easier - Rokthok Lekhani News

मुंबई : रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!
मुंबई : देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस  ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं, ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके।

किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें?
नई ट्रेन सेवाएं दो प्रमुख रूट्स पर चलाई जाएंगी :
बनारस से हडपसर (पुणे)
अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)
इन ट्रेनों से यूपी और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
मधुमेह हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा! सोने से पहले करें ये काम
बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन 28 अप्रैल को बनारस से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 12:55 बजे (अगले दिन)
कुल 18 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर, दौंड
यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।
अयोध्या–मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन अयोध्या धाम से मुंबई के लिए चलाई जाएगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 9:05 बजे (अगले दिन)
कुल 12 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण, ठाण
ट्रेन की खासियते
कुल 22 कोच
8 स्लीपर क्लास
11 जनरल कोच
1 पैंट्री कार
सस्ती और आरामदायक यात्रा

क्यों खास हैं ये ट्रेनें?
अमृत भारत एक्सप्रेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं दे, लेकिन किराया आम लोगों की पहुंच में रहे। इससे लंबी दूरी की यात्रा अब ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होगी। ये नई ट्रेनें न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएंगी बल्कि यूपी और महाराष्ट्र के बीच व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी नई रफ्तार देंगी।

30 साल बाद पूरी होने जा रही है बेंगलुरू वालों की खास मांग, अब मुंबई का सफर होगा आसान, लाखों लोगों की बल्‍ले-बल्‍ले
नई दिल्‍ली. बेंगलुरू वालों की 30 साल पुरानी मांग पूरी होने जा रही है. जल्‍द ही मुंबई का सफर आसान होने जा रहा है. इससे ट्रेन से सफर करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा. बेंगलुरू-मुंबई के बीच दूसरी सुपरफास्‍ट ट्रेन शुरू होने जा रही है. यह घोषणा बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने की. पिछले तीन दशकों से इन शहरों के बीच केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन उद्यान एक्सप्रेस चल रही थी, जो 24 घंटे से अधिक समय लेती है. इस वजह से यात्रियों को महंगे किराया चुका कर फ्लाइट का सफर करना पड़ता था.
रेल मंत्रालय ने दूसरी सुपरफास्ट ट्रेन को मंजूरी दे दी है, जो जल्द शुरू होगी. यह नई ट्रेन यात्रा को तेज, सस्ता और सुविधाजनक बनाएगी. तेजस्वी सूर्या के अनुसार पिछले साल मुंबई-बेंगलुरू रूट पर 26 लाख से अधिक लोग हवाई यात्रा कर चुके हैं, जो इस रूट की मांग को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह नई ट्रेन लाखों यात्रियों के लिए राहत देगी. पिछले चार साल से संसद, पब्लिक अकाउंट्स कमेटी और रेल अधिकारियों से मांग उठाई जा रही है.

वहीं, दूसरी ओर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूर्या के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तेजस्वी ने इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया. दोनों शहरों के स्टेशनों पर क्षमता विस्तार के बाद यह संभव होगा.

15 से 18 घंटे में पूरी हो सकेगी यात्रा
उन्‍होंने संभावना जताई कि नई ट्रेन उद्यान एक्सप्रेस (24 घंटे) की भी कम समय लेगी. यानी भविष्‍य में 15 से 18 घंटे में यात्रा पूरी हो सकेगी. हालांकि उन्‍होंने तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन यह जरूर भरोसा दिलाया कि जल्‍द ही बेंगलुरू से मुंबई की यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी.

