hits - Rokthok Lekhani News

मुंबईकरों के बजट पर महंगाई की नई मार, 1 सितंबर से दूध के थोक भाव में ₹9 की बड़ी बढ़ोतरी
मुंबई : त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुंबईकरों के घरेलू बजट पर महंगे दूध का असर पड़ने वाला है। 1 सितंबर 2026 से मुंबई में ताजा दूध का थोक भाव ₹9 प्रति लीटर बढ़ जाएगा। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध के मौजूदा थोक भाव को ₹93 से बढ़ाकर ₹102 प्रति लीटर करने का फैसला लिया है। नए रेट 1 सितंबर से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगे। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह थोक भाव है। इसलिए ग्राहकों को खुदरा बाजार में दूध किस कीमत पर मिलेगा, यह स्थानीय विक्रेता और वितरण लागत के आधार पर अलग हो सकता है।

₹93 से बढ़कर ₹102 होगा भाव
मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ के मुताबिक अभी ताजा दूध का थोक भाव ₹93 प्रति लीटर है। 1 सितंबर से इसमें ₹9 की बढ़ोतरी के बाद नया भाव ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। मराठी वेबसाइट पुढारी में छपी खबर के मुताबिक, बढ़े हुए यह दाम 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगे। इसके बाद कीमत की फिर से समीक्षा की जाएगी।

जानिए दूध क्यों महंगा हुआ
दूध उत्पादकों के मुताबिक पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। खास तौर पर पशु आहार की कीमतों में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। दाना, तूरचुनी और चनाचुनी जैसे पशु आहार के साथ चारे और खली की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दूध देने वाले पशुओं की कीमत बढ़ने से भी उत्पादकों की लागत बढ़ी है। संघ का कहना है कि बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए दूध का थोक भाव बढ़ाना जरूरी हो गया था।

त्योहारों के बीच बढ़ेगा खर्च
दूध की कीमत में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हो रही है, जब मुंबई में त्योहारी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने हैं। ऐसे समय में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ती है। दूध के थोक भाव में बढ़ोतरी का असर सिर्फ रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों तक सीमित नहीं रह सकता। दूध से बनने वाली मिठाई, चाय, दही और दूसरे डेयरी उत्पादों की लागत पर भी इसका असर पड़ सकता है, हालांकि इन उत्पादों की अंतिम कीमत अलग-अलग कारोबारियों की लागत और मूल्य निर्धारण पर निर्भर करेगी।

3,000 से ज्यादा विक्रेताओं पर असर
मुंबई में ताजा दूध के कारोबार से जुड़े हजारों विक्रेताओं के लिए भी यह बदलाव महत्वपूर्ण है। दूध का थोक भाव बढ़ने के बाद खुदरा कारोबारियों की खरीद लागत बढ़ेगी। इसके बाद वे ग्राहकों के लिए किस कीमत पर दूध बेचते हैं, यह उनके स्थानीय खर्च और मार्जिन पर निर्भर करेगा।

पैकेट वाले ब्रांडेड दूध पर सीधा असर नहीं
यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से स्थानीय ताजा दूध के थोक भाव से जुड़ी है। इसलिए इसे हर ब्रांड के पैकेट वाले दूध की कीमत में ₹9 की बढ़ोतरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। पैकेट वाले दूध के दाम संबंधित डेयरी कंपनियां अपने लागत ढांचे और मूल्य निर्धारण के आधार पर तय करती हैं।

दूध की कीमत में एक साल में दूसरी बढ़ोतरी
मुंबई में दूध के थोक भाव में यह एक साल के भीतर दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले इस साल फरवरी में भाव ₹91 से बढ़कर ₹93 प्रति लीटर हुआ था। अब सितंबर से इसमें सीधे ₹9 की बढ़ोतरी की जा रही है।

मुंबई: यूपी में नहीं दे पाए नौकरी इसलिए मुंबई आए...मराठी भाषा के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक का अखिलेश यादव पर पलटवार
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने पर राजनीति गरमाई हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक्स पोस्ट पर अब महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि मैं अखिलेश यादव से बस इतना कहना चाहूंगा कि उन्हें महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के बारे में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के बारे में सोचना चाहिए। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो हमेशा कल्चर और सम्मान का ध्यान रखता है। पिछले कई सालों से नॉर्थ इंडियन लोगों को नौकरी के मौके नहीं मिले, जिसकी वजह से महाराष्ट्र पिछले 40-50 सालों से नॉर्थ इंडियंस को रोजी-रोटी दे रहा है। महायुति सरकार ऐसी सरकार है जो नौकरी देती है, छीनती नहीं। महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा के निर्देश और ऑटो ड्राइवरों के विरोध पर अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट करके मामले को उठाया था। प्रताप सरनाईक ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

