harassed - Rokthok Lekhani News

दिल्ली : पहले पीछा करके छेड़ा, फिर स्कूटी को धक्का देकर गिराया… आधी रात को 21 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ?
दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 11 सितंबर की आधी रात को एक 21 वर्षीय छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात मनचलों ने छात्रा का पीछा किया, उस पर गंदे कमेंट्स किए और फिर उसकी स्कूटी में अपनी बाइक से टक्कर मारकर धक्का दे दिया. इस हादसे में छात्रा सड़क पर करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ओखला स्थित एक प्रतिष्ठित डिजाइन संस्थान में चतुर्थ वर्ष की छात्रा है. 11 सितंबर की आधी रात करीब 12 बजे वो अपनी स्कूटी से कालकाजी स्थित अपने किराए के मकान पर लौट रही थी. शिकायत के मुताबिक, पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के करीब बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. जब छात्रा ने अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, तो मनचलों ने समानांतर आकर उसके साथ अश्लील छीटाकंशी की और अचानक स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर जा गिरी.

हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे दो अन्य स्कूटी सवार युवकों ने मानवता दिखाते हुए पीड़िता को संभाला और उसे पास के मैक्स अस्पताल (साकेत) पहुंचाया. घटना के बाद पीड़िता इलाज के लिए कानपुर स्थित अपने रिश्तेदारों के पास चली गई है, जहां डॉक्टरों ने पैर में गंभीर फ्रैक्चर/चोट के कारण उसे दो महीने तक पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है.

मुंबई से महाकालेश्वर दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में मुंबई से दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु से कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का उज्जैन: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कल रात 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाना महाकाल में लिखित शिकायत देकर मंदिर में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड पर हाथापाई, धक्का-मुक्की और जबरन मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी अनुसार पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दिए आवेदन में कहा है कि वे 5 फरवरी को अपने तीन दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के दौरान जब वह मंदिर के गणेश मंडपम में मौजूद थी, तभी एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आगे बढ़ने को कहा। इसी दौरान दूसरी महिला सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ हाथापाई करते हुए धक्का दिया। महिला श्रद्धालु का आरोप है कि जब उसने हाथ न लगाने की बात कही तो 2 से 3 अन्य महिला सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गईं।

गला पकड़कर धक्का देने, जबरन खींचकर बाहर निकालने के आरोप
शिकायत में कहा गया है कि गार्डों ने कथित रूप से उनकी हंसी उड़ाई गई और फिर एक गार्ड ने उसका गला पकड़कर धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, वह जमीन पर गिर गई, इसके बाद 3–4 महिला सिक्योरिटी गार्ड ने जबरन हाथ-पैर पकड़कर उसे मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया।

पुरुष गार्ड पर भी अभद्रता के आरोप
महिला ने पुरुष गार्ड पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार पीड़िता, जो कि ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नर्स के पद पर कार्यरत है, ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से मंदिर परिसर के CCTV फुटेज की जांच कर दोषी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर प्रशासन ने दी सफाई, महिला पर ही मारपीट के आरोप
वहीं दूसरी और घटना को लेकर जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो, मंदिर प्रशासन ने मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी वीडियो में बताया गया है कि, महिला श्रद्धालु द्वारा ही सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की गई। उन्हें नोंचा गया है। मंदिर समिति ने महिला श्रद्धालु पर प्रकरण दर्ज करने के लिए थाना महाकाल पुलिस को आवेदन दिया है।

मुंबई : गन प्वाइंट पर किया गया प्रताड़ित; 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई; नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक फार्मा कंपनी के दफ्तर में उन्हें गन प्वाइंट पर धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नामी फार्मास्यूटिकल कंपनी के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उन्हें मीटिंग के बहाने ऑफिस बुलाया गया था। वहां पहुंचते ही माहौल बदला-बदला लगा, लेकिन महिला समझ पाती उससे पहले ही उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। आरोप है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने उन्हें डराया-धमकाया और गन प्वाइंट पर रखते हुए उनकी मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें कीं। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें अपमानित किया, धमकाया और उनकी अश्लील वीडियो और फोटो लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

पीड़िता ने यह भी कहा कि इस पूरी घटना के दौरान उन्हें गंदी भाषा में अपमानित किया गया और धमकी दी गई कि अगर उन्होंने किसी से इस बारे में बात की, तो रिकॉर्डिंग को वायरल कर दिया जाएगा। इस डर के माहौल के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला का बयान दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एमडी जॉय जॉन पास्कल पोस्ट, दिनेश जैन, एल. बी. यादव, मनीष सिन्हा, जयेश कांग्रेसर और एक अन्य आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने तकनीकी सबूत जुटाने, ऑफिस की जांच करने और सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि करने के लिए टीम तैनात कर दी है।

