spread - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
मुंबई : झारखंड का जामताड़ा एक बार फिर साइबर अपराध के केंद्र के रूप में उभरा है. मुंबई पुलिस ने 25 वर्षीय मजहर आलम उर्फ इजरायल मियां को गिरफ्तार किया है, जिसने महज 8वीं तक की शिक्षा के बावजूद तकनीक का ऐसा घातक जाल बुना कि सिर्फ दो साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली. मजहर की गिरफ्तारी ने डिजिटल सुरक्षा की कलई खोलकर रख दी है.

पुलिस जांच के अनुसार, जामताड़ा के फुकबांदी गांव का रहने वाला मजहर पहले छोटे-मोटे फ्रॉड करता था. उसने ठगी की बारीकियां अपने एक रिश्तेदार से सीखी थीं, जो पहले ही मकोका के तहत जेल जा चुका है. जमानत पर बाहर आने के बाद मजहर ने अपना खुद का संगठित सिंडिकेट बनाया और 10 राज्यों में अपना नेटवर्क फैला दिया.

सॉफ्टवेयर इंजीनिय की तरह दिया साजिश को अंजाम
आरोपी का काम करने का तरीका किसी पेशेवर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसा था. हनीट्रैप (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन): वह गूगल पर विभिन्न बैंकों के फर्जी 'क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन' नंबर डाल देता था. जब कोई जरूरतमंद मदद के लिए सर्च करता, तो उसका नंबर सामने आता.

मालवेयर का हमला: खुद को बैंक अधिकारी बताकर वह पीड़ित को व्हाट्सएप पर 'क्रेडिट कार्ड एपीके' नाम की फाइल भेजता. इसे डाउनलोड करते ही फोन का पूरा एक्सेस मजहर के पास चला जाता.

ओटीपी बाईपास: यह मालवेयर न केवल डेटा चुराता, बल्कि कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए ओटीपी भी सीधे मजहर को भेज देता था, जिससे पीड़ित को भनक तक नहीं लगती थी.

डिजिटल लूट का निवेश: चोरी किए गए डेटा से वह अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करता और फर्जी मर्चेंट अकाउंट्स के जरिए पैसों को 'क्लीन' करता था. ठगी के पैसों से मजहर ने जामताड़ा में एक आलीशान बंगला बनवाया, करीब 30 लाख रुपये का फ्रेंचाइजी शोरूम खोला और महंगी गाड़ियां खरीदीं. उसकी लाइफस्टाइल किसी बड़े बिजनेसमैन जैसी हो गई थी.

मुंबई में शिकायत के बाद बेनकाब हुआ जालसाज
मुंबई के कफ परेड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के बाद  एपीआई अमित देवकर और उनकी टीम ने तकनीकी जांच शुरू की. टीम ने 10 दिनों तक झारखंड में डेरा डाला और आखिरकार मजहर को दबोच लिया.

गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अब तक 94 सिम कार्ड्स का इस्तेमाल किया. उसके पास से कई मोबाइल, एडमिन पैनल एक्सेस और क्रेडिट कार्ड डेटा की भारी-भरकम शीट मिली हैं. अब तक 10 राज्यों से जुड़ी 36 से ज्यादा शिकायतें सीधे तौर पर उससे जुड़ी पाई गई हैं. मुंबई पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल को इंस्टॉल न करें और गूगल पर मिलने वाले हेल्पलाइन नंबरों की आधिकारिक पुष्टि जरूर करें.

