान खड़े हो गए हैं। पार्टी नेतृत्व सोशल इंजिनियरिंग को लेकर सतर्क है। इसके लिए पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया है। बीजेपी वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले मराठा और ओबीसी को लुभाने की योजना पर आगे बढ़ रही है, ताकि सत्ता के शिखर पर आसानी से पहुंचा जा सके। पार्टी ओबीसी और मराठा मतदाताओं को खुश करने के लिए रणनीति के तहत उन्हें केंद्र बिंदु में रखते हुए कई सारे लोक लुभावने वादे कर सकती है। अहमदनगर जिले को महारानी अहिल्याबाई होलकर नाम देने की घोषणा को इसी नजर से देखा जा रहा है। महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को बनाना भी उनकी चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है। प्रस्तावित एकनाथ शिंदे-फडणवीस मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी और मराठों को ज्यादा महत्व मिलने उम्मीद है...BJP has changed strategy in Maharashtra....

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि मराठा वोटर एनसीपी और कांग्रेस के साथ है, जबकि ओबीसी सभी दलों में बंटा हुआ है। सन 2014 में बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में इन दोनों समाज की बड़ी भूमिका थी। हालांकि, तब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (ब्राह्मण) को बनाकर पार्टी ने मराठा समाज का दिल तोड़ दिया था....BJP has changed strategy in Maharashtra...

मराठों को जोड़ने के लिए बीजेपी ने पार्टी में दर्जनों मराठा नेताओं को शामिल किया, फिर भी 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसीलिए जब महा विकास आघाडी सरकार में फूट पड़ी, तब बीजेपी ने शिंदे सेना के साथ सरकार बनाई, तो उन्होंने मराठा मुख्यमंत्री बनाया। बीजेपी को लगता है कि आगामी चुनाव में यह निर्णय पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है। महाराष्ट्र में करीब 35 प्रतिशत मराठा मतदाता हैं और 50 से 52 प्रतिशत के आसपास ओबीसी हैं। धनगर समुदाय लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद है। जानकारों की मानें, तो ओबीसी समुदाय में माली, धनगर और वंजारी 40 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे...BJP has changed strategy in Maharashtra.....

मराठवाडा में मुंडे बहनों ( पंकजा और प्रीतम मुंडे ) के अलावा बीजेपी ने भागवत कराड को केंद्र में मंत्री बनाने का फैसला किया है। ओबीसी नेता अतुल सावे बहुजन कल्याण और सहकारिता मंत्रालय देख रहे हैं। महाराष्ट्र बीजेपी की कमान भी ओबीसी नेता चंद्रशेखर बावनकुले के पास है। ओबीसी और मराठा समुदाय को अपना बनाने की बीजेपी की रणनीति कितनी कारगर होगी, यह चुनावी रिजल्ट तय करेगा।

2019 के विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस का पर लगातार कतर रहा है। मराठा नेता विनोद तावडे केंद्रीय राजनीति में जाने के बाद भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रहते फडणवीस ने जिन-जिन नेताओं के पर काटे थे, अब वे मजबूती से सामने आ रहे हैं। विनोद तावडे ने केंद्र में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, आशीष शेलार भी आगे बढ़ रहे हैं। ये दोनों ही मराठा हैं।

तावडे अब फडणवीस और उनके निर्णय के खिलाफ मुखर होकर बोलने लगे हैं। जिस एकनाथ खडसे को उन्होंने बीजेपी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था, उन्हें तावडे ने फिर से बीजेपी में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया है। बीजेपी के नेता मानकर चल रहे हैं कि महाराष्ट्र में फडणवीस अब अपनी अंतिम पारी बतौर उपमुख्यमंत्री के रूप में खेल रहे हैं।

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ी, सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद गौतम अडानी-शरद पवार में हुई बात
गुरुवार (1 जून) की शाम शरद पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पर पहुंचे. 35-40 मिनट की चर्चा के बाद पौने आठ बजे वे सीएम आवास से बाहर आ गए. इसके तुरंत बाद उद्योगपति गौतम अडानी शरद पवार के सरकारी आवास ‘सिल्वर ओक’ पर उनसे मिलने पहुंचे. ये बड़ी-बड़ी मुलाकातों का दौर तब हुआ जब उद्धव ठाकरे विदेश दौरे पर हैं. सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर शरद पवार पहली बार पहुंचे थे. शरद पवार ने गौतम अडानी से मुलाकात की वजह भी बताई...Political stir increased in Maharashtra...

शरद पवार ने कहा कि सिंगापुर से आया एक शिष्टमंडल उनसे मिला. किसी तकनीकी वजह से उनको गौतम अडानी से मिलना था. इसलिए गौतम अडानी उनसे मिलने पहुंचे थे. शरद पवार इस बात को टाल गए कि वो तकनीकी वजह क्या थी. उन्होंने बस इतना स्पष्टीकरण दिया कि सिंगापुर शिष्टमंडल की गौतम अडानी से मुलाकात की वजह चूंकि तकनीकी थी, इसलि इसकी खास जानकारी उन्हें नहीं है.

