Sultan - Rokthok Lekhani

मुंबई : सायन और नायर अस्पताल के पास फ़ोन चोरी के आरोप में पश्चिम बंगाल से 'टीपू सुल्तान' गिरफ़्तार
मुंबई :  शहर भर में महंगे मोबाइल चोरी की घटनाओं की एक कड़ी में मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टीपू सुल्तान नाम के एक कुख्यात फोन चोर को हिरासत में लिया है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन को निशाना बनाने वाले एक सुनियोजित अंतर-राज्यीय गिरोह का हिस्सा है। यह गिरफ्तारी एक 'ब्लाइंड इन्वेस्टिगेशन' (बिना किसी सुराग के शुरू की गई जांच) के बाद हुई है। इस जांच की शुरुआत तब हुई जब 27 फरवरी को सायन अस्पताल के बाहर एक 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा ने अपने आईफोन 16 के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। चूंकि मौके पर कोई चश्मदीद गवाह नहीं था और न ही आरोपी का कोई हुलिया उपलब्ध था, इसलिए शुरुआत में यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। कुछ ही दिन पहले, अग्रिपाड़ा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नायर अस्पताल के एक डॉक्टर ने भी इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। इन दोनों शिकायतों में एक जैसा पैटर्न नज़र आने पर पुलिस ने एक समन्वित जांच शुरू की।

**जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी** मुंबई पुलिस के 'ज़ोन 4' ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने सीधे सबूतों पर निर्भर रहने के बजाय, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और संदिग्धों की आवाजाही पर नज़र रखने पर ज़्यादा ज़ोर दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया, जिसका सुराग अंधेरी स्थित एक लॉज तक पहुंचा। आरोपी शहर से फरार होने से पहले कुछ समय के लिए इसी लॉज में रुका था। जांच का यह सिलसिला मुंबई से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंचा और आखिरकार पश्चिम बंगाल में जाकर रुका। वहां कई हफ़्तों तक तकनीकी निगरानी और ज़मीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने के बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने में कामयाब रही। आखिरकार, पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पता मालदा ज़िले के 'कालियाचक' इलाके में लगाया। बताया जाता है कि यह इलाका चोरी के मोबाइल फोन के अवैध व्यापार के लिए कुख्यात है और भारत-बांग्लादेश सीमा के बेहद करीब स्थित है।

लगातार बारिश और खराब बुनियादी ढांचे जैसी मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद, पुलिस टीम ने एक ज़ोरदार तलाशी अभियान चलाकर 34 वर्षीय सुल्तान को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सुल्तान की भूमिका बेहद अहम थी; वह बड़ी ही चालाकी से, पीड़ितों को भनक लगे बिना ही उनकी जेब या बैग से फोन निकाल लेता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह कोई एक अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। यह एक सुनियोजित नेटवर्क है, जिसमें 'हैंडलर' (गिरोह को निर्देश देने वाले), 'रेकी टीम' (जांच-पड़ताल करने वाली टीम) और ज़मीनी स्तर पर चोरी को अंजाम देने वाले लोग शामिल हैं।" सुल्तान का भाई, जिसकी पहचान सलमान शेख के रूप में हुई है, इस गिरोह का 'हैंडलर' माना जा रहा है और वह अभी भी फरार है।

मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
मुंबई: महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान विवाद पर जहां राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं अब इस मामले ने मुंबई से सटे मीरा भाईंदर में एंट्री ले ली है। ऐसे में यह मामला मालेगांव से शुरू होकर मीरा भाईंदर नगर निगम में आ गया है। दरअसल राज्य में साढ़े तीन साल के अंतराल के बाद नगरमहापालिकाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों की वापसी हुई है। मीरा भाईंदर नगर निगम की पहली आम सभा से पहले सुल्तान चौक नाम बदलने का प्रस्ताव सामने आया है। इस मुद्दे पर आम सभा में टकराव तय माना जा रहा है। मीरा भाईंदर की पहली आम सभा बुधवार यानी 18 फरवरी को होगी। महराष्ट्र में टीपू सुल्तान पर मचे घमासान के बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी का कहना है कि औरंगजेब और अफजल खान की तरह मैसूर के टीपू सुल्तान को फिर से कब्र से बाहर निकाला जा रहा है, लेकिन मीरा भाईंदर में सामने आए प्रस्ताव पर नए सिरे राजनीति तूल पकड़ सकती है।

मीरा रोड के पूर्व में है चौक
मीरा भाईंदर में सत्ताधारी भाजपा ने एक साथ कई ऐसे प्रस्ताव पेश कर दिए हैं। जिसने राजनीति को गरमा दिया है। इसमें हजरत टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने से लेकर उत्तन में कत्लखाना खत्म करने के प्रस्ताव शामिल हैं। मीरा रोड पूर्व में आने वाले नयानगर में हजरत टीपू सुल्तान चौक है। का नाम बदलने का प्रस्ताव सबसे ज्यादा चर्चा में है। साला 2016 को आमसभा में इस चौक का नामकरण किया गया था। नगर निगम प्रशासन 2021 के निर्णय का हवाला देते हुए नाम परिवर्तन को असंभव बता रही है। बीजेपी का तर्क है कि पूर्व में नाट्यगृह के नामकरण में बदलाव का उदाहरण मौजूद है।

मालेगांव से शुरू हुआ विवाद
मीरा भाईंदर में यह सब ऐसे वक्त पर हुआ है जब राज्य में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म। यह पूरा विवाद मालेगांव नगर निगम की डिप्टी मेयर व समाजवादी नेता शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने से शुरू हुआ था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर इसे और हवा दे दी। इस पर सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सपकाल को जम कर फटकार लगाई थी।

