balcony - Rokthok Lekhani News

मुंब्रा : दर्दनाक हादसा: बालकनी का स्लैब गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत
मुंब्रा : मुंब्रा इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में हुए दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना दरगाह गली, अमृत नगर इलाके में जनता बेकरी के पास हुई, जहां इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से पांच लोगों की हालत सामान्य बताई गई है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय अस्मा कादर शेख को तत्काल इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरी इमारत को खाली करा दिया है। इमारत में रहने वाले करीब 70 से 80 लोगों को अस्थायी रूप से ठाणे नगर निगम के एक स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इमारत की मजबूती और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बालकनी का हिस्सा कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मुंब्रा क्षेत्र में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुरानी और जर्जर इमारतों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी असुरक्षित इमारत की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

ठाणे: दो मंजिला चॉल की बालकनी गिर गई, जिसमें 30 निवासी फंस गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया
ठाणे : ठाणे जिले में एक दो मंजिला चॉल की बालकनी गिर गई, जिसमें 30 निवासी फंस गए, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना के बारे में ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दिवा इलाके में सावलाराम स्मृति चॉल में शनिवार रात 11.36 बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद, आपदा प्रकोष्ठ की टीम, पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे।

अधिकारी ने बताया कि चॉल में 50 से 55 लोग रह रहे थे, जिसमें 21 फ्लैट हैं। उन्होंने कहा, "गैलरी (बालकनी) गिरने के कारण कुछ फ्लैटों में कुल 30 निवासी फंस गए थे। हमारे दमकल कर्मियों ने बिना किसी नुकसान के सभी को सुरक्षित बचा लिया।" नगर निगम अधिकारियों ने अब इस इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया है। तड़वी ने कहा, "चूंकि चॉल खतरनाक स्थिति में है, इसलिए हमने सभी फ्लैट खाली करा दिए हैं।"

अंधेरी स्थित वर्सोवा यारी रोड पर इमारत का छज्जा गिरा 5 जख्मी
मुंबई : अंधेरी स्थित वर्सोवा यारी रोड पर इमारत की दूसरी मंजिल के दीवाल का हिस्सा गिर जाने से 5 लोग मलवे में दब गए थे। सभी घायलों को मनपा के कूपर अस्पताल और प्राइवेट अंजुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की हालत स्थिर होने की जानकारी अस्पताल के आर एम ओ ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सिल्वर स्ट्रीक अपार्टमेंट नामक सात मंजिला इमारत   जो कि यारी रोड पर है। इस बिल्डिंग के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है।निर्माण कार्य से होने वाली कम्पन के कारण इमारत का छज्जा गिर गया।इस दुर्घटना में 5 लोग जख्मी हो गए। ईमारत का छज्जा गिरने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

दमकल जवानों के आने के पहले इमारत के गिरे  छज्जे के मलवे में दबे लोगो को स्थानीय लोगो ने ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराए। मनपा के आपातकालीन कक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायलों में नंदिनी सरवादे 16, दिवांजली आरोले 16, और सोफिया खान को मनपा के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबकि सौकत अंसारी 23 और अमन शाहू 16 को ईलाज के लिए सोफिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायलों को स्थानीय लोगो ने  दमकल विभाग की गाड़ी आने के पहले ही  अस्पताल में भर्ती करा दिए थे। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की हालत  स्थिर होने की जानकारी कूपर और अंजुमन अस्पताल के आरएमओ ने दी। छज्जे के लटके हुए हिस्से को जेसीबी की सहायता से निकालने का काम किया जा रहा है। जमीन पर गिरे मलवे को भी मनपा के पश्चिम द्वारा हटाने का काम किया गया।