IIT - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. अब जेईई मेन स्कोर से एडमिशन का दायरा बढ़ गया है. अब ऐसे कैंडिडेट्स जेईई मेन स्कोर से डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के साथ मिलकर 4 साल का ये अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू किया है. ये अपने तरह का पहला कोर्स है, जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है.

आइए, डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. जानेंगे कि इस कोर्स में क्या खास है? साथ ही इस कोर्स के एडमिशन प्रोसेस और फीस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आईआईएम और आईआईटी ने तैयार किया कोर्स
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी आईआईएम मुंबई के डायरेक्टर प्रोफेसर मनोज तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि आईआईएम मुंबई इस कोर्स को संचालित करेगा, जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से तैयार किया गया है, जो इस सेशन से संचालित किया जाएगा.

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन स्कोर और इंटरव्यू से एडमिशन
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन  मेन स्काेर के आधार पर दिया जाएगा. एडमिशन के लिए जेईई मेन स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शार्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद उनका एक इंटरव्यू होगा. इसके बाद एडमिशन के लिए फाइनल मेरिट बनेगी.

कोर्स में क्या सीखाया जाएगा
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स को टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है. इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स के बारे में जानेंगे का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कोर्स में मैनेजमेंट के मुख्य स्तंभों: ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग के बारे में भी पढ़ाया जाएगा.

70 सीटें, फीस डिटेल्स और 100 फीसदी प्लेसमेंट
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के लिए 70 सीटें निर्धारित हैं. तो वहीं ये कोर्स डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा, जिसे इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स के लिए निर्धारित फीस की बात करें तो इस डिग्री प्रोग्राम की सालाना फीस 6-7 लाख रुपये होगी. तो वहीं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी भी संस्थान की तरफ से दी जा रही है.

मुंबई में IIT के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल की नौवीं मंजिल से लगाई छलांग, जोधपुर का रहने वाला था
मुंबई : मुंबई के आईआईटी पवई परिसर से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इस घटना से छात्रों में शोक की लहर है. मृतक छात्र की पहचान नमन अग्रवाल के रूप में हुई है. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पवई में सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था. जानकारी के अनुसार, नमन ने हॉस्टल की नौवीं मंज़िल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का पता चलते ही संस्थान प्रशासन और अन्य छात्र तुरंत हरकत में आए. इस हादसे ने पूरे कैंपस को स्तब्ध कर दिया है. सहपाठी और जानने वाले छात्र इस घटना से गहरे सदमे में हैं.

जोधपुर का रहने वाला था
बताया गया है कि नमन मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला था. वह पढ़ाई में अच्छा छात्र माना जाता था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके.

पुलिस ने हॉस्टल का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज कर ली है. हॉस्टल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर की जाएगी.

आईआईटी प्रबंधन की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, छात्र परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सकती है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सभी को रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे इस दुखद घटना की असली वजह स्पष्ट हो सके. विशेषज्ञों के मुताबिक, परिवार, मित्रों और शिक्षण संस्थानों के लिए यह जरूरी है कि वे युवाओं की भावनात्मक स्थिति को समझें और जरूरत पड़ने पर उन्हें सहारा दें.

मुंबई : आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे - फडणवीस
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थिति आईआईटी के नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे। देश और दुनिया के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल इस केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान का नाम में अभी भी मुंबई की जगह पर बॉम्बे ही इस्तेमाल हो रहा है। बॉम्बे द्विभाषीय राज्य (महाराष्ट्र और गुजरात) की राजधानी थी। बॉम्बे स्टेट से अलग होकर ही दोनों राज्य बने हैं।

नेहरू ने रखी थी आधारिशला
आईआईटी बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी। इसकी आधारशिला 10 मार्च, 1958 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। 1961 में संसद ने इसे 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' का दर्जा दिया गया था। फडणवीस ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया है जब महाराष्ट्र मेंअब मुंबई स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। आईआईटी बॉम्बे ने बीते सालों में अपनी बड़ी प्रतिष्ठा बनाई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई काे पहले बॉम्बे के नाम से ही जाना जाता था। 4 मार्च, 1995 को इसका नाम आधिकारिक तौर पर बॉम्बे से मुंबई किया गया था। जब महाराष्ट्र सरकार ने यह नाम परिवर्तन किया। यह नाम शहर की मूल निवासी देवी मुंबादेवी के सम्मान में रखा गया था।

