Khandwa - Rokthok Lekhani News

खंडवा : मुंबई-अमरावती की गणेश मूर्तियों की धूम, 111 रूपों में गणपति बप्पा, नए ट्रेंड ने खींचा लोगों का ध्यान
खंडवा : बाजार में गणपति बप्पा के कई अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं भगवान गणेश गजमुख के स्वरूप में नजर आ रहे हैं तो कहीं दगड़ू सेठ और लालबाग के राजा की झलक दिखाई दे रही है. इसके अलावा इस्कॉन के स्वरूप, भजन करते गणपति, राधा-कृष्ण थीम और ब्राह्मण बैठक जैसे कई नए डिजाइन भी बाजार में मौजूद हैं.

इस बार गणेश प्रतिमाओं में सबसे खास बात यह है कि एक ही बाजार में गणपति बप्पा के करीब 111 अलग-अलग रूप और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. हर प्रतिमा का स्वरूप और सजावट दूसरी प्रतिमा से अलग है. यही वजह है कि लोग मूर्ति खरीदने से पहले बाजार में अलग-अलग डिजाइन देख रहे हैं और अपनी पसंद के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं. गणेश प्रतिमा कारोबारी प्रवेश नरेडी बताते हैं कि इस बार बाजार में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पहले जहां लोग पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमाएं ज्यादा पसंद करते थे, वहीं अब अलग-अलग थीम और डिजाइन वाली प्रतिमाओं की मांग बढ़ रही है. उनके यहां गजमुख, दगड़ू सेठ, इस्कॉन और लालबाग के राजा के स्वरूप के साथ कई अन्य डिजाइन की प्रतिमाएं मौजूद हैं. कुछ प्रतिमाओं में गणपति बप्पा को भजन करते हुए दिखाया गया है, तो कुछ प्रतिमाओं में भगवान का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है.

मुंबई और अमरावती की मूर्तियां बनी आकर्षण
इस बार बाजार में मुंबई और अमरावती से विशेष तौर पर गणेश प्रतिमाएं मंगाई गई हैं. इन प्रतिमाओं में अलग-अलग तरह का वर्क किया गया है, जिसकी वजह से इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है. मुंबई से आई कुछ प्रतिमाओं में कपड़ा वर्क किया गया है. इस वर्क की वजह से मूर्ति का लुक काफी अलग नजर आता है. वहीं अमरावती की प्रतिमाओं में फेटा वर्क देखने को मिल रहा है. दोनों जगहों से आई प्रतिमाओं में अपनी-अपनी खासियत है और यही अलग डिजाइन लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. कारोबारी बताते हैं कि इस तरह के वर्क वाली प्रतिमाओं की कीमत सामान्य मूर्तियों की तुलना में थोड़ी ज्यादा रहती है, लेकिन इनकी फिनिशिंग और डिजाइन लोगों को पसंद आ रही है.

551 रुपए से लेकर 11 हजार रुपए तक की मूर्तियां
बाजार में इस बार हर बजट के हिसाब से गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं. यहां 551 रुपए से लेकर करीब 11 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं मिल रही हैं. छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़ी और खास डिजाइन वाली मूर्तियां बाजार में सजी हुई हैं. लोग अपनी जरूरत और घर में बनाई जा रही झांकी के हिसाब से प्रतिमाओं का चयन कर रहे हैं. कुछ लोग छोटे गणपति घर में स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं, तो कई परिवार अपनी बड़ी झांकी के लिए खास डिजाइन वाली प्रतिमा पसंद कर रहे हैं.

घर-घर में तैयार हो रही गणेश उत्सव की झांकियां
गणेश उत्सव को लेकर खंडवा में घरों के साथ-साथ मोहल्लों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. कई परिवार अपने घरों में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार कर रहे हैं. ऐसे में गणेश प्रतिमा के साथ उसकी सजावट और स्वरूप पर भी लोग खास ध्यान दे रहे हैं. बाजार में भी अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं सजने के बाद लोग परिवार के साथ इन्हें देखने पहुंच रहे हैं. बच्चे भी अलग-अलग रूपों वाली गणेश प्रतिमाओं को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.

नए डिजाइन के साथ पारंपरिक स्वरूप भी पसंद
भले ही इस बार नए डिजाइन और थीम वाली प्रतिमाओं का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन पारंपरिक गणपति प्रतिमाओं की मांग भी बनी हुई है. कई लोग साधारण और पारंपरिक स्वरूप वाली प्रतिमा को ही घर में स्थापित करना पसंद कर रहे हैं. यानी इस बार बाजार में परंपरा और नया ट्रेंड दोनों साथ-साथ देखने को मिल रहे हैं. गणपति बप्पा के अलग-अलग रूपों ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है और गणेश उत्सव शुरू होने से पहले ही प्रतिमा बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है.

मुंबई और अमरावती से आई खास प्रतिमाओं के साथ 111 अलग-अलग डिजाइन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. अब भक्त अपनी पसंद, बजट और घर की झांकी के हिसाब से गणपति बप्पा का स्वरूप चुन रहे हैं.

