Bandra - Rokthok Lekhani News

बांद्रा में सड़क हादसा: कार दुघर्टना में बच्चे की मौत मामले में महिला की जमानत अर्जी खारिज
मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी। महिला को बांद्रा में तेज रफ्तार से कार चलाते और मोबाइल फोन पर बात करते हुए आठ साल के लड़के को कुचलकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मेधा रावल ने अपनी जमानत अर्जी में इस आरोप से इनकार किया कि वह कार चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी।

अर्जी में कहा गया है कि उसने इस घटना के बाद अपने पति को इसकी जानकारी देने के लिए ही मोबाइल फोन का उपयोग किया था। साथ ही यह भी कहा गया कि इस बात की पुष्टि उसके कॉल डेटा रिकॉर्ड से की जा सकती है।

पेशे से हेल्थ कोच आरोपित महिला ने दावा किया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अनजाने में हुआ हादसा था। रावल ने दलील दी कि सड़क पार कर रहा लड़का अचानक कार के सामने आ गया, जिससे उसे बचाने का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने अपने जवाब में कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है। चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए अदालत से उसकी जमानत अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया।

मुंबई : तेज रफ्तार कार ने लड़के को कुचला, 9 साल के अंश की छाती से गुजरी गाड़ी, बांद्रा में दिल दहला देने वाली घटना
मुंबई: मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक लड़के को कुचल दिया। 9 साल के इस लड़के की पहचान अंश गुप्ता के तौर पर हुई है। यह हादसा महबूब स्टूडियो के पास हुआ। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़के को अस्पताल ले गई। मामले की आगे की जांच चल रही है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ। एक चश्मदीद के मुताबिक, तेज रफ्तार इनोवा कार ने 9 साल के अंश गुप्ता को कुचल दिया। चश्मदीद ने बताया कि तेज रफ्तार कार अंश की छाती के ऊपर से गुजरी। महबूब स्टूडियो के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक चश्मदीद ने बताया कि मैं उस इलाके में कुछ खाने-पीने की चीज लेने गया था। तभी मुझे कुछ ऐसा सुनाई दिया जिससे लगा कि कोई हादसा हुआ है। जब मैंने मुड़कर देखा, तो कार का अगला पहिया लड़के के शरीर पर था। दूसरा पहिया भी उसके ऊपर से गुजरा और वह जमीन पर लुढ़क रहा था। यह देखकर मैं दौड़कर गया और कार को रोका।

चश्मदीद ने आगे बताया कि कार एक महिला चला रही थी और वह फोन पर बात कर रही थी। इस वजह से उसे पता ही नहीं चला कि कोई उसकी गाड़ी के नीचे आ गया है। जब मैं लड़के के पास पहुंचा, तो उसकी हालत गंभीर थी। फिर हम उसे उसी की कार में होली फैमिली हॉस्पिटल ले गए। लड़का सड़क पार नहीं कर रहा था। वह किनारे-किनारे चल रहा था। फिर भी महिला ड्राइवर ने गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंश गुप्ता को होली फैमिली हॉस्पिटल ले गई। इस हादसे में लड़के की मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इनोवा कार का ड्राइवर मौके से भाग गया है या नहीं। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस ने शुरुआती जानकारी के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी
मुंबई: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस ने हीरा खरीद के एक मामले में ‘शीतल सॉलिटेयर एलएलपी’ के कानूनी प्रतिनिधि रिमेश शाह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पेरिस की रहने वाली एक फ्रांसीसी महिला के साथ हीरा खरीदने के नाम पर करीब 98 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायत महिला के कानूनी प्रतिनिधि और अधिवक्ता मंगेश मुकुंद देवकर भोसले के माध्यम से दर्ज कराई गई। एफआईआर में दर्ज आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पर्यटक के तौर पर मुंबई आई थीं महिला शिकायत के मुताबिक, फ्रांसीसी नागरिक मल्लिका आप्टिसी 8 से 13 अगस्त 2023 के बीच पर्यटक के तौर पर मुंबई आई थीं। मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने हीरा खरीदने की इच्छा जताई थी। इसी सिलसिले में वह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड बोर्स पहुंचीं।
बताया गया है कि महिला ने हीरा खरीदने के लिए वहां स्थित ‘शीतल सॉलिटेयर एलएलपी’ से संपर्क किया। कंपनी के कानूनी प्रतिनिधि के तौर पर रिमेश शाह का नाम शिकायत में सामने आया है।

हीरे की खरीद को लेकर हुआ संपर्क एफआईआर के अनुसार, महिला ने हीरे की खरीद को लेकर कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत की। खरीद की प्रक्रिया के दौरान हीरे की कीमत और लेनदेन से संबंधित बातचीत हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी प्रक्रिया में उनसे करीब 98 लाख रुपये की रकम ली गई। बाद में महिला को कथित तौर पर यह जानकारी मिली कि जिस तरीके से लेनदेन हुआ, उसमें धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद उन्होंने अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, पुलिस जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि रकम किस माध्यम से दी गई, हीरे की डिलीवरी के संबंध में क्या हुआ और कथित धोखाधड़ी किस स्तर पर हुई। कानूनी प्रतिनिधि के जरिए शिकायत महिला ने मामले में सीधे पुलिस से संपर्क करने के बजाय अपने कानूनी प्रतिनिधि के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ता मंगेश मुकुंद देवकर भोसले ने शिकायत के आधार पर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच में लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, भुगतान का रिकॉर्ड, हीरे की खरीद से संबंधित कागजात और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत की जांच की जा सकती है।

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने स्टेशनों के 22 खाने-पीने की स्टॉल बंद, बांद्रा के 11 शामिल
मुंबई : महाराष्ट्र में खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एफडीए कमिश्नर आईएएस तुकराम मुंढे की कार्रवाई के बाद अब पश्चिम रेलवे भी सतर्क हो गया है। रेलवे के स्टेशनों पर खाने-पीने की दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कार्रवाई के तहत बांद्रा स्टेशन की 11 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा ग्रांट रोड की 4, लोअर परेल की 3, चरनी रोड की 2 और मरीन लाइंस की 2 दुकानों समेत कुछ अन्य स्टेशनों के स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जानकारी के अनुसार, अब दूसरे स्टेशनों के खाने-पीने के स्टॉल भी पश्चिम रेलवे के रडार पर हैं और उनकी जल्द जांच की जा सकती है।

क्यों बंद हुए रेलवे के स्टॉल
नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि अधिकांश वे स्टॉल बंद किए गए हैं, जहां छोले, समोसा, वड़ा समेत अन्य तैयार खाने -पीने की चीज़ें बेचे जा रहे थे। जांच के दौरान इन दुकानों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं पाई गई। कई दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब थी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं थे। एक दुकान में चार कर्मचारी काम करते पाए गए, लेकिन मेडिकल सर्टिफिकेट सिर्फ दो कर्मचारियों के पास था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों पर कार्रवाई की गई। उन्हें उनकी गलती सुधारने के लिए कुछ समय दिया गया है। फिलहाल सिर्फ पैकेज फ़ूड का आइटम ही स्टाल पर मिल रहा है।

जनवरी से जुलाई तक 1,523 जांच का दावा
हालांकि, पश्चिम रेलवे का कहना है कि उसके अधिकारी और सुपरवाइजर समय-समय पर स्टेशनों पर मौजूद खाने-पीने के स्टॉल की जांच करते रहते हैं। पश्चिम रेलवे के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 1,523 रेगुलर और सरप्राइज जांच की गई हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दुकानों में गुणवत्ता, स्वच्छता और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र से जुड़ी खामियां मिलने के बाद रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।