बाम्बे शब्द कहां से आया?
ऐतिहासिक संदर्भ में 'बॉम्बे' नाम पुर्तगाली शब्द 'बॉम्बैम' या 'बोम बैम' का अंग्रेजीकृत रूप था, जिसका अर्थ अच्छा बंदरगाह होता है। जब बॉम्बे का नाम मुंबई किया गया था तो मुंबईया का एक तरह से फिर से स्थापित करना माना जाता है, जो कि मुंबई के स्थानीय और गुजराती लोगों के बीच सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा था। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इस बॉलीवुड की वजह से सपनों का शहर कहा जाता है। मुंबई नाम मुंबा देवी से लिया गया है। वे यहां के मूल कोली मछली पकड़ने वाले समुदाय द्वारा पूजी जाने वाली एक स्थानीय हिंदू देवी हैं। इस नाम में मराठी शब्द 'आई' भी जुड़ा है, जिसका अर्थ मां होता है।

मुंबई : राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की घोषणा; टॉप -10 में सिर्फ आईआईटी बॉम्बे को स्थान मिला
मुंबई : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की घोषणा की है। इसमें आईआईटी बॉम्बे का जलवा रहा। ओवरऑल कैटेगरी में टॉप -10 में सिर्फ आईआईटी बॉम्बे को स्थान मिला है। वहीं, यूनिवर्सिटी कैटेगरी में टॉप-10 में महाराष्ट्र की कोई यूनिवर्सिटी शामिल नहीं है। कॉलेज कैटेगरी में भी महाराष्ट्र को मायूसी ही हाथ लगी है। टॉप-50 में महाराष्ट्र का कोई कॉलेज नहीं है।

आईआईएम मुंबई ने बरकरार रखा स्थान
रिसर्च इंस्टीट्यूट कैटेगरी में टॉप-10 में आईआईटी बॉम्बे और होमी भाभा नैशनल इंस्टीट्यूट को स्थान मिला है। इसमें आईआईटी बॉम्बे चौथे और होमी भाभा 7वें स्थान पर है। इंजीनियरिंग कॉलेज की कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे को तीसरा स्थान मिला है। मैनेजमेंट कैटेगरी में टॉप-10 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई को स्थान मिला है। आईआईएम मुंबई ने लगातार दूसरे साल छठा स्थान बरकरार रखा है। स्किल यूनिवर्सिटी में सिम्बॉयसिस स्किल्स एंड प्रोगेशनल्स यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है।

आईआईटी बॉम्बे को इनोवेशन में दूसरा स्थान
IITB को इनोवेशन में दूसरा स्थान आईआईटी बॉम्बे को ओवरऑल कैटेगरी में तीसरा, इंजीनियरिंग में तीसरा, मैनेजमेंट में 14वां, रिसर्च में चौथा और इनोवेशन कैटेगरी में दूसरा स्थान मिला है। संस्थान ने ओवरऑल श्रेणी में 81.62, इंजीनियरिंग में 83.65, मैनेजमेंट में 65.82 और रिसर्च कैटेगरी में 77.80 अंक हासिल किए हैं। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे ने कहा, हमें खुशी है कि हमने एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा है। मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम मुंबई ने मजबूत पकड़ बनाई है।

इस श्रेणी में उसे 77.58 अंक मिले हैं। यह सफलता इसके वैश्विक स्तर की मैनेजमेंट शिक्षा, प्रभावशाली शोध कार्य और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन का परिणाम है। आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रो. मनोज तिवारी ने कहा, यह उपलब्धि हमारी फैकल्टी, छात्रों, पूर्व छात्रों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग तक सीमित नहीं, बल्कि जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना और भारत की विकास यात्रा में योगदान देना है।