Threat Calls - Rokthok Lekhani News

’24 जून को अंधेरी-कुर्ला और पुणे में धमाका होगा’, मुंबई पुलिस को आई कॉल; आरोपी जौनपुर से अरेस्ट
’24 जून को मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका (Bomb Blast) होने वाला है. साथ ही पुणे में भी धमाका किया जाएगा.’ एक शख्स ने मुंबई पुलिस (Mumbai police) को फोन करके यह धमकी दी. इस कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मुंबई पुलिस ने अपने खबरियों को एक्टिवेट किया. इसके बाद पुलिस को पता लगा कि धमकी देने वाला शख्स उत्तर प्रदेश का है......Threat calls received by Mumbai Police...

मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को जौनपुर से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी शख्स का नाम दरवेश राजभर है. पुलिस अफसरों के मुताबिक,उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड ली जाएगी.दरवेश राजभर ने धमकी क्यों दी? इसको लेकर पूछताछ की जा रही है. युवक के बारे में जानकारी मिलते ही मुम्बई पुलिस की एक टीम कल ही फ्लाइट से यूपी पहुंच गई थी......Threat calls received by Mumbai Police...

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉलर ने सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल को कॉल करके दावा किया कि 24 जून की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाके में बम धमाका होने वाला है. इतना ही नहीं कॉलर ने कहा कि उसे दो लाख रुपये चाहिए. अगर ये रकम उसे मिलती है तो वह धमाके को रोक सकता है...Threat calls received by Mumbai Police...

कॉलर ने दावा किया कि पुणे में भी बम धमाका होने वाले है. यह धमाका वह ख़ुद करवा रहा है. इसके लिए उसे किसी से 2 करोड़ रुपये मिले हैं. अगर इसे 2 लाख और मिल जाएगा तो वह अपने लोगों के साथ मलेशिया निकल जाएगा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कॉलर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है......Threat calls received by Mumbai Police...

पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 505(1)(B), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, युवक से पूछताछ के बाद ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. वहीं, इस पर यूपी पुलिस के अफसरों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.......Threat calls received by Mumbai Police...

नितिन गडकरी को डरा दाऊद सा नाम पाना चाहता था जयेश पुजारी
जो शख्स एक बार नहीं, तीन-तीन बार नितिन गडकरी जैसे कद्दावर केंद्रीय मंत्री को धमकी देने का दुस्साहस कर सकता है, जो शख्स जेल में रह कर धमकियों के कॉल कर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांग सकता है, जो शख्स कभी नागपुर तो कभी दिल्ली, कभी कार्यालय तो कभी घर के फोन नंबर पर धमकी देने के लिए कॉल करवा सकता है, वो कितना खतरनाक इरादा रखने वाला होगा, यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. मिल रही जानकारियों के मुताबिक गडकरी को धमकी देने वाले जयेश पुजारी का मकसद था बड़ा काम करना, दाऊद इब्राहिम सा दूसरा डॉन बनना..Threat calls to Nitin Gadkari...

आरोपी जयेश पुजारी के बारे में जानकारियां मिल रही हैं कि वो लगातार दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के संपर्क में था. इसके अलावा वो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था. पीएफआई से जुड़ा हुआ था. नागपुर पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के.एस.ईश्वरप्पा की हत्या में भी उसी का हाथ था. गुरुवार को एनआईए ने उसे नागपुर पुलिस से अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

कर्नाटक के बेलगाम जेल में रहते हुए वह डी कंपनी के मृदुल, युसूफ और राशिद मलबारी के संपर्क में आया. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सचिव अफसर पाशा से भी वो जेल में ही मिला. जेल में ही रहते हुए उसने धर्म परिवर्तन कर जयेश से सलीम शहीर बन चुके शख्स के साथ भी उसने संपर्क बढ़ाया. आतंकी संगठनों की मदद से वह असम भी गया था. वहां उसे और उसके सहयोगियों ने हथियार और बम बनाने की ट्रेनिंग ली. इन सबसे उसके मंसूबे खतरनाक बनते गए..Threat calls to Nitin Gadkari...

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आई संदिग्ध कॉल, 26/11 अटैक का जिक्र कर काटा फोन; जांच में जुटी पुलिस
मुम्बई पुलिस को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसके बाद से पूरे महकमे में हंगामा मचा हुआ है। मुम्बई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात मुम्बई पुलिस कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध कॉल आया। उसने पुलिस को बताया कि कोई उसे 26/11 हमले से जुड़ी कुछ जानकारियां दे रहा है, जिसके बाद से पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश में लग गई है।

पुलिस ने बताया रविवार रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक और संदिग्ध कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह राजस्थान का रहने वाला है और दावा किया कि उसे कई कॉल आ रहे हैं, जिसमें उसे 26/11 के मुंबई हमले के बारे में जानकारी दी जा रही है। इतना कहने के साथ ही कॉलर ने फोन काट दिया। उसके बाद से लगातार नंबर बंद आ रहा है।

इसके पहले भी एक बार मुंबई पुलिस कंट्रोल को अज्ञात शख्स ने कॉल कर मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका होने की जानकारी दी थी। इतना कहकर कॉलर ने फोन काट दिया। चूंकि, कुर्ला काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था, इसलिए पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी लंबे समय तक तलाशी अभियान चलाने के बाद भी टीम को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।हालांकि, कई दिनों से मुम्बई पुलिस को इस तरह के फोन कॉल आ रहे हैं, जिससे पूरा महकमा परेशान है।