मुंबई में 5.24 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला नेटवर्क
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को दुबई स्थित एक निवेश कंपनी का अधिकारी बताकर 65 वर्षीय व्यवसायी से 5.24 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस के मुताबिक, यह धोखाधड़ी अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक चली। सबसे पहले, एक आरोपी ने पीड़ित को फोन किया और खुद को निवेश कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने आकर्षक रिटर्न का लालच दिया और बाद में कंपनी के कथित निदेशक ने भी व्यवसायी से बातचीत की। प्रति माह 10 प्रतिशत मुनाफे और शेयर देने का वादा कर आरोपियों ने पीड़ित को निवेश के लिए राजी कर लिया।

नवंबर में व्यवसायी ने पहली बार निवेश किया, लेकिन रकम सीधे एक व्यक्तिगत खाते में चली गई। जब उसने इस पर सवाल किया, तो आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि यह सिर्फ एक कर्मचारी का खाता है और पूरी रकम कंपनी तक पहुंच जाएगी। इस आश्वासन के बाद पीड़ित ने अगले चार महीनों में कुल 5.24 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। मार्च में ठगी का असली चेहरा सामने आया, जब आरोपियों ने व्यवसायी को दुबई बुलाया। वहां जाकर उसे पता चला कि जिस कंपनी का नाम बताया गया था, उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। आरोपियों ने बार-बार झूठी कहानियां गढ़ीं और फर्जी चेक व डिमांड ड्राफ्ट भी थमा दिए।
मुंबई में डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार, न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गंवाए 94.5 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में आर. मेनन (35), मणिकंदन (32) और एच. पांडी शामिल हैं। इन पर मुंबई के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और केरल में भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह अब तक करीब 65 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। उनका तरीका बेहद सुनियोजित था—पहले संभावित निवेशकों को फोन करना, ऊंचे मुनाफे का लालच देना, फिर नकली दस्तावेज, फर्जी वेबसाइट और झूठी बैठकों के जरिए भरोसा जीतना। जब निवेशक बड़ी रकम लगा देता, तो ठग गुमराह करने लगते या फर्जी कागजात थमा देते।

मुंबई पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले कंपनी की विश्वसनीयता की पूरी जांच करनी चाहिए। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को दिखाती हैं, बल्कि निवेश से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल की सख्त जरूरत पर भी जोर देती हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

नवी मुंबई में रिवाल्वर की नोक पर दहशत फैलाने की कोशिश... 2 गिरफ्तार, 1 फरार
नवी मुंबई : दीघा के ईश्वर नगर में रिवाल्वर दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान विरोध करने वाले एक व्यवसाई पर फायरिंग करने की कोशिश की गई, लेकिन गोली फंस जाने के कारण बड़ी घटना होने से बच गई। इस मामले में रबाले एमआईडीसी पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है जब की एक आरोपी की तलाश कर रही है।

रबाले एमआईडीसी पुलिस ने एजाज खान की शिकायत पर प्रथमेश विनायक होसामनी (30), आशीष रमेश कोली (31) को गिरफ्तार किया है जब कि संजय उर्फ शेंडी गावजी गाड़ेकर (32) फरार है। दीघा में व्यवसाय करने वाले एजाज के दुकान के कर्मचारियों के साथ शनिवार देर रात मारपीट कर लूटपाट करने की कोशिश की गई।

इस दौरान एजाज को जानकारी होने पर तुरंत मौके पर पहुचतेंही आरोपियों ने इनपर रिवाओवत और तलवार लेकर दौड़ पड़े। लेकिन कुछ लोगो द्वारा बीच बचाव कर बचाया गया। तभी संजय नाम का आरोपी अपने पास के रिवाल्वर से एजाज पर फायरिंग करने की कोशिश की गई।

ठाणे और पालघर में डूबने से चार लोगों की मौत... घर में पसरा मातम !
पालघर : पालघर और ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में डूबने से 18 महीने के एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के वसई इलाके के भिगांव में हुई पहली घटना में 80 वर्षीय बुजुर्ग नताल डाबरे और उनकी बेटी मीनल डाबरे (56) की सुबह के समय भोला नहर में डूबने से मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया, ”पेल्हार के समीप जबरपाड़ा में 18 महीने का बच्चा रुद्र पिलाना अपने ही घर में पानी से भरे टब में डूब गया। उसके परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।” उन्होंने बताया कि तीसरी घटना में काशीगांव के रहने वाले इरफान पाशा की (31) घोड़बंदर में एक नहर में डूबने से मौत हो गयी।