अखिलेश यादव ने उठाया था मुद्दा
अखिलेश यादव ने लिखा था कि हर राज्य की मातृभाषा का सम्मान और उत्थान होना चाहिए लेकिन किसी भी भाषा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इससे देश की भाषिक-भाविक एकता में दूरी और दुराव पैदा होता है। मुंबई में भाजपा के उत्तर भारतीय नेता हैं या भ्रष्टाचार में लीन होकर ठंडे पड़े हैं। क्या इस तरह की भाषा-ज्ञान की शर्त रखकर किसीको संपूर्ण देश में व्यवसाय करने की स्वतंत्रता के सांविधानिक अधिकार का हनन नहीं होता है? अगर ऐसा ही है तो फिर जो विदेशी कंपनियां मुंबई में काम कर रही हैं, उन पर भी ये शर्त लागू हो लेकिन होगी नहीं क्योंकि धन लोलुप भाजपा धनवानों के आगे कालीन की तरह बिछने को तैयार रहती है। भाजपा का सारा ज़ोर गरीबों, शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों पर ही चलता है।
अखिलेश ने बीजेपी पर बोला था हमला
अखिलेश यादव ने लिखा था कि अगर ऐसा ही है तो मुंबई-महाराष्ट्र की भाजपा घोषित कर दे कि वो किसी हिंदी, ब्रज, बुंदेली, रोहेली-कौरवी, अवधी, भोजपुरी, मैथिली; हरियाणवी, गढ़वाली- कुमायूँनी; मारवाड़ी, ढूंढाड़ी, मेवाती, मालवी, हाड़ौती, बागड़ी, शेखावाटी, मेवाड़ी; गुजराती, काठियावाड़ी, सुरती, चरोतरी, महसाणी; तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयाली, तुलु, ओड़िया, गंजामी, संबलपुरी-कोसली, बालेश्वरी देसिया; सिंधी, पंजाबी; कश्मीरी-कॉशुर, डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, शिना, बाल्टी, लद्दाखी; असमिया, मणिपुरी-मेइतेइलोन, मिजो, कोकबोरोक, खासी, गारो, नागामी, बोडो, भीली, गोंडी, कुड़ुख, मुंडारी, संथाली व अन्य भाषा भाषियों का एक भी वोट नहीं लेगी। आखिर में उन्होंने लिखा था कि सरकारों को दिल भी बड़ा रखना चाहिए और दिमाग भी।

आप उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। आप अपने समय में नौकरी नहीं दे पाए, इसलिए ये लोग महाराष्ट्र आए और हमने उन्हें स्वीकार कर लिया। इसे यूपी में चुनावी एजेंडा न बनाएं। राज्य में, हमने 1600-1800 टीचर (मराठी पढ़ाने के लिए) रखे हैं। हम बस इतना कह रहे हैं कि पैसेंजर से मराठी में बात करें, मराठी प्राइड बनाए रखें। आपको 1 महीने का समय दिया जाएगा और उसके बाद 3 महीने का समय दिया जाएगा। अगर आप अभी भी मराठी नहीं सीख पा रहे हैं, तो आपका बैज कैंसिल कर दिया जाएगा। क्योंकि यह महाराष्ट्र है। राज्य रोज़ी-रोटी देना जानता है, लेकिन महाराष्ट्र के गर्व और संस्कृति का सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।

मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
मीरा रोड: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक एक एसयूवी तेज गति से उनकी ओर आती दिखाई देती है। वाहन इतनी तेजी से उनके करीब पहुंचता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। वीडियो में दिखाई देता है कि एसयूवी सड़क किनारे खड़े लोगों के बेहद करीब से निकलती है। हालांकि, किसी तरह चारों लोग सुरक्षित बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम कम्युनिटी पेज ‘जेम्सऑफएमबीएमसी’ की ओर से साझा किया गया है। फुटेज में दिख रहे टाइमस्टैम्प के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर और उपनगरों में तेज रफ्तार वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पैदल यात्रियों और सड़क किनारे खड़े लोगों की जान खतरे में रहती है।

मीरा रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन और तेज गति पर नियंत्रण बेहद जरूरी हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे क्षेत्रों में ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिट-एंड-रन मामलों में बढ़ती चिंता मुंबई महानगर क्षेत्र में हिट-एंड-रन की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इनमें अक्सर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बताए जाते हैं।

नवी मुंबई : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, 10 पैदल चलने वालों को टक्कर मारी, एक की मौत
नवी मुंबई : नवी मुंबई में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। नवी मुंबई में एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार के ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और एक बड़ा 'हिट-एंड-रन' हादसा कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर घटना स्थल से गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कहां हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि यह हादसा तलोजा फेज 1 इलाके में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार ने सबसे पहले सड़क पर चार-पांच गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे काफी नुकसान हुआ। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्षतिग्रस्त गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर
पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर क्षतिग्रस्त गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। हादसे की असल वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें हादसे की गंभीरता और उसके बाद की स्थिति देखी जा सकती है। इस हादसे से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।