Reels - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नाबालिग की पहाड़ी से धक्का देकर हत्या: आरोपी गिरफ्तार; क्या दोहराया गया 'सिया-केतन' जैसा हत्याकांड?
मुंबई : मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी डिलीवरी बॉय सूरज मारुति वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या की। तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया इनपुट और वैज्ञानिक जांच की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।

मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि युवती के साथ रिश्ते में रहे एक डिलीवरी बॉय ने उसे पहाड़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने घटना के करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आखिर पुलिस को घटनास्थल पर क्या मिला?
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह दामूनगर के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका की पहचान कैसे हुई और शक की सुई किस पर गई?

जांच के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, गुमशुदगी के रिकॉर्ड की जांच और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इन प्रयासों के बाद मृतका की पहचान हुई। जांच में यह भी सामने आया कि किशोरी का सूरज मारुति वाघमारे नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई।

आरोपी तक पुलिस आखिर कैसे पहुंची?
तकनीकी जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।

हत्या की असली वजह क्या थी?
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। शुरुआती जांच में अभी तक हत्या के कारण का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी या किसी विवाद के बाद अचानक हुई।

24 घंटे में पुलिस ने कैसे सुलझाई गुत्थी?
डीसीपी गजानन राजमाने ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूत, तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने लाई जाएगी।

मुंबई : लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार - मेयर रितु तावड़े
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर रितु तावड़े ने मुंबई में पिछले हफ्ते बारिश और समुद्र हाई टाइड के बीच कोस्टल रोड के वीडियो पर ट्रोल किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। मेयर रितु तावड़े ने कहा है कि वह समुद्र में ऊंची लहरों के उठने के अलर्ट के वह कोस्टल रोड के विजिट पर गई थीं। यह कदम मुंबई के लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा था और साफ किया कि वह 'रील्स स्टार' बनने के लिए वहां नहीं गई थीं। गौरतलब हो कि कोस्टल रोड के विजिट में मेयर रितु तावड़े ने वहां रेलिंग पर बैठे एक कपल को हटाया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। खुद आदित्य ठाकरे ने हमला बोला था।

कोस्टल रोड के वीडियो पर बोलीं रितु तावड़े
अब मुंबई में बारिश थमने और हालात सामान्य होने के बाद रितु तावड़े ने ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देते हुए कहा है कि मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके काम के पीछे लोगों की सुरक्षा की चिंता थी, न कि पब्लिसिटी। रितु तावड़े ने इस पूरे मुद्दे पर बोलते हुए कहा है कि मुझे इस बात पर ट्रोल किया गया कि मेयर कोस्टल रोड पर क्या कर रही थीं। मैं कोस्टल रोड पर इसलिए गई क्योंकि मैंने छोटे बच्चों को रेलिंग के किनारे बैठे देखा। समुद्र की लहरें इतनी ऊंची थीं कि वे उन बच्चों को बहा ले जा सकती थीं। इसीलिए मैं वहां नीचे गई। रितु तावड़े ने कहा कि मुंबई की मेयर और मुंबई की एक सेवक के तौर पर मैं अपने साथी मुंबईकरों के लिए वहां गई थी। मैं वहां कोई 'रील्स स्टार' बनने नहीं गई थी। इसीलिए मैंने कहा कि मुंबईकर ही तय करेंगे कि मैं 'रील्स स्टार' हूं या 'रियल स्टार'। यह तय करने का हक किसी और को नहीं है।

मैं जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हूं...
रितु तावड़े ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा है कि शहर के सबसे ऊंचे नागरिक पद पर होने के बावजूद भी मैं खुद को जमीनी स्तर की कार्यकर्ता ही मानती हूं। तावड़े ने कहा कि मैं लगातार काम करते हुए मैं कॉरपोरेटर बनी और वहां से मेयर के तौर पर सेवा करने के मुकाम तक पहुंची। मेरे अंदर का कार्यकर्ता हमेशा बाहर आएगा क्योंकि मैंने हमेशा जन-आंदोलनों और सड़कों पर उतरकर काम किया है। जो लोग मुझे जानते हैं, वे सब यह बात जानते हैं। रितु तावड़े ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी, लेकिन साल 2012 में वह भाजपा में शामिल हो गईं। वह घाटकोपर क्षेत्र से लगातार तीन बार अलग-अलग वार्डों से नगर निगम पार्षद (कॉर्पोरेटर) चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 2012 (वार्ड 127), दूसरी बार 2017 (वार्ड 121) और तीसरी बार 2025 के बीएमसी चुनाव (वार्ड 132) में शानदार जीत हासिल की।