पवार के सिल्वर ओक निवास पर गौतम अडानी और शरद पवार के बीच आधा घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा होती रही. एक के बाद एक ये दो बड़ी मुलाकातों की वजह से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि जरूर राज्य से संबंधित कुछ बड़ा होने वाला है....Political stir increased in Maharashtra....

सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल TV9 मराठी को यही बताया कि यह एक सदिच्छा भेंट थी. शरद पवार मराठा मंदिर संस्था के अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम का निमंत्रण देने उनके पास आए थे. यह कार्यक्रम 24 जून को होने वाला है. साथ ही स्कूलों और कलाकारों से जुड़े दो मुद्दे भी थे. लेकिन इस मुलाकात की कोई राजनीतिक वजह नहीं थी.

बता दें कि एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद रात पौने आठ बजे जब शरद पवार वर्षा बंगले से बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देना टाल गए और सीधे अपने निवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचे. इसके तुरंत बाद गौतम अडानी उनसे मिलने सिल्वर ओक पहुंच गए. गौतम अडानी से शरद पवार के काफी अच्छे संबंध रहे हैं.

पवार ने अपनी पॉलिटिकल बायोग्राफी ‘लोक माझे सांगाती’ में भी गौतम अडानी की उद्यमशीलता की तारीफ की है. साथ ही जब कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने गौतम अडानी के खिलाफ जेपीसी की जांच की मांग की थी और उद्धव ठाकरे राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन कर रहे थे, तब शरद पवार गौतम अडानी के समर्थन में खड़े हो गए थे और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की साख पर सवाल खड़े किए थे....Political stir increased in Maharashtra....

गुरुवार को हुई मुलाकात से पहले 20 अप्रैल को भी शरद पवार और गौतम अडानी के बीच सिल्वर ओक पर ही मुलाकात हुई थी. बंद दरवाजे में हुई दो घंटे तक चली इस चर्चा के वक्त कोई तीसरा शख्स मौजूद नहीं था. इस मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई यह आज तक किसी को नहीं पता. इससे पहले बारामती में भी एक ऐसी ही मुलाकात हुई थी. यानी गौतम अडानी के साथ शरद पवार की मुलाकातों का दौर चलता रहा है....Political stir increased in Maharashtra....

अनुराग ठाकुर की पहलवानों से अपील, कहा- जांच पर रखें भरोसा, देश में सबके लिए समान है कानून
केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों महाराष्ट्र पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर बयान दिया। उन्होंने कहा है कि मामले की काफी गहन जांच की जा रही है। साथ ही, उन्होंने इस मामले में राजनीति करने वालों को भी घेरा है...Anurag Thakur on wrestlers protest...

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "हम इस मुद्दे को बहुत संवेदनशील तरीके से संभाल रहे हैं। खिलाड़ियों ने जो भी मांग की है, हम वह सब कर रहे हैं। उन्होंने जांच कमेटी बनवानी चाही, हमने वो बनवाई, पुलिस से एफआईआर दर्ज कराना चाहते थे, तो दिल्ली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। खिलाड़ियों ने जो-जो चाहा वो सब हुआ है।"

अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश में कभी भी ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो पुलिस उसकी जांच करती है और उसके बाद ही कार्रवाई करती है। इस मामले में भी काफी तेजी से जांच हो रही है, जिन लोगों के बयान लिए जाने हैं, उनके बयान भी जल्दी-जल्दी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इस मामले में भी जब पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी, तो उचित कार्रवाई होगी।"

इस मुद्दे पर राजनीति करने वाले को घेरते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "जो भी लोग इस मामले में राजनीतिकरण कर रहे हैं, मैं उनसे इतना कहना चाहूंगा कि देश का कानूनी 140 करोड़ भारतीयों के लिए एक समान है। हमारे लिए खेल और खिलाड़ी दोनों महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार ने हमेशा खेल को बढ़ावा दिया है और खेल के लिए बजट में बढ़ोतरी की है। मोदी जी ने हमेशा खिलाड़ियों को सम्मान दिया है और आगे भी देते  रहेंगे..Anurag Thakur on wrestlers protest..

दरअसल, बीते मंगलवार को पहलवानों ने गंगा में अपने मेडल बहाने का ऐलान किया था। इसको लेकर भी केन्द्रीय मंत्री ने पहलवानों से अपील करते हुए कहा कि पहलवान खेल को नुकसान न पहुंचाऐं, उन्हें जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच नियम के अनुसार होगी और खिलाड़ियों को जांच पर भरोसा करना चाहिए।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने खेल का बजट 878 करोड़ से बढ़ाकर 2782 करोड़ कर दिया है। सरकार खेलो इंडिया जैसी योजनाएं चला रही है। वहीं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर करोड़ों रूपये खर्च होते हैं। ऐसे में उन्हें सरकार पर भरोसा होना चाहिए। पहलवान कोई ऐसा कदम न उठाए, जिससे खेल भावना को ठेस पहुंचे...Anurag Thakur on wrestlers protest..