killed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत
मुंबई : दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 5.40 बजे एन एस रोड पर पारसी जिमखाना जंक्शन सिग्नल पर हुई, जब पैदल यात्री सड़क पार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। उन्होंने बताया कि चालक ने सिग्नल की अनदेखी की और पैदल यात्री को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि कुछ राहगीरों ने तीनों घायलों- मोटरसाइकिल चालक, महिला यात्री और पैदल यात्री – को जीटी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबई : हाजी अली के पास तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से स्ट्रीट वेंडर की मौत, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : साउथ मुंबई क्षेत्र में हाजी अली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर की मौत हो गई। एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बाबू फैमुद्दीन शेख (60) के रूप में हुई है, जो ताड़देव स्थित लाला लाजपतराय गार्डन इलाके में रहते थे। वे हाजी अली सिग्नल के पास छोटी-मोटी फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पीड़ित के बेटे अकरम बाबू शेख (35) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे के.के. रोड, हाजी अली के पास एक सुलभ शौचालय के समीप हुआ। उसी दौरान एक अनजान तेज़ रफ्तार बाइक ने उनके पिता को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी अकरम को उनके कज़िन ने फोन पर दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाबू शेख को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने रात करीब 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई और कुछ ही समय में आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या तेज़ रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने से।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजी अली क्षेत्र में अक्सर तेज़ रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस इलाके में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह हादसा एक बार फिर शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्टरी में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल
त्रिशूर : केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण यूनिट में भीषण विस्फोट गया। इस विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब शहर में आयोजित होने वाले वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां चल रही थीं।

हादसे के वक्त करीब 40 लोग कर रहे थे काम
घटनास्थल पर पहुंचे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे, क्योंकि आयोजकों द्वारा कर्मचारियों के लिए दोपहर का भोजन लाया गया था। अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली है कि सात लोग वहां से भागने में सफल रहे।बताया जा रहा है कि यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जानकारी में लगभग 40 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी, जिनमें से कम से कम आठ की हालत गंभीर बताई गई थी। घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और प्रशासन ने त्रिशूर मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ।पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राज्य संचालित केआईएलए के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और पहले उन्हें लगा कि यह भूकंप है> एक अधिकारी ने बताया, “बाद में जब हम चाय के लिए बाहर आए, तब हमें पता चला कि यह विस्फोट था।यह हादसा त्रिशूर पूरम की तैयारियों के चरम के दौरान हुआ है, जब एक दिन पहले ही ध्वजारोहण के साथ उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई थी।

फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन जांच में पटाखा सामग्री के भंडारण और हैंडलिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है और कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।प्रशासन अब पटाखा निर्माण और भंडारण से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने की तैयारी में है, क्योंकि त्रिशूर पूरम के दौरान बड़े पैमाने पर आतिशबाजी होती है, जिसके लिए सख्त निगरानी और नियमों का पालन जरूरी होता है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें अभी भी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और हालात को काबू में लाने का प्रयास कर रही हैं।इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगली सूचना तक घटनास्थल के आसपास न जाएं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जबकि मेडिकल टीमें घायलों का इलाज आपात आधार पर कर रही हैं।

मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी
मुंबई : पिछले 48 घंटे में शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए घातक हमलों की अलग-अलग घटनाओं में एक वरिष्ठ नागरिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दादर, माटुंगा और खेरवाड़ी में हुई घटनाओं में 28 वर्षीय युवक पर बर्बर हमला, एक वरिष्ठ नागरिक से पार्किंग को लेकर विवाद और चाकू मारे जाने की वारदात शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दादर में रविवार को नाको सयाजी वाडी इलाके में अंकुश आंबेकर की एक गिरोह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
आंबेकर का कथित आरोपियों में से एक गौरव सनस से विवाद था। जब वह एक दोस्त से मिलने जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनको रोककर उनकी पत्नी की मौजूदगी में उन पर बेरहमी से हमला किया। अधिकारी ने बताया कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और परेल के केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दादर पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हमले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इसी तरह की एक अन्य घटना में, सोमवार को दादर टाटा ब्रिज के पास पार्किंग विवाद के चलते हुए हमले में वरिष्ठ नागरिक नरेश वाघेला की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वाघेला ने वाहन को खड़ा करने के तरीके पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते आरोपियों साहिल घड़गे और शाहबाज शेख के साथ उनकी बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार, कहासुनी बढ़ गई और दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर वाघेला पर उनकी पत्नी के सामने हमला किया। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।