America - Rokthok Lekhani News

नई दिल्लीः मुंबई हमले पर पी. चिदंबरम का बड़ा कुबूलनामा; अमेरिका ने कहा था, जंग मत शुरू करो
नई दिल्लीः बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के एक खुलासे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा था कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद यूपीए सरकार ने पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई न करने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव और विदेश मंत्रालय की सलाह के चलते लिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने माना कि वह बदला लेना चाहते थे, लेकिन सरकार ने युद्ध जैसे कदम से बचने का निर्णय किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि देश पहले से ही जानता था कि मुंबई हमलों को विदेशी ताकतों के दबाव में गलत तरीके से हैंडल किया गया। वहीं बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पी चिदंबरम ने कहा कि 26/11 के हमले के बाद जब वह गृहमंत्री बने तो उनका विचार था कि पाकिस्तान पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन तत्कालीन पार्टी नेतृत्व ने उसकी अनुमति नहीं दी। अब इससे स्पष्ट हो जाता है कि पाकिस्तान के साथ डील करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का रुझान क्या था।

गृहमंत्री बनने से हिचकिचा रहे चिदंबरम?
वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि चिदंबरम पहले तो गृहमंत्री बनने से हिचकिचा रहे थे, बाद में सैन्य कार्रवाई चाहते थे लेकिन 'अन्य लोग हावी हो गए।' उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया गांधी या तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने इस फैसले को रोका और क्यों यूपीए सरकार अमेरिकी दबाव में काम कर रही थी।
पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने 26/11 और 2007 समझौता एक्सप्रेस धमाकों दोनों पर पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' दी और 'हिंदू आतंक' की कहानी गढ़ी। साथ ही उन्होंने यूपीए पर पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा देने और बार-बार भारत की सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

क्या बोले थे चिदंबरम?
एक टीवी इंटरव्यू में चिदंबरम ने बताया, 'पूरी दुनिया दिल्ली आ गई थी यह कहने कि युद्ध मत शुरू कीजिए। तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस हमले के कुछ ही दिन बाद दिल्ली आईं और प्रधानमंत्री व मुझसे मिलीं। उन्होंने भी कहा कि आप प्रतिक्रिया न दें। मेरे मन में बदला लेने का विचार आया था लेकिन फैसला सरकार को लेना था।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ लोगों से इस पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री ने हमले के दौरान ही इस मुद्दे पर विचार किया था और विदेश मंत्रालय की सलाह से निष्कर्ष यह निकला कि हमें प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए।

नई दिल्ली : ट्रंप टैरिफ वॉर के बीच भारत का कड़ा एक्शन, अमेरिका के लिए बंद की पोस्टल सर्विस
नई दिल्ली : भारत ने अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी डाक वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। यह निर्णय अमेरिकी प्रशासन के एक आदेश के कारण लिया गया है जिसके तहत 800 डॉलर तक के सामानों पर शुल्क लगने वाला है। हालांकि 100 डॉलर तक के मूल्य के पत्रों और उपहारों को छूट दी गई है।

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत ने उठाया कदम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रंप टैरिफ वार के बीच भारत ने अमेरिका पर एक्शन लिया है। डाक विभाग (डीओपी) ने शनिवार को कहा कि उसने 25 अगस्त से अमेरिका जाने वाली सभी प्रकार की डाक वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

हालांकि, इस निलंबन से 100 डॉलर तक के मूल्य के पत्रों, दस्तावेजों और उपहारों को छूट दी गई है। संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन छूट प्राप्त श्रेणियों को सीबीपी और यूएसपीएस से आगे स्पष्टीकरण मिलने के बाद, अमेरिका में स्वीकार और प्रेषित किया जाना जारी रहेगा।

अमेरिका : ...5 घंटे रुकना पुतिन को पड़ा बहुत महंगा ! डोनाल्ड ट्रंप ने वसूले नकद 2.2 करोड़ रुपये?
नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका से लौटते समय तीन विमानों में ईंधन भरने के लिए लगभग 250,000 डॉलर (लगभग 2.2 करोड़ रुपये) नकद भुगतान करना पड़ा। बता दें कि जब पुतिन 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए अलास्का पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत हुआ। रुबियो ने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को विमान में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का सीधा नतीजा था।

रुबियो ने एनबीसी को बताया , "जब रूसी अलास्का में उतरे, तो वे वहां ईंधन भरने आए थे। उन्हें अपने विमानों में ईंधन भरने के लिए नकद भुगतान करना पड़ा, क्योंकि वे हमारी बैंकिंग प्रणाली का उपयोग नहीं कर सकते थे।" रुबियो ने कहा, "जिस दिन उन्होंने पदभार संभाला था, उस दिन जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे, वे अब भी लागू हैं और उन सभी प्रतिबंधों का प्रभाव अभी भी बना हुआ है।"

पुतिन की टीम अलास्का में लगभग पांच घंटे तक रही और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद वहां से चली गई। हालांकि ट्रंप और पुतिन की बैठक के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई डील नहीं हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच करीब 3 घंटे की बैठक चली थी। पुतिन से मुलाकात के बाद सोमवार को ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं से युद्धविराम को लेकर बातचीत की। ट्रंप ने उम्मीद जताया है कि जल्द ही पुतिन, जेलेंस्की और उनकी ट्राई लेटरल मीटिंग होगी और युद्ध पर कोई नतीजा जरूर निकलेगा।

रायपुर : सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर हो रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर हो रहे विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र में हिंदी विवाद पर तीखी टिप्पणी त्रिवेदी ने कहा, “महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जबरन विवाद खड़ा किया जा रहा है।”

उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर हमला बोलते हुए कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे की परंपरा और मर्यादा को भूल चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि “बयान देने से पहले गरिमा और भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि आज की शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटक गई है, और अब केवल सस्ती राजनीति के लिए बयानबाजी की जा रही है।

बिहार चुनाव पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना बिहार चुनाव को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी जनता के मुद्दों से भटकी हुई राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब विकास और स्थायित्व चाहती है, न कि ‘भ्रम और नारेबाजी’ की राजनीति। भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी गठबंधन को दिशाहीन और नेतृत्वहीन बताते हुए कहा कि एनडीए की नीतियां और कार्यशैली स्पष्ट हैं, जबकि विपक्ष केवल एक मंच की तलाश में जुटा है।