Entertainment - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मनोरंजन महंगा करने की तैयारी... रंगभूमि कर में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मल्टीप्लेक्स पर 400 रुपए तक कर
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका ने सिनेमा, नाटक, सर्कस और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों पर लगने वाले रंगभूमि कर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। नई दरें वित्तीय वर्ष 2027-28 से लागू करने की तैयारी है। प्रस्ताव फिलहाल अंतिम मंजूरी के लिए मनपा आयुक्त के पास है। प्रस्ताव के अनुसार, मल्टीप्लेक्स पर प्रति शो 400 रुपए रंगभूमि कर लगाने का प्रस्ताव है।

वातानुकूलित सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में कर 60 से बढ़ाकर 200 रुपये, जबकि गैर-वातानुकूलित हॉल में 45 से बढ़ाकर 90 रुपये किया जाएगा। इसी तरह नाटक और तमाशा पर कर 25 से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति शो, अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों पर 30 से बढ़ाकर 75 रुपये प्रति शो और सर्कस व आनंद मेले पर 50 से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव है।

मनपा के अनुसार, वर्ष 2010-11 के बाद से रंगभूमि कर की दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। वर्ष 2015-16 में भी कर बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के नगर विकास विभाग को भेजा गया था, लेकिन उस पर निर्णय नहीं हुआ। मनपा के अनुसार, मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमतें सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की तुलना में काफी अधिक हैं। ऐसे में दोनों के लिए समान कर दर उचित नहीं है। प्रस्ताव मंजूर होने पर बढ़े हुए कर का असर सिनेमा और नाटक के टिकटों की कीमतों पर पड़ने की संभावना है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ‘डीपफेक’ पोर्नोग्राफी वीडियो में ९४ फीसदी...
मुंबई : रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ फोटो से एक बार फिर बहस शुरू हो गई है कि यह तकनीक किस हद तक हस्तियों की जिंदगी में उथल-पुथल मचा रही है और इसे रोकने के उपायों को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। दरअसल, हिंदुस्थान ही नहीं, सारी दुनिया डीपफेक एडल्ट कंटेंट से परेशान है। एक रिपोर्ट कें अनुसार, ९४ फीसदी हस्तियां डीपफेक एडल्ट कंटेंट की जद में हैं। अमेरिका स्थित होम सिक्योरिटी हीरोज की २०२३ स्टेट ऑफ डीपफेक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक हस्तियों, विशेष रूप से मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह सबसे बड़ा रिस्क बन कर उभर रहा है।

डीपफेक तकनीक से चेहरों की अदला-बदली या आवाजें बदलकर फर्जी वीडियो बनाए जाते हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि डीपफेक पोर्नोग्राफी वीडियो में दिखाए गए ९४ फीसदी लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं, जिनमें गायक, अभिनेत्री, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, मॉडल और एथलीट शामिल हैं।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार २०१९ की तुलना में इस साल ऑनलाइन डीपफेक वीडियो की संख्या में ५५० फीसदी का इजाफा हुआ है। सर्वे में कहा गया है कि ६० सेकंड का डीपफेक अश्लील वीडियो बनाना अब तेज और किफायती है। नवीनतम तकनीकियों के चलते इसे तैयार करने में २५ मिनट से भी कम का वक्त लगता है और खर्च लगभग शून्य होता है। जेनरेटिव एडवरसैरियल नेटवर्क (जीएएन) और यूजर प्रâेंडली सॉफ्टवेयर टूल्स की आसानी से उपलब्धता के चलते डीपफेक वीडियो और तस्वीरें बड़ी तेजी से बनाई जा रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हर तीसरा डीपफेक टूल्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से एडल्ट कंटेंट तैयार करना आसान बना देता है। इनमें से ९२.३ फीसदी प्लेटफॉर्म कुछ लिमिटेशन के साथ मुफ्त सुविधा दे रहे हैं। इस सर्वे में भाग लेने वाले २० फीसदी लोग डिफेक्ट पोर्नोग्राफी बनाना सीखना चाहते थे, जो बताता है कि इस तकनीक के प्रति लोगों में कितनी रुचि बढ़ रही है और १० में से एक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने मशहूर हस्तियों की डीपफेक पोर्नोग्राफी बनाने की कोशिश की। डीपफेक एडल्ट कंटेंट बनाने के मामले में दक्षिण कोरिया सबसे आगे है।

वहां पर ५३ फीसद एडल्ट कंटेंट बनाए जाते हैं। अन्य देशों में अमेरिका में २० प्रतिशत, जापान में १० प्रतिशत, इंग्लैंड में ६ प्रतिशत और हिंदुस्थान में २ प्रतिशत डीपफेक एडल्ट कंटेंट बनाए जाते हैं जबकि चीन, ताइवान और इजराइल जैसे देशों में यह ३ से १ प्रतिशत है। होम सिक्योरिटी हीरोज ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए ९५,८२० डीपफेक वीडियो, ८५ समर्पित ऑनलाइन चैनल और डीपफेक इकोसिस्टम से जुड़ी १०० से अधिक वेबसाइटों की स्टडी की है।