सस्‍ती होगी यात्रा
मौजूदा समय उद्यान एक्‍सप्रेस से रिजर्वेशन न मिलने पर लोगों के मजबूरी में फ्लाइट की यात्रा करनी पड़ती है. जिसका किराया 5000 से 10000 रुपये के बीच होता है, जो काफी महंगा पड़ता है. लेकिन ट्रेन से किराया 1000 से 2000 रुपये के बीच होगा. इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से फायदा होगा. नई सुपरफास्‍ट ट्रेन शुरू होने के बाद पयर्टन, व्‍यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

मुंबई लोकल में सफर करना महिलाओं के लिए होगा आसान, रेलवे ने दी बहुत बड़ी राहत!
मुंबई : मुंबई में महिलाओं की बड़ी आबादी रोजमर्रा के कामों के लिए लोकल ट्रेन से ही सफर करती है। इसे देखते हुए पहले से ही महिलाओं के लिए अलग से कोच रखा गया है। अब महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। यह मायानगरी की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। रोज़ाना लाखों लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल में अब महिलाओं को और ज्यादा सुविधा देने की तैयारी की जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है कि पीक ऑवर में महिलाओं के डिब्बों का कोटा बढ़ाया जाएगा। इसका सीधा फायदा महिला यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अब तक भीड़भाड़ और लंबा इंतजार झेलना पड़ता था। महिला यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यह फैसला किया है। इसके अलावा लोकल को सुविधाजनक बनाने के लिए बहुत से और प्रयोग भी हो रहे हैं।

⦁ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे जल्द ही वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर महिलाओं के लिए अतिरिक्त कोच जोड़ेगा।
⦁ सुबह और शाम ऑफिस आवर्स के दौरान महिला डिब्बों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
⦁ रेलवे सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर 2025 के पहले हफ्ते से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

सबसे पहले चर्चगेट-विरार और सीएसएमटी-कल्याण रूट पर इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।

मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए परिवहन का दशकों से भरोसेमंद विकल्प हैं। रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, लोकल ट्रेन में प्रतिदिन लगभग 80 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें से लगभग 20-22 लाख यात्री महिलाएं होती हैं। भीड़-भाड़ की वजह से महिलाओं को अक्सर ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। यही कारण है कि रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए अधिक कोच देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के विस्तार से आम महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा।

साउथ मुंबई से उपनगर तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की राह सितंबर से हो सकती है आसान
मुंबई : काम के सिलसिले में साउथ मुंबई से उपनगर तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की राह सितंबर से आसान हो सकती है। यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसीएल) ने अगस्त में ही मेट्रो-3 कॉरिडोर के अंतिम फेज के रूट की फाइनल जांच कराने का निर्णय लिया है। अगस्त में मेट्रो के संचालन के लिए आवश्यक सभी अनुमति प्राप्त कर एमएमआरसीएल अगले महीने मेट्रो के पूरे रूट पर सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए आगामी कुछ दिन में साइंस म्यूजियम से कफ परेड के मेट्रो मार्ग की फाइनल जांच के लिए मेट्रो रेलवे सेफ्टी बोर्ड को आमंत्रित किया जाएगा।

एमएमआरसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मेट्रो के अंतिम फेज पर रोलिंग स्टॉक की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। मौजूदा समय में फायर सेफ्टी की जांच चल रही है। अधिकांश स्टेशनों पर फायर सेफ्टी की जांच पूरी हो गई है।

अब फायर सेफ्टी जांच
अब केवल बीएमसी अधिकारियों द्वारा कुछ ही स्थानों की जांच करना बाकी है। आगामी कुछ दिन में फायर सेफ्टी की जांच पूरी हो जाएगी। इसी दौरान सिस्टम टेस्ट का भी काम पूरा कर लिया जाएगा। अगस्त के अंत तक सीएमआरएस जांच करा ली जाएगी। सीएमआरएस का सर्टिफिकेट मिलते ही सितंबर से यात्री मेट्रो से सफर कर सकेंगे। सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए एमएमआरसीएल ने 27 जुलाई से पूरे रूट पर 25 हजार वॉल्ट की बिजली सप्लाई शुरू कर दी है।

प्रोजेक्ट की स्थिति
आरे से कोलाबा के बीच मेट्रो-3 कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। मेटेरो के पहले फेज के तहत 7 अक्टूबर 2024 को आरो से बीकेसी के बीच के 12.69 किमी के मार्ग पर मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थीं। फरवरी 2025 में बीकेसी से आचार्य आत्रे चौक के 9.77 किमी मार्ग पर मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थी। मौजूदा समय में आचार्य आत्रे चौक से कफ परेड मेट्रो स्टेशन के 10.99 किमी मार्ग की जांच का काम चल रहा है।