Smart - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत
मुंबई: एसटी महामंडल ने बसों में छूट के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने का फैसला 1 सितंबर तक बढ़ा दिया है। यह फैसला वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी के लिए गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी है।

मंत्री सरनाईक के अनुसार यह फैसला कई बुजुर्गो और महिलाओं को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है, क्योंकि उन्हें अभी तक एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड नहीं मिला है। राज्य सरकार की ओर से अमृत सीनियर सिटिजन्स को मुफ्त यात्रा, सीनियर सिटिजन और महिलाओं को यात्रा किराए पर 50% की छूट दी जाती है। इन रियायतों को ज्यादा आसान, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-बेस्ड तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 1 अगस्त से एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने का फैसला किया गया था। हालांकि राज्य में कई पात्र यात्रियों ने स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण किया है।

हालांकि कुछ बुजुर्गों और महिलाओं को अभी तक कार्ड नहीं मिले हैं। मंत्री सरनाईक के अनुसार पात्र यात्रियों को सरकारी छूट से वंचित नहीं किया जा सकता, क्योंकि कार्ड उपलब्ध नहीं हैं। किसी भी पात्र वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्री को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड को जरूरी बनाने की अवधि 1 सितंबर तक बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है।

मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक अनोखे फल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो आधी रात को कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे की फलों की दुकानों को निशाना बनाकर महंगे फल चुराता और उन्हें 30 किलोमीटर दूर मीरा रोड ले जाकर अपनी दुकान पर बेचता था। आरोपी की पहचान रवि चौरसिया (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चौरसिया कई महीनों से यह सिलसिला चला रहा था। वह रात के अंधेरे में ऑटो-रिक्शा से रेकी करता, बंद पड़ी फलों की दुकानों या हाथगाड़ियों को तोड़कर सबसे महंगे फल थोक मात्रा में उठाता और भाग जाता था।

स्थानीय फल विक्रेताओं की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एक शिकायतकर्ता रामनगर (33 वर्ष), कांदिवली पूर्व का फल विक्रेता, ने बताया कि 31 मार्च 2026 की रात को अशोकनगर में एक आभूषण दुकान के बाहर खड़ी उसकी हाथगाड़ी से लगभग 12,000 रुपये का पूरा स्टॉक चोरी हो गया। इसी इलाके में कुछ महीने पहले भी 72,000 रुपये के फल चोरी हुए थे।

पुलिस ने सड़क के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के ऑटो-रिक्शा नंबर के आधार पर जांच की। एपीआई योगेश राउत के नेतृत्व वाली टीम ने ऑटो को ट्रैक करके रवि चौरसिया तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि रवि चौरसिया पहले ऑटो-रिक्शा चालक था। बाद में उसने मीरा रोड इलाके में एक चाइनीज फूड स्टॉल शुरू किया, जहां से उसे चोरी के फलों का संपर्क मिला। चोरी से मिलने वाले मुनाफे ने उसे और उत्साहित किया, जिसके बाद उसने खुद चोरी शुरू कर दी।

मुंबई 3.0 : रायगढ़ पेन स्मार्ट सिटी के लिए फडणवीस ने पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए
मुंबई : महत्वाकांक्षी मिशन में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने रायगढ़ पेन स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए दावोस में पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जिनमें से चार सिंगापुर की कंपनियों के साथ हैं। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान फडणवीस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पांच विदेशी कंपनियों के साथ हुए इन समझौता ज्ञापनों के कारण यहां स्मार्ट सिटी परियोजना शुरू की गई है और यह अपनी तरह की अनूठी परियोजना होगी जो नवी मुंबई हवाई अड्डे से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार पहली बार किसी निजी पार्टी के साथ संयुक्त उद्यम में प्रवेश कर रही है जिसके तहत जमीन निजी पार्टी द्वारा खरीदी जाती है और सरकार मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से भूमि का विकास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में यह सबसे बेहतरीन व्यापारिक जिला होगा और सभी अग्रणी व्यवसाय यहीं स्थित होंगे। जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) भी यहीं स्थित होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके नाम जल्द साझा किए जाएंगे। फडणवीस ने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वैश्विक समुदाय और निवेशकों के बड़े-बड़े दिग्गजों ने यहां रुचि दिखाई है। उन्होंने हमारे साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो तीसरे मुंबई की शुरुआत करेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई का एक प्रमुख व्यापारिक जिला) से भी बड़ा होगा। अभी यह लगभग 300 एकड़ में फैला है, लेकिन हम इसे 1,000 एकड़ तक विस्तारित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि मुंबई भारत की ‘फिनटेक’ (वित्तीय प्रौद्योगिकी) राजधानी है और पूरा ‘फिनटेक’ पारिस्थितिकी तंत्र वहीं होगा।