मुंबई : जोगेश्वरी में शराबी पत्नी ने किया पति पर हमला, हाथ-पैर में आईं गंभीर चोटें, केस दर्ज
मुंबई : जोगेश्वरी इलाके में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला शराब का सेवन करती थी. इस मामले में अंबोली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक अब्दुल कुरैशी (39), जो पेशे से प्लंबर हैं और जोगेश्वरी पश्चिम के यादव नगर इलाके में रहते हैं. पति के मुताबिक शराब पीने को लेकर पत्नी से बहस हुई जिसके बाद उसने उनके ऊपर हमला कर दिया.

पति ने पत्नी पर लगाया ये आरोप
पति ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी सबा कुरैशी (30) नशे की हालत में घर में सो रही थी. रफीक के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी से रोज शराब पीकर आने को लेकर सवाल किया, तो वह भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी.  उन्होंने जब उसे समझाने की कोशिश की, तो सबा ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा और धमकी देने लगी. आरोप है कि इसी दौरान सबा ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रफीक पर हमला कर दिया. महिला के पति रफीक ने पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए अपनी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पति का पैर और हाथ में आईं गंभीर चोटें
इस हमले में रफीक के दाहिने पैर और बाएं हाथ पर चोटें आईं और पैर में गंभीर जख्म हो गया. घायल रफीक ने जोगेश्वरी पूर्व स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल में इलाज कराया, जिसके बाद अंबोली पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 118(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जल्द ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एमपी के खंडवा में ऑनर किलिंग! मुस्लिम लड़की से शादी करनेवाले हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या
खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घटना जिले के पिपलोद थानाक्षेत्र की है, जहां राजस्थान में रहने वाले हिन्दू युवक राजेंद्र सैनी ने सिंगोट की मुस्लिम युवती अमरीन से 2021 में लव-मैरिज की थी। वे दोनों राजस्थान में साथ रहने लगे थे। अमरीन को उसके परिवार ने बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया। चार महीने बाद जब पत्नी अमरीन घर नहीं लौटी तो उसे लेने दामाद राजेंद्र सैनी ससुराल पहुंचा। दो बार उसे पीट-पीटकर ससुराल वालों ने भगा दिया। तीसरी बार जब वह फिर पत्नी से मिलने की जिद करने लगा तो अमरीन के माता-पिता, भाई समेत अन्य लोगों ने उसे खूब पीटा। बताया जा रहा है कि, मारपीट में राजेंद्र को अंदरूनी चोट लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के सास, ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया गया है..Honor killing in MP's Khandwa..

बताया जा रहा है कि राजस्थान के सीकर में रहने वाला राजेंद्र सैनी टाइल्स लगाने का काम करता था। वह तीन साल पहले काम के सिलसिले में सिंगोट आया था। यहां उसकी पहचान अमरीन से हुई। अमरीन और दोनों के बीच प्रेम हुआ और वे जनवरी 2021 में सिंगोट से राजस्थान भाग गए थे। जिसके बाद, अमरीन के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जनवरी 2022 में अमरीन ने पुलिस के सामने दिए बयान में कहा था कि मैंने अपनी मर्जी से राजेंद्र के साथ गई थी। हमने प्रेम विवाह कर लिया है। मैं माता-पिता के साथ नहीं राजेंद्र के साथ रहूंगी। फिर, अमरीन राजेंद्र के साथ राजस्थान लौट गई..Honor killing in MP's Khandwa..

कुछ दिन बाद ही अमरीन की उसके परिवार से फोन पर बातचीत होने लगी। अमरीन को लगा कि परिवार ने उसकी शादी को कबूल कर लिया है। परिवार की बातों में आकर अमरीन मिलने के लिए वापस लौट आई, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी अमरीन के परिवार वालों ने उसे जाने नही दिया। राजेंद्र के पिता मंगलचंद सैनी ने आरोप लगाया है, कि उनके बेटे ने मुस्लिम समुदाय की लड़की से 2021 में शादी की थी। जिसके सारे डाक्यूमेंट्स हमारे पास है। उसके बाद अमरीन के परिवार वाले बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गए। जब मेरा लड़का राजेंद्र सैनी उसे खंडवा लेने के लिए गया तो उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हमें पुलिस से जानकारी मिली, जिसके बाद हम राजस्थान से यहां आए हैं। पुलिस ने हमें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है..Honor killing in MP's Khandwa..

खंडवा एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया कि राजस्थान का एक युवक अपने ससुराल आया था, उसकी पत्नी मायके में ही थी। इस दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनीष अरझरे भी कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम रूम पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि हिंदू युवक राजेंद्र सैनी द्वारा एक अन्य धर्म की युवती से विवाह करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी है। इस मामले में मृतक युवक के परिवार से भी बातचीत की है, खंडवा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेंगे...Honor killing in MP's Khandwa...