डीपफेक फोटो को लेकर रश्मिका मंदाना ने कहा कि वह बुरी तरह से आहत हुई हैं, वहीं अमिताभ बच्चन ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साइबर मामलों की जानकार एडवोकेट सुश्री रुचि बिष्ट के अनुसार फिलहाल हिंदुस्थान में डीपफेक कंटेंट के लिए कोई विशेष कानून नहीं है। इस तरह के सारे मामलों की सुनवाई आईटी एक्ट के तहत ही होती है। ऐसे कंटेंट से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने पर आईटी एक्ट के तहत तीन से दस साल की सजा हो सकती है। डीपफेक पर अंकुश लगाने के लिए यूरोपीय यूनियन में ‘कोड ऑफ प्रैक्टिस ऑन डिसइन्फॉर्मेशन’ है तो अमेरिका में ‘डीपफेक टास्क फोर्स एक्ट’ है।

सारा-विक्की कौशल की फिल्म हुई सुपरहिट, नीचे गिर चुकी 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई संभली
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर नीचे खिसक चुकी 'जरा हटके जरा बचके' एक बार फिर से अपनी रंगत लेकर लौटी है। दरअसल महज 50 करोड़ के बजट में बनी सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को 500 करोड़ से अधिक में बनी 'आदिपुरुष' की रिलीज का नुकसान खूब झेलना पड़ा था। लेकिन धीरे-धीरे जब 'आदिपुरुष' की कमाई ठंडी पड़ने लगी तो दर्शकों की भीड़ का फायदा सारा और विक्की की इस फिल्म को मिलना शुरू हुआ। फिल्म ने रविवार को अपने 24वें दिन भी अच्छी कमाई कर ली है, जो 12 वें दिन की कमाई से अधिक है....Sara-Vicky Kaushal's film became a super hit...

बॉक्स ऑफिस का सारा हिसाब-किताब कैलकुलेट करने वाली साइट sacnilk ने बताया है कि सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को भी 24वें दिन रविवार यानी छुट्टी के दिन का भरपूर फायदा मिला। ये फिल्म जहां 'आदिपुरुष' के सिनेमाघरों में दस्तक के साथ ही 1 करोड़ वाले डिजिट में कमाने लगी थी, वही अब 24वें दिन 2.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही। शनिवार को भी फिल्म देखने वालों ने इसपर खूब प्यार लुटाया और इसने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी....Sara-Vicky Kaushal's film became a super hit....

कुल मिलाकर 24 दिनों में इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 78.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्ममेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी ये रही कि इस फिल्म ने 23वें दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली। sacnilk के मुताबिक, सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने 23वें दिन दुनिया भर में 100.40 करोड़ की कमाई कर डाली। चौथे वीक में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ये फिल्म हिट साबित हो गई है...Sara-Vicky Kaushal's film became a super hit...

डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये फिल्म एक क्लास कपल की कहानी है, जो अपना घर पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। विकी कौशल इस फिल्म में छोटे शहर के एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जो पैसे बचाने की हर तिकड़म करता है। फिल्म में इंदौरी लड़के के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है और उनके साथ सारा अली खान की जोड़ी खूब जमी भी है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले हैं....Sara-Vicky Kaushal's film became a super hit....

यौन शोषण मामले में निर्माता सहित दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, शो की एक्ट्रेस ने लगाए थे आरोप
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बीते महीने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी के साथ-साथ शो से जुड़े दो और लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था...Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah....

जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस काफी समय से जांच-पड़ताल कर रही है। अब सोमवार को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है....Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah....

निर्माता के साथ इन दो लोगों के खिलाफ हुई FIR

अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने असित मोदी के साथ-साथ, ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है....Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah...

समाचार एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक असित मोदी के साथ-साथ सोहेल और जतिन के खिलाफ धारा 354 और 509 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है....Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

पवई पुलिस ने रिकॉर्ड किया था एक्ट्रेस का स्टेटमेंट

आपको बता दें कि बीते महीने पवई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में असित मोदी के साथ-साथ दो लोगों के खिलाफ एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया था। पवई पुलिस ने बताया था कि एक्ट्रेस के स्टेटमेंट के बाद इस मामले में उन्होंने असित मोदी और सोहेल रमानी को अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए समन भी भेजा था...Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah....

हालांकि, असित मोदी ने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए बयान जारी करते हुए कहा था, "हम उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। वह हमें और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट हमारे साथ खत्म हो गया है, इसलिए वह हम पर ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं"....Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah...

एक्ट्रेस ने की थी माफी की मांग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस एक मीडिया बातचीत में ये बताया था कि शो के निर्माता असित मोदी सालों से उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। लेकिन वह अपनी जॉब को खोने के डर की वजह से अब तक चुप थीं...Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah....

उन्होंने ये भी कहा था कि असित मोदी उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगे। उनके अलावा शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं मौनिका भदोरिया ने भी मेकर्स पर काफी इल्जाम लगाए थे...Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah...