Abhishek Banerjee - Rokthok Lekhani News

ममता बनर्जी की पार्टी में बगावत के संकेत, 60 विधायकों के समर्थन के दावों से बढ़ी सियासी हलचल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर आंतरिक मतभेदों की खबरों के बीच पार्टी में बगावत के संकेत मिलने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के एक बागी गुट को करीब 58 से 60 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है, जिससे राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपकर अलग पहचान की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद TMC नेतृत्व पर दबाव बढ़ गया है और पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

राजनीतिक संकट के बीच TMC ने राज्य की कई प्रमुख संगठनात्मक इकाइयों और फ्रंटल संगठनों को भंग करने का फैसला लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम पार्टी में बढ़ते असंतोष को नियंत्रित करने और संगठन पर नेतृत्व की पकड़ मजबूत करने की कोशिश हो सकता है।

इसी बीच, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी राजनीतिक विवाद जारी है। हाल के दिनों में उन पर हुए हमले और विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर TMC लगातार केंद्र सरकार और विपक्ष पर निशाना साध रही है। ममता बनर्जी ने भी सार्वजनिक मंचों से पार्टी नेताओं पर हुए हमलों और राजनीतिक दबाव के मुद्दे उठाए हैं।

हालांकि, बागी गुट से जुड़े कुछ नेताओं ने यह भी संकेत दिया है कि वे अभी भी ममता बनर्जी को पार्टी का प्रमुख चेहरा मानते हैं, लेकिन संगठनात्मक फैसलों और नेतृत्व शैली को लेकर असहमति रखते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी के भीतर संघर्ष केवल नेतृत्व परिवर्तन का नहीं बल्कि संगठनात्मक नियंत्रण का भी है।

फिलहाल पश्चिम बंगाल की राजनीति में हालात तेजी से बदल रहे हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि TMC इस आंतरिक संकट से कैसे निपटती है और क्या बागी गुट अलग राजनीतिक पहचान बनाने में सफल होता है या नहीं।

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, TMC ने BJP समर्थित साजिश का लगाया आरोप
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के दौरे के दौरान बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया। अभिषेक बनर्जी जब कथित पोस्ट-पोल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे, तभी वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान अभिषेक बनर्जी के काफिले की ओर अंडे, पत्थर और अन्य वस्तुएं फेंकी गईं। घटना के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हमला राजनीतिक रूप से प्रेरित था और इसके पीछे भाजपा समर्थित तत्वों का हाथ है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो मौजूद हैं और मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जनता का आक्रोश स्वतः सामने आया और पार्टी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा और राजनीतिक तनाव को लेकर पहले से ही माहौल संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में सोनारपुर की यह घटना राजनीतिक बहस का नया केंद्र बन गई है।

अभिषेक बनर्जी को सीबीआई का समन मिलने पर भड़कीं ममता, कहा, 'वो दिन दूर नहीं जब बीजेपी सभी राज्यों में हारेगी'
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज एक बार फिर बीजेपी पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब बीजेपी सभी राज्यों में हार जाएगी। दरअसल, ममता अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को सीबीआई का समन मिलने के बाद भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे परिवार में सबके पीछे पड़ी है, लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं। ममता ने कहा कि जब तक केंद्र से बीजेपी को उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक उसके अत्याचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

दरअसल, सीबीआई ने स्कूल नौकरी घोटाले की अपनी जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस  के नेता अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। उन्हें शनिवार को सीबीआई के कोलकता दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। सीबीआई का समन मिलते ही अभिषेक बनर्जी ने जांच में शामिल होने के लिए अपना जनसंपर्क अभियान अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया। अभिषेक बनर्जी को एक पत्र भेजकर यहां निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई को चुनौती दी कि यदि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार या कदाचार का कोई सबूत है तो वह उन्हें गिरफ्तार करे। उन्होंने ने बीजेपी पर टीएमसी के चल रहे जनसंपर्क अभियान को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसी का "उपयोग" करने का आरोप लगाया और साथ ही यह भी कहा कि भाजपा कार्यक्रम को मिल रहे ‘जनता के समर्थन से डर गई है।’ उन्होंने यहां एक रोडशो को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं जनता के अलावा किसी के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। भाजपा जनसंपर्क अभियान को मिल रहे जनता के समर्थन से डरती है। सीबीआई ने मुझे बुलाया है, क्योंकि वे (भाजपा) चाहते हैं कि यह जनसंपर्क अभियान बंद हो जाए।’