मुंबई : टूरिस्ट को केरल के मुन्नार में टैक्सी ड्राइवरों ने परेशान किया; जानवी को पुलिस या केरल टूरिज्म डिपार्टमेंट से कोई मदद नहीं मिली
मुंबई :  मुंबई की एक टूरिस्ट को केरल के मुन्नार में टैक्सी ड्राइवरों ने परेशान किया, जिससे उसे ट्रिप बीच में ही छोड़कर सुरक्षित जगह पर लौटना पड़ा। जानवी नाम की महिला को कथित तौर पर ऑनलाइन टैक्सी इस्तेमाल करने से रोक दिया गया और कोर्ट ऑर्डर का हवाला देकर लोकल टैक्सी लेने के लिए मजबूर किया गया।  मुंबई की असिस्टेंट प्रोफेसर जानवी को कथित तौर पर पुलिस या केरल टूरिज्म डिपार्टमेंट से कोई मदद नहीं मिली। जब उसने ऑनलाइन अपनी आपबीती बताई, तभी केस दर्ज किया गया।

दोबारा केरल नहीं आऊंगी'
इंटरनेट पर शेयर किए गए तीन मिनट के वीडियो में, जानवी ने सबूतों के साथ घटना की डिटेल में बताया। वीडियो की शुरुआत में जानवी केरल की सुंदरता की तारीफ करती हैं लेकिन यह भी कहती हैं कि वह शायद दोबारा वहां न जाएं।
महिला प्रोफेसर ने कहा, "उनकी ट्रिप की शुरुआत कोच्चि और एलेप्पी से हुई, वहां के लोग बहुत अच्छे, बहुत दयालु और स्वागत करने वाले हैं। इसके बाद मैंने मुन्नार जाने का फैसला किया। इस फैसले ने इस ट्रिप को हमेशा याद रखने के मेरे तरीके को बदल दिया।"

क्या है मामला?
जब वह मुन्नार के लिए निकल रही थीं तो होस्ट ने उसे यूं ही बताया था कि मुन्नार में ऑनलाइन कैब (ओला या ऊबर) पिकअप की अनुमति नहीं है। जबकि जानवी ने इसे पहले ही बुक कर लिया था। इसके पीछे की वजह जाननी चाही तो बताया गया कि ऐसा टैक्सी यूनियन की वजह से है। महिला ने कहा, "होस्ट ने हमें असल में चेतावनी दी थी कि अगर हम फिर जाना चाहते हैं तो हमें ड्राइवर को किसी दूसरी जगह पर बुलाना होगा और फिर उससे वहीं मिलना होगा। साथ ही यह भी पक्का करना होगा कि हम लोगों को कोई नोटिस न करे। पहुंचने के बाद जैसे ही हमने कैब में अपने बैग रखने शुरू किए, वैसे ही पांच से लोग आ गए।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वो लोग हमारा पीछा कर रहे थे। उन्होंने हमारे कैब ड्राइवर को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि वह हम लोगों को नहीं ले जा सकता। हमें उनकी भाषा समझ नहीं आ रही थी लेकिन उनके गुस्से को महसूस कर लिया था और बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे थे।"

इसके बाद जानवी ने पुलिस को फोन किया लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। कहा जाता है, "उनकी यूनियन के लोगों से बात हो गई थी।" पुलिस ने उनसे कहा कि बुक की गई राइड की जगह वो लोग लोकल टैक्सी बुक करें। इसके बाद जानवी ने केरल टूरिज्म डिपार्टमेंट में फोन किया तो वहां से इसी तरह की बात की गई। महिला प्रोफेसर ने कहा, "हर कोई हमसे एक ही बात कह रहा था कि तुम्हें इजाजत नहीं है। तुमको यह तय करने की इजाजत नहीं है कि तुम किसके साथ यात्रा करोगी। तुम्हें सुरक्षित महसूस करने की इजाजत नहीं है। तुम्हें अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।"
बाद में, जब जानवी ने ऐसे किसी कोर्ट ऑर्डर के बारे में चेक किया, तो उन्हें पता चला कि केरल हाई कोर्ट ने ऑनलाइन टैक्सियों के पक्ष में फैसला सुनाया था क्योंकि "यह कस्टमर का कॉन्स्टिट्यूशनल अधिकार है कि वह तय करे कि वह किसके साथ ट्रैवल करना चाहता है।"

वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, "मुझे केरल बहुत पसंद आया। मुझे बहुत पसंद आया कि यह कितना खूबसूरत है। मुझे बहुत पसंद आया कि केरल के लोग कितने कमाल के हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी जगह वापस आ पाऊंगी जहां मुझे सुरक्षित महसूस करने की इजाजत नहीं है।"