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने की यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट IP-बेस्ड स्पीकर्स लगाने की पहल
मुंबई : मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें हर दिन लाखों यात्रियों को सफर कराती हैं। भीड़भाड़ और ट्रेनों की आवाज के बीच अक्सर प्लेटफॉर्म पर होने वाली घोषणाएं यात्रियों तक साफ नहीं पहुंच पातीं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पश्चिम रेलवे  ने अब स्मार्ट IP-बेस्ड स्पीकर्स लगाने की पहल की है। खास बात यह है कि ये स्पीकर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद शोर और भीड़ के हिसाब से अपने आप वॉल्यूम एडजस्ट कर लेंगे।

पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर पुराने स्पीकर्स की जगह स्मार्ट सिस्टम

अभी तक रेलवे स्टेशनों पर लगे पुराने हॉर्न और बॉक्स टाइप स्पीकर्स से घोषणाएं साफ सुनाई नहीं देती थीं। कई बार ट्रेन का हॉर्न या प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का शोर इतना ज्यादा होता था कि आवाज दब जाती थी। लेकिन अब अमृत भारत स्टेशन योजना  के तहत इन स्पीकर्स को बदलकर स्मार्ट सिस्टम लगाया जा रहा है।

कैसे काम करेंगे स्मार्ट स्पीकर्स?

वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक, IRTS के अनुसार, इन नए स्पीकर्स में नॉइज सेंसिंग माइक्रोफोन लगे होंगे। ये माइक्रोफोन लगातार आसपास के साउंड लेवल को मापते रहेंगे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचेगी और शोर बढ़ेगा, घोषणा का वॉल्यूम अपने आप तेज हो जाएगा। रात में या जब भीड़ कम होगी, तो यह स्पीकर्स अपनी आवाज धीमी कर देंगे, ताकि यात्रियों को बिना अतिरिक्त शोर के जानकारी मिल सके। इस पूरी व्यवस्था को सेंट्रल कंट्रोल रूम से रियल टाइम में मॉनिटर और मैनेज किया जाएगा।

किन स्टेशनों पर हो रही है शुरुआत?

शुरुआत में यह सिस्टम मुंबई के सात प्रमुख स्टेशनों पर लगाया जा रहा है। इनमें शामिल हैं – मरीन लाइन्स, चर्नी रोड, ग्रांट रोड, लोअर परेल, प्रभादेवी, जोगेश्वरी, मालाड। इन सभी जगहों पर नेटवर्क-बेस्ड IP स्पीकर्स को ईथरनेट कनेक्शन से जोड़ा जाएगा, ताकि घोषणाओं में किसी तरह की गड़बड़ी को तुरंत सुधारा जा सके।

यात्रियों के लिए बड़ी राहत, भविष्य की स्मार्ट रेलवे की ओर कदम

यात्रियों का कहना है कि यह बदलाव बेहद जरूरी था। अभी तक भीड़ के कारण कई बार घोषणाएं सुनाई नहीं देती थीं, जिससे खासकर बुजुर्ग और नए यात्रियों को परेशानी होती थी। अब स्मार्ट स्पीकर्स इस समस्या का स्थायी समाधान साबित होंगे। यह तकनीक यात्रियों तक साफ और समय पर सूचना पहुंचाने में बड़ी मदद करेगी। यदि यह प्रयोग सफल साबित होता है, तो इसे धीरे-धीरे मुंबई के अन्य स्टेशनों और फिर देश के बाकी हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। कुल मिलाकर, स्मार्ट स्पीकर्स की यह तकनीक मुंबई लोकल के सफर को और आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बनाने जा रही है। अब यात्रियों को भीड़-भाड़ और ट्रेनों के शोर के बीच भी घोषणाएं साफ सुनाई देंगी। यह पहल भारतीय रेलवे के स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।