Gautam Adani - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ी, सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद गौतम अडानी-शरद पवार में हुई बात
गुरुवार (1 जून) की शाम शरद पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पर पहुंचे. 35-40 मिनट की चर्चा के बाद पौने आठ बजे वे सीएम आवास से बाहर आ गए. इसके तुरंत बाद उद्योगपति गौतम अडानी शरद पवार के सरकारी आवास ‘सिल्वर ओक’ पर उनसे मिलने पहुंचे. ये बड़ी-बड़ी मुलाकातों का दौर तब हुआ जब उद्धव ठाकरे विदेश दौरे पर हैं. सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर शरद पवार पहली बार पहुंचे थे. शरद पवार ने गौतम अडानी से मुलाकात की वजह भी बताई...Political stir increased in Maharashtra...

शरद पवार ने कहा कि सिंगापुर से आया एक शिष्टमंडल उनसे मिला. किसी तकनीकी वजह से उनको गौतम अडानी से मिलना था. इसलिए गौतम अडानी उनसे मिलने पहुंचे थे. शरद पवार इस बात को टाल गए कि वो तकनीकी वजह क्या थी. उन्होंने बस इतना स्पष्टीकरण दिया कि सिंगापुर शिष्टमंडल की गौतम अडानी से मुलाकात की वजह चूंकि तकनीकी थी, इसलि इसकी खास जानकारी उन्हें नहीं है.

पवार के सिल्वर ओक निवास पर गौतम अडानी और शरद पवार के बीच आधा घंटे से ज्यादा देर तक चर्चा होती रही. एक के बाद एक ये दो बड़ी मुलाकातों की वजह से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि जरूर राज्य से संबंधित कुछ बड़ा होने वाला है....Political stir increased in Maharashtra....

सीएम एकनाथ शिंदे और शरद पवार की मुलाकात के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने हमारे सहयोगी न्यूज चैनल TV9 मराठी को यही बताया कि यह एक सदिच्छा भेंट थी. शरद पवार मराठा मंदिर संस्था के अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम का निमंत्रण देने उनके पास आए थे. यह कार्यक्रम 24 जून को होने वाला है. साथ ही स्कूलों और कलाकारों से जुड़े दो मुद्दे भी थे. लेकिन इस मुलाकात की कोई राजनीतिक वजह नहीं थी.

बता दें कि एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के बाद रात पौने आठ बजे जब शरद पवार वर्षा बंगले से बाहर आए तो उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देना टाल गए और सीधे अपने निवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचे. इसके तुरंत बाद गौतम अडानी उनसे मिलने सिल्वर ओक पहुंच गए. गौतम अडानी से शरद पवार के काफी अच्छे संबंध रहे हैं.

पवार ने अपनी पॉलिटिकल बायोग्राफी ‘लोक माझे सांगाती’ में भी गौतम अडानी की उद्यमशीलता की तारीफ की है. साथ ही जब कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने गौतम अडानी के खिलाफ जेपीसी की जांच की मांग की थी और उद्धव ठाकरे राहुल गांधी की इस मांग का समर्थन कर रहे थे, तब शरद पवार गौतम अडानी के समर्थन में खड़े हो गए थे और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की साख पर सवाल खड़े किए थे....Political stir increased in Maharashtra....

गुरुवार को हुई मुलाकात से पहले 20 अप्रैल को भी शरद पवार और गौतम अडानी के बीच सिल्वर ओक पर ही मुलाकात हुई थी. बंद दरवाजे में हुई दो घंटे तक चली इस चर्चा के वक्त कोई तीसरा शख्स मौजूद नहीं था. इस मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई यह आज तक किसी को नहीं पता. इससे पहले बारामती में भी एक ऐसी ही मुलाकात हुई थी. यानी गौतम अडानी के साथ शरद पवार की मुलाकातों का दौर चलता रहा है....Political stir increased in Maharashtra....

अडाणी मामले पर SC कमेटी की रिपोर्ट से मुश्किलें बढ़ी , संदेह के घेरे में आई 6 इकाइयों की होगी जांच
उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि चार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) सहित छह इकाइयां अडाणी समूह के शेयरों में संदिग्ध सौदों के लिए जांच के घेरे में हैं। समिति ने 178 पृष्ठ की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पहले अडाणी समूह के शेयरों में ‘शॉर्ट पोजिशन’ (भाव गिरने पर मुनाफा कमाना) बनाई गई और भाव गिरने पर इन सौदों में पर्याप्त मुनाफा दर्ज किया गया।

समिति ने कहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी करने और धनशोधन के आरोप लगाए जाने के बाद इन शेयरों के भाव में भारी गिरावट आने पर इन शेयर सौदों में मुनाफा कमाया गया। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की पहले से ही जांच कर रहा था। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद शीर्ष अदालत ने विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति की थी। इस समिति के प्रमुख उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए एम सप्रे बनाए गए थे जबकि ओ पी भट्ट, के वी कामत, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरेशन इसके सदस्य़ थे।

हिंडनबर्ग के आरोप सामने आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया कि नकदी खंड में अडाणी के शेयरों के संबंध में कोई प्रतिकूल बात नहीं पाई गई, लेकिन छह इकाइयों की ओर से संदिग्ध सौदे हुए। इनमें से चार एफपीआई, एक कॉरपोरेट इकाई और एक व्यक्ति हैं। रिपोर्ट में छह में से किसी का नाम नहीं बताया गया। इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।