उद्धव ठाकरे ने किया पलटवार
बीजेपी ने उद्धव ठाकरे को घेर लिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रतिक्रिया सामने आई थी। इसमें लिखा गया था कि टीपू सुल्तान को पाकिस्तान में 'हीरो' माना जाता है, लेकिन उसी पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट मैच खेल रहा है। हैरानी की बात यह है कि सीएम फडणवीस व बीजेपी के नेता इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। मैच के सूत्रधार गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह हैं।

दत्ता दलवी के बहाने शिंदे पर भड़के संजय राउत, महाराष्ट्र में आसमान से आफत गिर रही थी और सुल्तान...
मुंबई: पुलिस ने मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी के खिलाफ धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) के दलवी ने यूबीटी सेना के कोंकण पदाधिकारियों की एक सभा में सीएम शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

शिंदे गुट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दलवी ने एक व्यक्ति (सीएम शिंदे) के संवैधानिक पद पर आसीन होने के बारे में अपमानजनक बयान दिए। दलवी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों पर दृढ़ हैं और उन्होंने कहा कि वे अपमानजनक नहीं थे और वास्तव में शिवसेना नेता आनंद दिघे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी बायोपिक धर्मवीर में उनका इस्तेमाल किया था।

वहीं संजय राउत ने भी दत्ता दलवी का समर्थन किया है। दत्ता दलवी 2005 से 2007 तक महापौर रहे और तीन बार बीएमसी में पार्षद रहे। उन्होंने कहा, 'मैं बालासाहेब ठाकरे का कट्टर शिव सैनिक हूं। मैं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम कर रहा हूं। मुझे अपने बयान के लिए खेद नहीं है। क्योंकि मैंने आनंद दिघे के साथ काम किया है। मैंने वही शब्द बोला है जो आनंद दिघे के चरित्र ने फिल्म में इस्तेमाल किया था।'

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'पांच दिन हो गए, कहीं बेमौसम बारिश हो रही है, कहीं ओलावृष्टि हो रही है, पूरे महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है...जब ये संकट, आसमान से आफत गिर रही थी, तो हमारे मुख्य सुल्तान और डेप्युटी सुल्तान प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ चला गया, कोई तेलंगाना, जैसे वे नहीं गए तो वहां चुनाव नहीं होंगे...' संजय राउत ने कहा कि विदर्भ, नासिक से लेकर उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण और ठाणे में भारी नुकसान हुआ है। हमारे 11 करोड़ किसान संकट में हैं, उन्हें इस बारे में चिंता नहीं है। विधानसभा में सवाल उठेगा इसलिए आज पहुंच गए। नौटंकी करने।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और उनके भाई विधायक सुनील राउत भांडुप पुलिस थाने पहुंचे और दलवी को समर्थन दिया। राउत ने दावा किया कि दलवी के इस्तेमाल किया गया शब्द असंसदीय नहीं था।

सुनील राउत ने कहा, 'पूरा पुलिस बल उसके घर में घुस गया और उसे गिरफ्तार कर लिया। दलवी ने रैली में केवल जनता की भावना व्यक्त की। गद्दारों के दिलों का सम्राट मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है और खुद को हिंदुओं के दिलों का सम्राट कह रहा है, यह वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे का अपमान है।

वास्तव में इसके लिए एकनाथ शिंदे पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए।' राउत ने दावा किया कि बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए गिरफ्तारी की गई है क्योंकि मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, 'हम दत्ता दलवी के बयान का समर्थन करते हैं।'

विधायक सुनील राउत ने कहा कि दलवी को बिना कोई नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, 'हालांकि हमें न्यायपालिका में विश्वास है, लेकिन हमें सरकार में विश्वास नहीं है। अगर हमें गुरुवार तक (न्यायिक हिरासत में) रोक नहीं मिलती है, तो हम एलबीएस रोड, राजमार्ग और पूर्वोत्तर मुंबई के सभी पुलिस थानों में (यातायात) जाम सुनिश्चित करेंगे।'

टीपू का चेहरे पर कालिख लगा मोशन पोस्टर जारी... संदीप सिंह का दावा- न कहा जाए सुल्तान
टीपू सुल्तान के जीवन पर आधारित फिल्म टीपू का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इस फिल्म को इरोज इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर रही है। वहीं, संदीप सिंह और रश्मि शर्मा भी एक साथ आए हैं। टीपू फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर तरण आदर्श ने ट्विटर पर जारी किया है। उन्होंने मोशन पोस्टर के अलावा फिल्म के पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें टीपू सुल्तान को देखा जा सकता है। इसके अलावा उसके चेहरे पर लगी कालिख भी नजर आ रही है। मोशन पोस्टर में इस बात की जानकारी दी जा रही है कि 8000 मंदिर तोड़े गए, 27 गिरिजाघर नष्ट किये गए।

40 लाख हिंदुओं को जबरन धर्मांतरण कर बीफ खाने को मजबूर किया गया। 1 लाख हिंदुओं को जेल में डाला गया। 2000 ब्राह्मण परिवारों को कालीकट में खत्म कर दिया गया। टीपू सुल्तान का जिहाद 1783 से शुरू हुआ। यह कहानी एक पागल सुल्तान की है। वहीं, पृष्ठभूमि में कई मंदिर और गिरजाघरों को जलते हुए देखा जा सकता है। तरण आदर्श के ट्वीट को 3 लाख 56 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इस पर उन्नीस सौ के करीब कमेंट किए गए हैं। वहीं, कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है।