explodes - Rokthok Lekhani News

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई : मुंबई के चेंबूर इलाके में शाम एक केमिकल टैंकर की मरम्मत के दौरान हुए जोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा मुकुंद नगर स्थित म्हाडा वसाहत के पास मैसूर कॉलोनी क्षेत्र में हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी.

केमिकल टैंकर पर मरम्मत और मेंटेनेंस के दौरान हुआ तेज धमाका
शाम 6:41 बजे कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल विभाग, चेंबूर पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा, बेस्ट और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के संबंधित वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव दल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि केमिकल टैंकर पर मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. विस्फोट की तीव्रता के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई.

हादसे में 50 साल के अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, मृतक की पहचान नहीं
घायलों को तत्काल लोकमान्य तिलक महानगरपालिका (एलटीएमजी) अस्पताल, सायन ले जाया गया. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 19 वर्षीय मोहम्मद अकरम का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. वहीं, 48 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
हादसे में लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को भी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ.

मालेगांव : पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट; 5 लोग घायल
मालेगांव : शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस परेड ग्राउंड के पास नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। यह हादसा पुलिस परेड ग्राउंड से करीब 259 मीटर की दूरी पर हुआ, जहां एक व्यक्ति गुब्बारों में नाइट्रोजन गैस भरकर बेच रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जा रही थी। इस कार्यक्रम में जिले के अपर जिला कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक मौजूद थे। इसी दौरान परेड ग्राउंड से कुछ दूरी पर गुब्बारे बेचने वाले के पास रखे गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया।
विस्फोट इतना तेज था कि वहां खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 छोटे

बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुब्बारे खरीदने के लिए रुके थे, तभी यह दुर्घटना हुई।घायलों की पहचान विनोद थोरात, मोहित जाधव, अतुल शेवाळे, प्रमिला यादव और उज्वला महाजन के रूप में हुई है।

सभी घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए नासिक रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोट गुब्बारे फुलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में हुआ।

मुंबई के खार में लीकेज के बाद फटा एलपीजी सिलेंडर... दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे
मुंबई: मुंबई के खार में सुबह रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट होने से एक मकान में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत छह लोग झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई अग्मिशमन विभाग के प्रमुख संजय मांजरेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि खार डंडा इलाके में स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गोविंद पाटिल मार्ग पर एक बेकरी के पास स्थित एक मंजिला इमारत में सुबह करीब पौने नौ बजे हुई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकल की चार गाड़ियों और अन्य अग्निशमन उपकरणों को मौके पर भेजा गया और सुबह नौ बजकर 17 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि आग में छह लोग 40 फीसदी से 51 फीसदी तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में छह से सात साल की उम्र के दो बच्चे और 65 वर्षीय एक महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।