नासिक में बर्थडे पार्टी में हथियार लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा... 4 युवक गिरफ्तार
नासिक: सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्टंट करना या अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अलग-अलग चालें चलने की तरह एक प्रतियोगिता सी लग रही है। कुछ शहरों में रील्स के माध्यम से युवाओं द्वारा दहशत फैलाने का काम भी किया जा रहा है। गांव में अपना कितना वजन है, या हाथ में चाकू सहित हथियार लेकर दहशत बनाने की कोशिश की जा रही है।

लेकिन पुलिस को यह बात पता चलते ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नासिक के पेठ रोड क्षेत्र के तवली फाटा पर भी ऐसी ही एक घटना घटी। हाथ में हथियार लेकर मित्रों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवाओं को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर हथियार लेकर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले 4 लोगों को नासिक पुलिस की गुंडा विरोधी टीम ने गिरफ्तार किया है।

नासिक के पेठ रोड स्थित तवली फाटा परिसर में कथित भासक्या डॉन नाम के युवक ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए हाथ में हथियार लेकर मित्रों के साथ कुछ रील्स बनाईं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद, जब ये रील पुलिस के हाथ लगी, तो स्वयं घोषित डॉन और भाइयों की तलाश में नासिक पुलिस की गुंडा विरोधी टीम ने कार्रवाई शुरू की।

गुंडविरोधी टीम के ज्ञानेश्वर मोहिते और उनकी टीम ने तवली फाटा के 4 युवकों को हिरासत में लिया। जिस सोशल मीडिया ऐप पर ये रील्स वायरल की गई थीं उसी ऐप पर इन युवकों को माफी मांगनी पड़ी। साथ ही ऐसी रील्स आगे से नहीं बनाने का लिखित आश्वासन भी लिया गया।

इस बीच वर्तमान में राजनीतिक और सामाजिक तनाव के कारण सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की सख्त नजर है। इसके कारण सोशल

उबर ड्राइवर स्पीड में कार चलाते समय देख रहा इस्टांग्राम रील्स... पीड़ित ने शेयर किया वीडियो
मुंबई : मुंबई से एक शख्स ने उबर ड्राइवर की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में उबर ड्राइवर इयरफोन लगाए रील्स देख कर गाड़ी चलाते नजर आ रहा है। शख्स ने इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर कर उबर और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया है ताकि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

शख्स का नाम वेंकट है और उन्होंने एक्स पर वीडिया शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इन दिनों उबर इंडिया में यात्रा करना सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं क्योंकि ड्राइवर खतरनाक तरीके से गाड़ी चला रहे हैं। ये ड्राइवर अपने फोन को गोद में रखकर मोबाइल पर वीडियो देख रहा है और गाड़ी भी चला रहा है। यह मुंबई में हुआ। वेंकट ने उबर मुंबई को टैग करते हुए पूछा, 'इसे रोकने के लिए आप क्या करेंगे?'

वेंकट का ट्वीट वायरल होने के बाद, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वेंकट से अपने लोकेशन की जानकारी शेयर करने को कहा। इस पर वेंकट ने बताया कि सर, यह मानखुर्द से नवी मुंबई की ओर वाशी पुल से पहले की घटना है। मेरे पास गाड़ी का नंबर नहीं है। उबर से मुझे यह उपलब्ध कराने के लिए कहा है।'

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अलावा उबर ने भी ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, 'हाय वेंकट, सेफ्टी टूलकिट विकल्प कैंसिल ऑप्शन के ठीक बगल में स्थित है। एक बार जब आप 'सुरक्षा टूलकिट' विकल्प पर टैप करते हैं, तो अगला उबर सेफ्टी लाइन विकल्प चुनें। अंत में, हमारी समर्पित सुरक्षा टीम तक तुरंत पहुंचने के लिए 'कॉल करने के लिए स्वाइप करें' कॉलम पर क्लिक करें।

वेंकट द्वारा एक दिन पहले वीडियो शेयर किए जाने के बाद से इस ट्वीट को 1.4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अतिरिक्त, कई लोगों ने पोस्ट को रीट्वीट किया और कुछ ने कमेंट भी किया। कई लोगों ने ड्राइवर की हरकतों को 'डरावना' बताया, वहीं अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें भी ऐसे ही अनुभव हुए थे।