6 months - Rokthok Lekhani

विरार : पिछले 6 महीने में मीरा-भायंदर, वसई-विरार में 54 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त... 219 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार
विरार : मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने पिछले 6 महीनों में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए एक व्यापक अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 803 मामले दर्ज करते हुए लगभग 54 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। इस दौरान मादक पदार्थों के सेवन और बिक्री के मामलों में 219 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्तालय की स्थापना के बाद से, विशेष रूप से मीरा-भायंदर और वसई-विरार शहरों में, नशा विरोधी अभियान तेज कर दिए गए हैं। ये अभियान केंद्रीय अपराध शाखा, मादक द्रव्य निरोधक दस्ते और विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से चलाए जा रहे हैं।

जांच के दौरान यह सामने आया है कि कई नाइजीरियाई नागरिक, जो वसई, विरार और मीरा रोड क्षेत्रों में, खासकर नालासोपारा में बड़ी संख्या में रहते हैं, मादक पदार्थों की तस्करी के मुख्य आरोपी हैं। नालासोपारा में हाल ही में हुई एक बड़ी कार्रवाई में पकड़े गए तीनों आरोपी नाइजीरियाई नागरिक थे। पुलिस ने मकान मालिकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे उन विदेशी नागरिकों की जानकारी पुलिस थाने में दें जो किराये पर रह रहे हैं। इसके बावजूद, कई विदेशी नागरिक बिना उचित परमिट के शहर में रह रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

अभियान के दौरान 54 करोड़ 98 लाख 210 रुपये मूल्य का बड़ा मादक पदार्थ स्टॉक जब्त किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अन्य जिलों और राज्यों में भी छापेमारी कर कई फैक्टरियों को ध्वस्त किया है जो इन नशीले पदार्थों का उत्पादन कर रही थीं। पकड़े गए जखीरे में एमडी, चरस, कोकीन पाउडर जैसी महंगी ड्रग्स शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, 704 ड्रग्स का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 55 को गिरफ्तार किया गया है। विक्रेताओं पर की गई 803 छापों के बाद 219 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र में 6 महीने में 430 किसानों ने की आत्महत्या !
मुंबई: महाराष्ट्र में किसानों की मौत के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल के पहले छह महीने में कुल 430 किसानों ने आत्महत्या की है। इनमें सबसे अधिक 101 मौतें बीड जिले में हुई हैं। बीड राज्य के कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे का गृह क्षेत्र है।

मराठवाड़ा क्षेत्र अक्सर सूखा से प्रभावित रहता है। किसानों की मौत के इन आंकड़ों को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। बता दें कि फिलहाल महाराष्ट्र के कई जिलों में भीषण बारिश हो रही है। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने सोमवार को इन आंकड़ों के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र में 2024 के पहले छह महीने में कुल 430 किसानों ने आत्महत्या की है। अधिकारी ने कहा, "जून में बीड में 30 किसानों ने आत्महत्या की। बीड में आत्महत्या के 101 मामलों में से 46 मामले एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि के पात्र थे, पांच मामले अयोग्य घोषित किए गए और 50 मामलों में विचार किया जा रहा है।’

मराठवाड़ा क्षेत्र अक्सर सूखा से प्रभावित रहता है। जिस कारण से किसानों की फसल का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता है। खेती में नुकसान के कारण किसान कर्ज के बोझ में दब जाते हैं।

अधिकारी ने बताया कि कुल 430 में से 256 मामले अनुग्रह राशि के पात्र थे, जिनमें से 169 मामलों में सहायता दी गई। 20 को खारिज कर दिया गया और 154 मामलों में जांच जारी है। संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार बीड में 101 किसानों ने आत्महत्या की जबकि छत्रपति संभाजीनगर में 64, जालना में 40, परभणी में 31, हिंगोली में 17, नांदेड़ में 68, लातूर में 33 और धाराशिव में 76 किसानों ने अत्महत्या की।

1000 करोड़ के घोटाले में 6 महीने बाद दंपत्ति गिरफ्तार
मुंबई: घोटालेबाज दंपत्ति ब्लिस कंसल्टेंट्स के निदेशक अशेष मेहता और शिवांगी लाड मेहता को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर 6000 से ज्यादा निवेशकों से 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े पिछले छह महीने से लगातार इस घोटाले को आगे बढ़ा रहे हैं.

पूर्व विधायक हेगड़े मामला दर्ज कराने वाले पहले शिकायतकर्ता थे और बाद में यही मामला आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। हेगड़े के बाद इस मामले में 151 शिकायतकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. इस मामले में शिकायतकर्ताओं को विदेशों से यौन हिंसा और जान से मारने की धमकी वाले फोन आ रहे हैं. अशेष मेहता से यह वचन देने को कहा गया है कि वह निवेशकों का पैसा चरणों में चुकाएंगे।

आरोपी मेहता और उनकी पत्नी पर एमपीआईडी ​​अधिनियम और अन्य आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। अशेष मेहता और शिवांगी लाड मेहता को देश से भागने से रोकने के लिए ब्लिस कंपनी के फंड को फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है. इस मामले में 180 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल का भी खुलासा हुआ है. इसके अलावा 165 करोड़ रुपये के फंड और संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं.

वरुण-कृति की फिल्म भेड़िया 6 महीने बाद ओटीटी पर हो रही है रिलीज... नोट कीजिए ये डेट
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6  महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। डायरेक्टर अमर कौशिक की ये फिल्म साल 2022 की 10वीं सबसे बड़ी ग्रॉसर फिल्म बनी थी। फैंस को भेड़िया के ओटीटी पर रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, वो काफी समय से आस लगाए बैठे थे। रुण-कृति के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब भेड़िया के ओटीटी रिलीज की डेट सामने आ गई है।  भेड़िया, 26 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ हुई डील के बाद हिंदी फिल्मों के लिए सिनेमा के बाद ओटीटी पर रिलीज होने का विंडो कम से कम 8 हफ्ते यानी दो महीने का रखा गया है।

लेकिन भेड़िया रिलीज के 6 महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं आई तो फैंस को चिंता हुई। अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हालांकि सिर्फ भेड़िया नहीं बल्कि विक्रम वेधा भी इसके प्रीमियर के लगभग 6 महीने बाद एक ही मंच पर रिलीज हो रही है। जियो सिनेमा ने आक्रामक रूप से खुद को भारत की प्रमुख स्ट्रीमिंग दिग्गज के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने ही, प्रेस इवेंट में जियो स्टूडियो ने 100 प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जो अगले कुछ सालों में उनके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगे।

फिलहाल तो विक्रम वेधा और भेड़िया नंबर लगाए हुए है इसके आलावा लाइन में ब्लडी डैडी भी है। पिछले महीने एक प्रेस इवेंट में, भेड़िया 2 की आधिकारिक घोषणा भी की गई थी। यह फिल्म 2025 में सिल्वर स्क्रीन पर आएगी और फिर थिएटर में रिलीज होने के कुछ महीनों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी। भेड़िया 2 वहीं से शुरू रहेगी जहां स्त्री 2 खत्म होती है। जिन्हें नहीं पता उनके लिए बता दें कि भेड़िया, रूही और स्त्री मेडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं।